राशिफल: सोमवार को शाम तक रहेगा शुभ योग, 4.40 के बाद बनेंगे 2 अशुभ योग

Published : Mar 15, 2020, 09:30 PM IST
राशिफल: सोमवार को शाम तक रहेगा शुभ योग, 4.40 के बाद बनेंगे 2 अशुभ योग

सार

सोमवार को चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। इस दिन सूर्योदय ज्येष्ठा नक्षत्र में होगा, इसके बाद शाम को लगभग 4.40 के बाद मूल नक्षत्र प्रारंभ होगा। सोमवार को ज्येष्ठा नक्षत्र होने से पद्म नाम का शुभ योग तथा मूल नक्षत्र के योग से लुंबक नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है।

उज्जैन. सोमवार को चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। इस दिन सूर्योदय ज्येष्ठा नक्षत्र में होगा, इसके बाद शाम को लगभग 4.40 के बाद मूल नक्षत्र प्रारंभ होगा। सोमवार को ज्येष्ठा नक्षत्र होने से पद्म नाम का शुभ योग तथा मूल नक्षत्र के योग से लुंबक नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। सोमवार की शाम को चंद्रमा भी राशि बदलकर वृश्चिक से धनु में प्रवेश करेगा। धनु राशि में पहले से ही केतु स्थित है। चंद्रमा और केतु की युति होने से ग्रहण योग भी सोमवार की शाम को बनेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन-

मेष
फायदा-
संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। ऑफिस में सभी आपकी कार्यशैली की तारीफ करेंगे। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है।
नुकसान- ब्लड प्रेशर वाले मरीजों को परेशानी हो सकती है। निवेश करते समय सावधानी रखें। बिना पढ़े किसी दस्तावेज पर साइन न करें।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक शहद से करें।

वृष
फायदा-
दोस्तों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। मेहनत का पूरा फायदा आज मिल सकता है। बिजनेस में फायदा होने से मन प्रसन्न रहेगा।
नुकसान- माता की सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कॉन्फिडेंस में कमी होने से मानसिक तनाव रहेगा। पत्नी से किसी बात पर विवाद हो सकता है।
उपाय- हनुमानजी को गुलाब के फूल चढ़ाएं।

मिथुन
फायदा-
स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। दोस्तों और भाइयों से मदद मिलेगी। निवेश या पैसों से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है।
नुकसान- दांपत्य जीवन में विवाद संभव है। ऑफिस और घर के बीच संतुलन नहीं बना पाएंगे। किसी से विवाद हो सकता है।
उपाय- चिड़ियों के लिए छत पर दाना डालें।

कर्क
फायदा-
पुराना विवाद खत्म हो सकता है। नौकरी में कोई बड़ा अवसर मिल सकता है। पैसों से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी।
नुकसान- निवेश के लिए समय ठीक नहीं है। जल्दबाजी में कोई गलत फैसला ले सकते हैं। अनुभवी लोगों की सलाह लेकर कोई काम करें।
उपाय- स्वयं किसी मंदिर की साफ-सफाई करें।

सिंह
फायदा-
विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। करियर को लेकर कोई खुशखबरी मिल सकती है। पैसों की बचत होगी, सेविंग बढ़ेगी।
नुकसान- कानूनी मामलों में निराशा हाथ लगेगी। पुरानी बीमारी आज परेशान कर सकती है। किसी को पैसा उधार न दें।
उपाय- किसी मंदिर के अन्नक्षेत्र में अनाज का दान करें।

कन्या
फायदा-
नौकरी में इंक्रीमेंट और प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आमदनी में बढ़ोत्तरी के योग हैं। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है।
नुकसान- दुश्मन हावी होने की कोशिश करेंगे। यात्रा पर अधिक खर्च हो सकता है। गलत फैसले के कारण आलोचना हो सकती है।
उपाय- 11 दीपकों से शनिदेव की आरती करें।

तुला
फायदा- परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आज जीवन में कुछ अच्छे बदलाव हो सकते हैं। बिजनेस में प्लानिंग सक्सेस होगी।
नुकसान- पैसों की तंगी के कारण मन उदास रहेगा। ऑफिस में काम का बोझ ज्यादा रहेगा। काम समय पर पूरा नहीं हो पाएगा।
उपाय- भगवान श्रीगणेश की पूजा करें और दुर्वा चढ़ाएं।

वृश्चिक
फायदा-
नौकरी में मनचाही जगह तबादला हो सकता है। आज कोई बहुत पुराना विवाद सुलझ सकता है। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा।
नुकसान- पैसों को लेकर किसी से अनबन हो सकती है। विवादों से बचने की कोशिश करें। लापरवाही के कारण नुकसान हो सकता है।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को जनेऊ चढ़ाएं।

धनु
फायदा-
सेहत पहले से ठीक रहेगी। कोई अच्छी खबर आज मिल सकती है। काम समय पर पूरा होने से आराम का समय मिलेगा।
नुकसान- भाइयों से विवाद हो सकता है। किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है। साझेदारी के काम न करें तो बेहतर रहेगा।
उपाय- घर के बाहर दक्षिण दिशा में चौमुखा दीपक लगाएं।

मकर
फायदा-
लव लाइफ के लिए भी दिन अच्छा है। भविष्य के लिए कोई अच्छी योजना बन सकती है। अधिकारी आपके काम से खुश होंगे।
नुकसान- जौखिम भरे सौदे करने से बचें। स्टूडेंट्स को मेहनत से कम परिणाम मिलेंगे। जिद में आकर कोई गलत कदम उठा सकते हैं।
उपाय- तुलसी को जल चढ़ाएं और शुद्ध घी का दीपक लगाएं।

कुंभ
फायदा-
राजनीतिक क्षेत्र के लोगों के लिए समय पहले से बेहतर है। मेहनत से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। बिजनेस भी अच्छा चलेगा।
नुकसान- किसी की बात में आकर गलत कदम न उठाएं। ऑफिस में परेशानी का अनुभव करेंगे। वाहनों से सावधान रहने की जरूरत है।
उपाय- आटे की गोलियां बनाकर तालाब में डालें।

मीन
फायदा-
नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य रहेगा। पैसों की तंगी दूर होगी। कोई रिश्तेदार आपकी मदद कर सकता है।
नुकसान- कोई बुरी खबर आपको आज मिल सकती है। परिवार में किसी की सेहत अचानक बिगड़ सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
उपाय- भगवान शिव की पूजा के बाद ही घर से बाहर निकलें।

PREV

Recommended Stories

Shukra Gochar 2025: शुक्र देगा 5 राशि वालों को झटका, फूटेगी किस्मत-होगी धन हानि
Aaj Ka Rashifal 13 December 2025: कौन जाएगा तीर्थ यात्रा पर-किसकी जेब में आएगा पैसा? पढ़ें राशिफल