1 अप्रैल 2020 का राशिफल: महीने के पहले ही दिन बन रहे हैं 2 अशुभ योग, कितनी राशियों के लिए अशुभ है ये दिन?

Published : Mar 31, 2020, 08:41 PM IST
1 अप्रैल 2020 का राशिफल: महीने के पहले ही दिन बन रहे हैं 2 अशुभ योग, कितनी राशियों के लिए अशुभ है ये दिन?

सार

बुधवार को पहले आर्द्रा नक्षत्र होने से मूसल और उसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र होने से गद नाम के 2 अशुभ योग बन रहे हैं।

उज्जैन. 1 अप्रैल, बुधवार को चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस दिन सूर्योदय आर्द्रा नक्षत्र में होगा। इसके बाद दोपहर लगभग 2.35 के बाद पुनर्वसु नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। बुधवार को पहले आर्द्रा नक्षत्र होने से मूसल और उसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र होने से गद नाम के 2 अशुभ योग बन रहे हैं। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन-

मेष
फायदा- कारोबार का विस्तार होगा। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। आज कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है।
नुकसान- प्रेम संबंधों में निराशा हाथ लगेगी। किसी को पैसा उधार न दें। आपकी बुरी आदतों के कारण परेशानी उठानी पड़ सकती है।
उपाय- नवनाग स्त्रोत का पाठ करें।

वृषभ
फायदा- सेहत ठीक रहेगी। किस्मत का साथ मिलेगा, रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। कार्यक्षेत्र और व्यवसाय में विशेष लाभ की संभावना है।
नुकसान- किसी से विवाद हो सकता है। कानूनी मामलों से दूर रहें। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।
उपाय- गरीबों को पीले फलों का दान करें।

मिथुन
फायदा- करियर के नए रास्ते खुल सकते हैं। चुनौतीपूर्ण स्थितियां आपके हित में हो सकती है। आज किए गए काम आने वाले दिनों में फायदा देंगे।
नुकसान- प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र की स्थितियां ध्यान भटका सकती हैं। जिद में आकर कोई गलत फैसला ले सकते हैं।
उपाय- किसी ब्राह्मण या मंदिर के पुजारी को जनेऊ दान करें।

कर्क
फायदा-
बिजनेस के लिए दिन अच्छा है। लाइफ पार्टनर से चल रहा विवाद खत्म हो सकता है। सोच-समझकर निर्णय लेने से फायदा हो सकता है।
नुकसान- वाहन सावधानी से चलाएं। आज किसी मामले में आपको गलतफहमी भी हो सकती है। दौड़-भाग भी करनी पड़ सकती है।
उपाय- गरीब बच्चों को दूध का दान करें।

सिंह
फायदा- स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिल सकती है। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा रहेगा। अविवाहित लोगों को लव प्रपोजल मिल सकते हैं।
नुकसान- कामकाज में सुस्ती का माहौल रहेगा। न चाहते हुए भी पैसा खर्च हो सकता है। किसी वाद-विवाद में उलझ सकते हैं।
उपाय- पितृ देवताओं का ध्यान करें और प्रणाम करें।

कन्या
फायदा-
संतान से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अचानक धन लाभ हो सकता है। मनोरंजक यात्रा की योजना बन सकती है।
नुकसान- सेहत को लेकर सावधान रहें। आलस के कारण कोई अच्छा मौका गंवा सकते हैं। पार्टनर से कहासुनी हो सकती है।
उपाय- बिल्व पत्र चढ़ाकर शिवजी की पूजा करें।

तुला
फायदा- कामकाज में सुधार भी हो सकता है। निवेश के लिए दिन अच्छा है। अधिकारी आपकी बातों से सहमत रहेंगे।
नुकसान- कानूनी मामलों में निराशा हाथ लगेगी। बड़ा फैसला लेने से बचें। माता की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।
उपाय- रोटी के ऊपर गुड़ रखकर गाय को खिलाएं।

वृश्चिक
फायदा- कुछ घरेलू उलझे हुए मामले आज सुलझ सकते हैं। अपनी इमेज सुधारने का मौका मिलेगा। कुछ नए संबंधों की शुरुआत भी होगी।
नुकसान- न चाहते हुए कर्जा लेना पड़ सकता है। पैसा मिलने में रुकावटें आ सकती हैं। कुछ जिद्दी और घमंडी लोगों से मिल सकते हैं।
उपाय- मछलियों के लिए तालाब में आटे की गोलियां डालें।

धनु
फायदा- संतान की ओर से भी कोई शुभ समाचार मिल सकता है। बिजनेस में फायेदमंद सौदा हो सकता है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।
नुकसान- कोई अनचाहा काम करना पड़ सकता है। बिना मांगे किसी को राय देना भारी पड़ सकता है। कोई पुराना रोग परेशान कर सकता है।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मकर
फायदा- सेहत ठीक रहेगी। उलझी हुई स्थितियां आज आप संभाल लेंगे। बिजनेस में कोई नया फैसला आपके ही फेवर में हो सकता है।
नुकसान- स्टूडेंट्स को मेहनत से कम परिणाम मिलने से निराशा होगी। किसी काम में जल्दबाजी न करें। प्रेम संबंध टूट सकते हैं।
उपाय- बुजुर्गों के पैर छूकर घर से निकलें।

कुंभ
फायदा- बिजनेस पार्टनर से सहयोग मिलेगा। करियर के लिए कोई अच्छी खबर मिल सकती है। उलझे हुए मामले आप अपनी बुद्धि से निपटा लेंगे।
नुकसान- जिद करेंगे तो किसी से विवाद हो सकता है। अति आत्मविश्वास नुकसान पहुंचा सकता है। नौकरी में परेशानी हो सकती है।
उपाय- तुलसी को जल चढ़ाएं और शुद्ध घी का दीपक जलाएं।  

मीन
फायदा- परिवार में सुख-शांति बढ़ेगी। सामाजिक काम में सम्मान मिलेगा। किसी अच्छे दोस्त से मुलाकात हो सकती है। 
नुकसान- लेन-देन गुप्त रखें। मौसमी रोग हो सकते हैं। जमीन-जायदाद खरीदने में जल्दबाजी न करें। व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा से दूर रहें।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को मोदक का भोग लगाएं।
 

PREV

Recommended Stories

Shukra Gochar 2025: शुक्र देगा 5 राशि वालों को झटका, फूटेगी किस्मत-होगी धन हानि
Aaj Ka Rashifal 13 December 2025: कौन जाएगा तीर्थ यात्रा पर-किसकी जेब में आएगा पैसा? पढ़ें राशिफल