19 जून 2020 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों के दुर्घटना के योग बन रहे हैं, जानें कैसा होगा आपका दिन

19 जून, शुक्रवार को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इस दिन पहले कृत्तिका नक्षत्र होने छत्र और उसके बाद रोहिणी नक्षत्र होने से मित्र नाम के 2 शुभ योग बन रहे हैं।

Asianet News Hindi | Published : Jun 18, 2020 4:12 PM IST

उज्जैन. 19 जून, शुक्रवार को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इस दिन सूर्योदय कृत्तिका नक्षत्र में होगा, जो सुबह 10.30 तक रहेगा। इसके बाद रोहिणी नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। शुक्रवार को पहले कृत्तिका नक्षत्र होने छत्र और उसके बाद रोहिणी नक्षत्र होने से मित्र नाम के 2 शुभ योग बन रहे हैं। जानिए कितनी राशियों को मिलेगा इनका फायदा-

मेष
फायदा- नया वाहन खरीद सकते हैं। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे।
नुकसान- बिना सोचे-समझे किसी की बात में न आएं। परिवार में किसी की तबियत खराब हो सकती है। समय का दुरुपयोग न करें।
उपाय- गरीबों का अनाज या भोजन का दान करें।

Latest Videos

वृष
फायदा- करियर के नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में पद और पराक्रम बढ़ेगा। अधिकारियों के पूरा सहयोग मिलेगा।
नुकसान- स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। संतान की चिंता सताएगी। पत्नी या प्रेमी से विवाद हो सकता है।
उपाय- महामृत्युंजय मंत्र का जाप रुद्राक्ष की माला से करें।

मिथुन
फायदा- पार्टनरशिप में नए सौदे हो सकते हैं। धन लाभ के योग बन रहे हैं। बिजनेस में दुश्मनों पर विजय मिलेगी।
नुकसान- संपत्ति से जुड़े मामलों को लेकर चिंता रहेगी। मौसमी बीमारियां हो सकती हैं। परिवार में किसी बात पर विवाद हो सकते हैं।
उपाय- केले के 2 पौधे लगाएं और उनकी देखभाल करें।

कर्क
फायदा-
कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। बिजनेस में तरक्की होगी। पति-पत्नी में पुराना चला आ रहा विवाद समाप्त होगा।
नुकसान- किसी को आपकी गुप्त बातें पता चल सकती हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। ऑफिस में कर्मचारियों से तनातनी रहेगी।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

सिंह
फायदा-
आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे। मित्रों की मदद करने का मौका मिलेगा। बिजनेस में अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं।
नुकसान- छोटी-छोटी बातों पर किसी से विवाद न करें। सर्दी-जुकाम की समस्या से परेशान रहेंगे। आज किसी को पैसा उधार न दें।
उपाय- राशि स्वामी सूर्य को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं।

कन्या
फायदा-
नौकरी में पराक्रम और पद बढ़ेगा। अधिकारी भी आपसे खुश रहेंगे। किसी विशेष काम को करने में मित्रों का सहयोग मिलेगा।
नुकसान- मन में उत्साह की कमी रहेगी। वाहन सावधानी से चलाएं। आपके किसी फैसले से परिवार में नाराजगी रहेगी।
उपाय- गरीब कन्या को वस्त्रों का दान करें।

तुला
फायदा-
संतान से जुड़े शुभ समाचार मिलेंगे। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। सरकारी कामों में आ रही रुकावटें दूर हो सकती हैं।
नुकसान- माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। खर्च ज्यादा हो सकता है। किसी की भी बुराई न करें।
उपाय- ब्राह्मण को वस्त्र और भोजन का दान करें।

वृश्चिक
फायदा- पुरानी परेशानियां खत्म हो सकती हैं। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी सूझबूझ से बिजनेस में तरक्की होगी।
नुकसान- दुर्घटना के योग बन रहे हैं। खाने-पीने का विशेष ध्यान रखें, मौसमी बीमारियां हो सकती हैं। वाहन सावधानी से चलाएं।
उपाय- गणपति अर्थवशीर्ष का पाठ करें।

धनु
फायदा-
ऑफिस में भी आपको सभी का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी। करियर को लेकर चिंता खत्म होगी।
नुकसान- बारिश में वाहन चलाते समय सावधानी रखें। पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। यात्रा पर जाने का कोई फल नहीं मिलेगा।
उपाय- सुबह दही-शक्कर खाकर घर से निकलें।

मकर
फायदा-
विवाह आदि की रूपरेखा बनेगी। मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। घर में कोई शुभ काम हो सकता है।
नुकसान- सोच-समझकर पैसा निवेश करें। किसी से पैसे उधार लेने पड़ सकते हैं। अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है।
उपाय- माता-पिता के पैर छूकर घर से निकलें।

कुंभ
फायदा-
ऑफिस में मान-सम्मान बढ़ सकता है। अचानक धन लाभ होने के योग हैं। पुराने संबंधों का फायदा आज मिल सकता है।
नुकसान- परिवार में किसी से मतभेद हो सकते हैं। संतान के भविष्य की चिंता रहेगी। तला-गला खाने से हेल्थ खराब हो सकती है।
उपाय- राशि स्वामी शनि के मंत्रों का जाप करें।

मीन
फायदा-
हेल्थ में सुधार होगा। आज दिन अनुकूल रहेगा। किसी प्रियजन से मुलाकात हो सकती है। मन की बात कहने का अवसर मिलेगा।
नुकसान- वाणी पर नियंत्रण रखें। खर्च अधिक होगा। प्रेम प्रसंग के कारण परिवार में विवाद होने की संभावना है।
उपाय- देवी को सुहाग की सामग्री अर्पित करें।

Share this article
click me!

Latest Videos

Haryana Election: Uchana Kalan में Dushyant Chautala की करारी हार, हैरान करने वाली है BJP की जीत
Haryana Election Result पर आया Rahul Gandhi का पहला रिएक्शन, बताया आगे का प्लान
हरियाणा में BJP ने तोड़ा 57 साल का रिकॉर्ड: फॉर्मूला हिट-60 नए कैंडिडेट्स में 34 जीते
Haryana Election Result: हरियाणा में BJP को मिल गए 2 और विधायक, जानें काउंटिंग के बाद कैसे हुआ खेल
'हाथ' से छूटा हरियाणा, अब अखिलेश ने कांग्रेस को दिखाए तेवर! । Haryana Election Result । Rahul Gandhi