Horoscope Today आज का राशिफल 15 मई 2022: तुला वालों को होगा फायदा, वृश्चिक वालों को मिलेगी नौकरी

आज (15 मई, रविवार) को वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि दोपहर 12.45 तक रहेगी, इसके बाद पूर्णिमा तिथि आरंभ हो जाएगी, जो रात अंत तक रहेगी। इस दिन व्रत की पूर्णिमा रहेगी और कूर्म जयंती का पर्व भी मनाया जाएगा।

Manish Meharele | / Updated: May 15 2022, 05:00 AM IST

उज्जैन. रविवार को पहले स्वाती नक्षत्र होने से लुंबक और उसके बाद विशाख नक्षत्र होने से उत्पात नाम के 2 अशुभ योग इस दिन बन रहे हैं। रविवार को सूर्य राशि बदलकर मेष से वृषभ में प्रवेश करेंगे। इस दिन चंद्रमा तुला में,  बुध वृषभ राशि में (वक्री अस्त), मंगल और शनि कुंभ राशि में, सूर्य और राहु मेष राशि में, शुक्र और गुरु मीन राशि में, केतु तुला राशि में रहेगा। रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें। जय दुर्गा ज्योतिष सेवा संस्थान एवं अनुष्ठान केंद्र मंदसौर के ज्योतिषाचार्य पं. यशवंत जोशी के अनुसार, जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज संतान सहायता प्रदान करेगी। नए कार्य की ओर अग्रसर होंगे। अचानक धन प्राप्ति के योग बनेंगे। सुखद सूचनाएं मिलेंगी एवं कार्य समय पर संपन्न होंगे। विवादों में विजय प्राप्त होगी। किसी कारण आसपास के लोग नाराज रहेंगे। नए कार्य करने से बचें। 
उपाय- गरीब बच्चों को मिठाई खिलाएं।

वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
मित्रों की सहायता प्राप्त होगी एवं नवीन कार्यों की प्राप्ति होगी। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को साथ काम करने वालों की मदद मिल सकती है। हालांकि कुछ मामलों में आपको अधिकारियों से मदद नहीं मिलेगी। सेहत के मामले में संभलकर रहना होगा। 
उपाय- भगवान श्रीगणेश को बेसन का लड्डू का भोग लगाएं।

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
फास्ट फूड से दूरी बनाएं। कोई पुरानी बीमारी आपको परेशान कर सकती है। किसी तरह का इंफेक्शन भी हो सकता है। योजना सफल एवं विवादों में विजय के साथ, आय को बेहतर बनाए रखेंगे। भ्रमण में समय व्यतीत हो सकता है। आर्थिक दृष्टि से निर्णय लेने में आसानी होगी। 
उपाय- हनुमानजी को चोला चढ़ाएं।

कर्क राशिफल (Cancer Daily horoscope)
काम में तेजी बनी रहेंगी। अतिथियों का आगमन होगा एवं कार्य स्थल पर वातावरण अनुकूल रहने की संभावना है। योग्यता के अनुसार कार्य करने में सक्षम होंगे। महिलाओं को कार्य स्थल पर लाभ होगा। धार्मिक स्थान पर जाने को मिलेगा। 
उपाय- शिव चालीसा पाठ फायदा पहुंचाएगा।

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
जीवन साथी से सहयोग मिलता रहेगा। जीवनसाथी से अपनी प्रोफेशनल लाइफ के बारे में ज्यादा बहस ना करें। जॉब वालों के लिए आज का दिन औसत रहेगा। आप अपनी योग्यता अनुसार काम करने में सफल रहेंगे। ऑफिस का माहौल भी औसत रहेगा। 
उपाय- पीपल की पूजा करें।

कन्या राशिफल (Virgo Daily horoscope)
व्यवसायिक गतिविधियां सुचारू रहेंगी। साझेदारी में एक अनचाहा तनाव हो सकता है। आज कोई बड़ा सौदा या व्यवसायिक डील होने की संभावना है। पुराने रोग अगर कोई हैं तो वे थोड़ा सा परेशान कर सकते हैं। विद्यार्थियों  को सफलता प्राप्त होंगी। 
उपाय- तुलसी नामाष्टक का पाठ करें।

तुला राशिफल(Libra Daily Horoscope)
नए मकान खरीदने संबंधी योजना बन सकती है। विरोधी शांत रहेंगे। नए संपर्क लाभ दिलाने वाले होंगे। इस समय आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। सिर दर्द या बदन दर्द की समस्या हो सकती है। 
उपाय- कुष्ठ रोगियों को भोजन करवाएं।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। जिद करेंगे या किसी बात पर ज्यादा जोर देंगे, तो परेशानियां बढ़ सकती हैं। नौकरी में सफलता मिलने के योग हैं। बिजनेस को लेकर चिंता रहेगी, धीरे-धीरे सब ठीक होने की संभावना है, थोड़ा धैर्य रखना होगा। 
उपाय- शनिदेव को नीले फूल चढ़ाएं।

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
दलाली का काम करने वालों को बड़ा फायदा होने के योग हैं। पेट के रोग होने की संभावना बन रही है। संतान से किसी बात पर विवाद हो सकता है। नौकरी में भी विवाद की स्थितियां बनेंगी। चंद्र की स्थिति आय को बेहतर बनाकर रखेगी। 
उपाय- श्रीराम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
लोगों के सामने प्रभाव बनाने में कामयाब रहेंगे, किंतु मन दुःखी रहेगा। आलस्य से नुकसान होने की संभावना भी है। कार्य शैली में बदलाव का मन होगा। योजनाएं सफल होंगी एवं नए कार्य भी प्राप्त होंगे। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा एवं विवादित मामलों में विजय प्राप्त होगी। 
उपाय- माता-पिता को कुछ उपहार लाकर दें।

कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
परिवार के लिए समय मिलाजुला रह सकता है। किसी भी तरह की छोड़ी सी बात से विवाद खड़ा हो सकता है। इससे परिवार में थोड़ा दुराव हो सकता है। जीवन साथी से सकारात्मक और सहयोगात्मक संबंध रहेगा। जॉब में इस दिन की शुरूआत विवादों से हो सकती है। 
उपाय- शनि चालीसा का पाठ करें।

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
सहकर्मियों और टीम मेंबर्स से किसी बात पर असहमति हो सकती है। अधिकारी भी थोड़े नाराज रह सकते हैं।  व्यापार में समय अनुकूल रहेगा। नए सौदों की प्राप्ति हो सकती है। सेहत के लिए समय काफी अच्छा रहेगा। रोगों में राहत मिलने की संभावना है। 
उपाय- पीला रूमाल जेब में रखें।
 

Share this article
click me!