राशिफल: गुरुवार को दिन भर रहेंगे 2 अशुभ योग, जानें क्या होगा आपकी राशि पर असर

गुरुवार को उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से मातंग और उसके बाद हस्त नक्षत्र होने से राक्षस नाम का अशुभ योग बन रहा है।

Asianet News Hindi | Published : Jan 15, 2020 3:36 PM IST

उज्जैन. 16 जनवरी, गुरुवार को माघ मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। इस दिन सूर्योदय उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में होगा। इसके बाद सुबह लगभग 8 बजे से हस्त नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा, जो दिन भर रहेगा। गुरुवार को उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से मातंग और उसके बाद हस्त नक्षत्र होने से राक्षस नाम का अशुभ योग बन रहा है। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन-

मेष
फायदा- नई योजना को लेकर मन में उत्साह रहेगा। बिजनेस के लिए यात्रा पर जाना पड़ेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं।
नुकसान- जोश में आकर कोई जोखिम न लें। सोचे हुए काम धीमी गति से पूरे हो सकते हैं। लाइफ पार्टनर से विवाद हो सकता है।
उपाय- किसी ब्राह्मण को जनेऊ दान करें।

Latest Videos

वृषभ
फायदा- बिजनेस को लेकर कोई बड़ी खबर आज मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी दिन अच्छा है। स्टूडेंट को सफलता मिल सकती है।
नुकसान- कुछ लोग आपकी गलती का फायदा उठा सकते हैं। आज का काम कल पर न टालें। सेहत को लेकर परेशानी बनी रहेगी।
उपाय- गरीब बच्चों को चॉकलेट या कुछ मीठा खिलाएं।

मिथुन
फायदा- करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। पुरानी बीमारी में आराम मिल सकता है।
नुकसान- बेवजह किसी पर गुस्सा हो सकते हैं। कामकाज में भाग-दौड़ बनी रहेगी। लव लाइफ में परेशानी बनी रहेगी।
उपाय- हनुमानजी के मंदिर में शुद्ध घी का दीपक लगाएं।

कर्क
फायदा-  बिजनेस में कुछ अच्छा बदलाव हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। राजनीति से जुड़े लोग फायदा पहुंचा सकते हैं।
नुकसान- परिवार में किसी की सेहत बिगड़ सकती है। संतान के करियर को लेकर परेशान रहेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं।
उपाय- तुलसी की पूजा करें और शुद्ध घी का दीपक लगाएं।

सिंह
फायदा- हर काम में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। कोई उपयोगी चीज खरीद सकते हैं। इन्वेस्टमेंट से फायदा हो सकता है।
नुकसान- उधारी का पैसा आज चुकाना पड़ सकता है। खास मित्र से विवाद हो सकता है। सेहत को लेकर सावधानी रखें।
उपाय- सिरदर्द या जोड़ों के दर्द की समस्या परेशान करेगी।

कन्या
फायदा-
बिगड़ी हुई बात आज फिर से बन सकती है। साझेदारी के बिजनेस में फायदा हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है।
नुकसान- अपने ही लोग आज आपसे उलझ सकते हैं। अचानक धन हानि के योग भी बन रहे हैं। वाहन सावधानी से चलाएं।
उपाय- रुद्राक्ष की माला से महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।

तुला
फायदा- कार्यक्षेत्र में विवाद खत्म हो सकता है। बिजनेस में सफलता और फायदा होने के योग बन रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षा में स्टूडेंट्स को सफलता मिल सकती है।
नुकसान- कोई महंगी चीज गुम हो सकती है। ऑफिस में अधिकारियों से विवाद हो सकता है। अजीब से बैचेनी मन में रहेगी।
उपाय- कुष्ठ रोगियों को भोजन करवाएं।

वृश्चिक
फायदा- प्रेम संबंध मजबूत हो सकते हैं। कोई पुराना विवाद आज सुलझ सकता है। सेहत अच्छी रहेगी। दिन अच्छा गुजरेगा।
नुकसान- जोखिम भरे सौदे न करें। उधार दिया पैसा वापस अटक सकता है। स्टूडेंट्स को मेहनत से कुछ कम परिणाम मिलेंगे।
उपाय- गरीबों को केले का दान करें।

धनु
फायदा- आज काम का बोझ थोड़ा कम होगा। लव पार्टनर से संबंध सुधर सकते हैं। सेहत में सुधार हो सकता है। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी।
नुकसान- बिजनेस में नुकसान हो सकता है। किसी दूसरे पर भरोसा न करें। स्टूडेंट्स के लिए समय ठीक नहीं है।
उपाय- पंचमुखी हनुमान की पूजा करें।

मकर
फायदा- नई जिम्मेदारी के साथ नया पद भी मिल सकता है। परिवार में कोई शुभ काम हो सकता है। पुराना विवाद हल होने के योग बन रहे हैं।
नुकसान- दूसरों के मामले में दखल न दें। किसी करीबी व्यक्ति से अनबन हो सकती है। संतान के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी।
उपाय- शमी के पेड़ पर जल चढ़ाएं और ऊं नम: शिवाय बोलें।

कुंभ
फायदा- ऑफिस में कोई बड़ा पद मिल सकता है। बिजनेस के लिए यात्रा फायदा पहुंचाएगी। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा।
नुकसान- कोई पुराना विवाद फिर सामने आ सकता है। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। बुरी आदतों के कारण सम्मान में कमी आ सकती है।
उपाय- पानी में काले तिल मिलाकर सूर्य को जल चढ़ाएं।

मीन
फायदा- कोई बड़ा सौदा हाथ लग सकता है। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। परिवार में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है।
नुकसान- पेट से संबंधित रोग हो सकते हैं। स्टूडेंट्स को निराशा हो सकती है। मेहनत का फायदा दूसरों को मिल सकता है।
उपाय- अपनी राशि के स्वामी के मंत्र का जाप करें।

Share this article
click me!

Latest Videos

Ratan Tata के अंतिम दर्शन में ईशा अंबानी ने ये क्या कर डाला-वीडियो वायरल
Ratan Tata की प्रार्थना सभा में सर्वधर्म, एक साथ दिखे सभी धर्मों के पुजारी
रतन टाटा ने क्यों नहीं की शादी? चीन से जुड़ा है एक अनसुना किस्सा। Ratan Tata Passes Away
Ratan Tata की तिरंगे में लिपटी सबसे पहली तस्वीर, अंतिम दर्शन करने उमड़ी भीड़
रतन टाटा के अंतिम दर्शन करने पहुंचे सचिन तेंदुलकर #Shorts