Horoscope Today आज का राशिफल 16 फरवरी 2022: सिंह वाले निवेश करने से बचें, वृश्चिक वालों को होगा फायदा

16 फरवरी, बुधवार को माघ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। इसे माघी पूर्णिमा कहते हैं। बुधवार को सूर्योदय आश्लेषा नक्षत्र में होगा, जो दोपहर लगभग 3.14 तक रहेगा। इसके बाद मघा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा।

Asianet News Hindi | Published : Feb 15, 2022 10:50 AM IST

उज्जैन. बुधवार को पहले आश्लेषा नक्षत्र होने राक्षस नाम का अशुभ योग और उसके बाद मघा नक्षत्र होने से चर नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। बुधवार को दोपहर 3.14 तक चंद्रमा कर्क राशि में रहेगा, इसके बाद सिंह राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य और गुरु कुंभ राशि में, शनि और बुध मकर राशि में, शुक्र धनु राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक में व मंगल धनु राशि में रहेंगे। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा करके किसी नए कार्य में हाथ डाल लेंगे, तो उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। सायंकाल के समय किसी धार्मिक में सांस्कृतिक आयोजन में भी सम्मिलित होने की सोच सकते हैं। आज आप अपने संतान की प्राप्ति को देखकर प्रसन्न होंगे। 
उपाय- शिवजी की पूजा करें।

वृष राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह संबंधी समस्या सुलझेगी, जिसके कारण परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न नजर आएंगे। सायंकाल के समय आप अपने जीवनसाथी के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं, जिसमें आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर व्यय करना ही बेहतर रहेगा। आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
उपाय- काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। 

Latest Videos

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज आपको अपने किसी परिजन अथवा व्यापार में किसी पार्टनर से रुपए पैसे का लेनदेन करने से पहले सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो आपके उस धन के डूबने की संभावना बहुत कम है। सायंकाल का समय आज आप अपनी संतान की शिक्षा संबंधित कुछ समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे और जिनका समाधान भी खोजेंगे।
उपाय- किसी मंदिर में केले का दान करें। 

कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आज आपको अपनी संतान की कुछ फरमाइशों को अवश्य करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं। सायंकाल के समय आज आपके घर किसी पूजा पाठ हवन आदि का आयोजन हो सकता है। आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बेहतर रहने वाला है। 
उपाय- हरा रूमाल साथ में रखें।

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
आज आपको यदि आपके शत्रु क्रोध भी दिलवाए, तो आपको उसमें संयम बनाए रखना होगा, नहीं तो वह उसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। यदि आज आपको धन का निवेश करना पड़े, तो जोखिम बिल्कुल ना उठाएं, नहीं तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 
उपाय- सूर्यदेव के मंत्रों का जाप करें।

कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 
विद्यार्थियों को आज अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए अपने गुरुजनों से सलाह मशवरा करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में यदि कोई वाद-विवाद चल रहे थे, तो वह भी आज समाप्त होंगे, जिनके कारण आप प्रसन्न होंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं।
उपाय- पत्नी को कुछ उपहार लाकर दें।

तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज आप यदि किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें अपने माता-पिता का आशीर्वाद अवश्य लेकर जाएं। आज आपको अपने किसी मित्र की मदद के लिए रुपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं। आज आपको अपने भाई-बहनों से किसी विवाद विवाद में पड़ने से बचना बेहतर रहेगा, नहीं तो आपके आपसी रिश्ते खराब हो सकते हैं।
उपाय- माता-पिता के पैर छूकर घर से निकलें।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज आपको पिताजी से संतान के विवाह में आ रही समस्या का समाधान मिल सकता है, जो लोग किसी व्यापार को कर रहे हैं, उन्हें लाभ अवश्य मिलेगा। आज आपको अपने कुछ धन को भविष्य के लिए भी करना होगा, नहीं तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपके सामने कुछ व्यर्थ की उलझने रहेंगी।
उपाय- गाय को चारा खिलाएं। 

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
आज आपको कुछ मौसमी बीमारी अपनी चपेट में ले सकती हैं, जिनसे बचने की पूरी कोशिश करनी होगी। आज आपके कुछ ऐसे खर्चे होंगे, जो आपको मजबूरी में करने पड़ेंगे। सायंकाल के समय आज आपके घर किसी शादी व पार्टी का आगमन हो सकता है, जिसमें आपका धन भी व्यय होगा व परिवार के सभी सदस्य भी व्यस्त नजर आएंगे। 
उपाय- किसी अन्नक्षेत्र में अनाज का दान करें।

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आपको अपनी भविष्य में की हुई गलती का पछतावा होगा, जिसके कारण आपका मन थोड़ा दुखी रहेगा। सायंकाल के समय आज आपको थकान, सिरदर्द आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आज आप अपने जीवनसाथी से किसी किए हुए वादे को पूरा नही कर पाएंगे, जिसके कारण वह भी आपसे नाराज हो सकते हैं। 
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 
आज आपको शासन व सत्ता का भी भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई प्रसन्नतादायक समाचार सुनने को मिल सकता है, जो लोग प्राइवेट नौकरी में कार्यरत हैं, वह किसी पार्ट टाइम कार्य को करने के लिए समय निकालने की सोच रहे हैं, तो वह आज उसमें कामयाब रहेंगे।
उपाय- शनिदेव की पूजा करें।

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आपको कार्यक्षेत्र में अपने साथियों पर भरोसा करके उन्हें काम सपना होगा, तभी वह कार्य पूरा हो पाएगा, जो लोग आज किसी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो उन्हें कुछ समय रुक ना बेहतर रहेगा, नहीं तो आपको उस धन को चुका पाना मुश्किल होगा। आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है।
उपाय- गुरु ग्रह के मंत्रों का जाप करें। 


 

Share this article
click me!

Latest Videos

जवानों का सबसे खतरनाक एक्शन, एक झटके में 28 नक्सली ढेर, जानें मुख्यमंत्री ने क्या कहा
हरियाणा चुनाव के10 अमीर प्रत्याशीः बिजनेसमैन सावित्री जिंदल से धनवान है यह कैंडीडेट
उत्तराखंड: 200 फीट खाई में समा गई बारातियों की बस, तिनकों की तरह बिखरीं लाशें
हजारों समर्थकों के सामने ईरानी नेता खामेनेई ने खाई कसम, कहा- अब इजरायल खत्म
PM Modi Samman Niddhi 18th Kist: आ सकती है किसान सम्मान निधि की अटकी किस्त, तुरंत कर लें ये काम