19 मई 2020 का राशिफल: धनु राशि वाले नया काम शुरू करते समय सावधान रहें, जानें कैसा होगा आपका दिन

मंगलवार 19 मई को चंद्रमा पर शनि की वक्र दृष्टि पड़ने से विषयोग बन रहा है। वहीं सूर्य-चंद्रमा की स्थिति से आयुष्मान नाम का एक और शुभ योग पूरे दिन रहेगा।

Asianet News Hindi | Published : May 18, 2020 3:04 PM IST

उज्जैन. मंगलवार 19 मई को चंद्रमा पर शनि की वक्र दृष्टि पड़ रही है। इसके प्रभाव से विषयोग बन रहा है। इस अशुभ योग के कारण कुछ लोगों के लिए पूरा दिन तनाव भरा हो सकता है। विवाद और धन हानि हो सकती है। मूड खराब हो सकता है। इस अशुभ योग के कारण कामकाज भी बिगड़ते हैं। वहीं इसके अलावा आज सूर्य-चंद्रमा की स्थिति से आयुष्मान नाम का एक और शुभ योग पूरे दिन रहेगा। इस के कारण आज कुछ लोगों को फायदा होगा और दिन भी अच्छा रहेगा।

मेष
फायदा- सोचे हुए काम पूरे करवाने में साथ के लोगों से मदद मिलेगी। आपकी अपेक्षाएं जल्दी ही पूरी हो जाएंगी। नए दोस्त बनाने का मौका मिल सकता है।
नुकसान- कामकाज में रुकावटें आ सकती है। माता को आपकी वजह से परेशानी हो सकती है। काम समय पर नहीं होने से चिड़चिड़ापन हो सकता है। कोई नया काम शुरू न करें।  
उपाय- किसी मंदिर के बाहर बैठे गरीब को भगवान का चढ़ाया हुआ प्रसाद खिलाएं।

Latest Videos

वृष
फायदा- पैसों के क्षेत्र में नए और अच्छे मौके मिल सकते हैं। टैक्स और अन्य पैसों से संबंधित मामले सुलझ सकते हैं। आपके और पार्टनर के संबंधों में प्यार बढ़ेगा।
नुकसान- रिश्तों के प्रस्ताव पर कोई फैसला न करें। मानसिक तौर पर अस्त-व्यस्त रह सकते हैं। किसी जोखिम भरे मामले में आप गलती कर सकते हैं।
उपाय- भगवान राम या विष्णु जी के मंदिर में चंदन चढ़ाएं।

मिथुन
फायदा-
आपके लिए दिन रचनात्मक है। दोस्तों के साथ संबंध अच्छे हो सकते हैं। कोई पुरानी समस्या सुलझने की संभावना है।  
नुकसान- पैसों को लेकर परेशानी बढ़ सकती है। गुप्त बातें सार्वजनिक होने से आपकी इमेज पर गलत असर पड़ सकता है। आज का काम कल पर न टालें।
उपाय- सूर्य को प्रणाम कर के घर से निकलें।

कर्क
फायदा- बिजनेस में कुछ सौदे आपके फेवर में हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में जरूरी सुधार हो सकते हैं। रुका हुआ पैसा भी मिल जाएगा।
नुकसान- जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है। किसी से विवाद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ अनचाहे बदलाव भी करने पड़ सकते हैं।
उपाय- गणेश जी को लड्डू चढ़ाएं।

सिंह
फायदा- आज कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए करियर में मददगार रहेंगे। बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
नुकसान- कामकाज में मन नहीं लगेगा। सेहत ठीक नहीं रहेगी। कुछ मामलों में आपको किस्मत का साथ नहीं मिल पाएगा।
उपाय- हनुमान जी के मंदिर में लाल फूल चढ़ाएं।

कन्या
फायदा-
नौकरीपेशा और बिजनेस वालों को सितारों का साथ मिलेगा। नया काम शुरू हो सकता है। मेहनत का पूरा नतीजा आपको मिल सकता है।
नुकसान- जल्दबाजी के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं। फालतू खर्चा भी हो सकता है। किसी नाजुक मौके पर आप आत्मनियंत्रण भी खो सकते हैं।
उपाय- हनुमान जी के दर्शन करें।

तुला
फायदा- रोजमर्रा के काम समय से पूरे हो जाएंगे। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। दोस्त के साथ पार्टनरशिप में पैसा कमाने का मौका आपको मिल सकता है।
नुकसान- शारीरिक तौर पर परेशानियां बढ़ सकती हैं। जल्दबाजी और हड़बड़ी में आपके काम बिगड़ सकते हैं। किसी खास मामले को लेकर कन्फ्यूजन भी हो सकता है।  
उपाय- भैरव मंदिर में दर्शन करें।

वृश्चिक
फायदा- सोचे हुए कुछ काम पूरे हो जाएंगे। लंबे समय से चल रही रुकावटें खत्म होने के योग बन रहे हैं। लेखन के कामों में सफलता मिलेगी।  
नुकसान- आज आपको मेहनत का फल कम ही मिल पाएगा। कामों में रुकावटें आ सकती हैं। दिन का समय थोड़ा कमजोर रहेगा।
उपाय- हनुमान जी को फल चढ़ाएं।

धनु
फायदा- पुराने अधूरे काम निपटने के योग हैं। महिला सहयोगियों से फायदा हो सकता है। पार्टनर से सुख और प्रेम मिलेगा। 
नुकसान- पैसा उधार देने से बचें। मन में किसी तरह की चिंता या डर रहेगा। नया काम शुरू करते समय सावधान रहें।
उपाय- ऊं गं गणपतयै नम: मंत्र बोलकर घर से निकलें।

मकर
फायदा- कुछ काम अपने आप पूरे होते जाएंगे। योजना बना कर काम करेंगे तो सफलता मिलेगी। कुछ समस्याओं का समाधान भी आपको मिल सकता है।
नुकसान- आपका मन भटक सकता है। किसी को आपके बारे में कोई गलतफहमी हो सकती है। बिना सोचे समझे बोलेंगे तो अपने लिए परेशानियां खड़ी कर लेंगे।
उपाय- रोटी में गुड़ डालकर गाय को खिलाएं।

कुंभ
फायदा - रोजमर्रा के काम निपट जाएंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। बिजनेस, पैसों और कानून से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है।
नुकसान- फालतू विवाद में उलझने से पैसा और समय खराब हो सकता है। खुद के साथ और आसपास के लोगों से जबरदस्ती न करें।
उपाय- सूर्य को जल चढ़ाएं।

मीन
फायदा- नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। विपरीत लिंग के लोग आपकी ओर आकर्षित हो सकते हैं। पुराना काम निपट सकते हैं।
नुकसान- खर्चा बढ़ सकता है। लापरवाही से नुकसान हो सकता है। बिजनेस पार्टनर से अनबन हो सकती है।  
उपाय- गणेश जी के दर्शन करें।

Share this article
click me!

Latest Videos

Haryana Election Result: हरियाणा में BJP को मिल गए 2 और विधायक, जानें काउंटिंग के बाद कैसे हुआ खेल
LIVE: राष्ट्रपति की अल्जीरिया, मॉरिटानिया और मलावी की राजकीय यात्रा पर विशेष ब्रीफिंग
Haryana Election Result पर आया Rahul Gandhi का पहला रिएक्शन, बताया आगे का प्लान
कौन है हरियाणा में BJP की जीत का हीरो,5 Point में जानें कांग्रेस के जबड़े से कैसे छीनी जीत
Bigg Boss LIVE Updates 🔴 गरमागरम बहस, फ़्लर्टी एक्सचेंज और ड्रामा सामने आया |