1 जुलाई 2020 का राशिफल: मेष राशि वालों को मिलेगा मेहनत का फायदा, वृष राशि वालों को मिल सकती है गुड न्यूज

1 जुलाई, बुध‌वार को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी है। इसे देवशयनी एकादशी कहते हैं। इस दिन विशाखा नक्षत्र होने से धाता नाम का शुभ योग बन रहा है।

Asianet News Hindi | Published : Jun 30, 2020 3:13 PM IST

उज्जैन. 1 जुलाई, बुध‌वार को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी है। इसे देवशयनी एकादशी कहते हैं। इस दिन विशाखा नक्षत्र रहेगा। बुधवार को विशाखा नक्षत्र होने से धाता नाम का शुभ योग बन रहा है। बुधवार की रात को लगभग 8.50 पर चंद्रमा राशि बदलकर तुला से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन-

मेष
फायदा-
नौकरी में प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं। लेन-देन और निवेश के मामलों में नई प्लानिंग करेंगे। मेहनत का पूरा फायदा मिलेगा।
नुकसान- सोचे हुए काम नहीं होने से दुख होगा। किसी बात को लेकर ज्यादा जिद न करें। आपकी बात से किसी का दिल दुख सकता है।
उपाय- गरीब महिलाओं को मेहंदी और लाल चूड़ी का दान करें।

वृष
फायदा-
संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। परिवार की अपेक्षाओं पर खरें उतरेंगे। ऑफिस में सभी आपके काम की तारीफ करेंगे।
नुकसान- छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें। पार्टनरशिप में कोई काम शुरू न करें। कोई आपकी इमेज खराब कर सकता है।
उपाय-  रोटी पर थोड़ा गुड़ रखकर गाय को खिलाएं।

मिथुन
फायदा- लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है। नौकरी में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। बिजनेस से जुड़ी यात्रा फायदेमंद रहेगी।
नुकसान- किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही निवेश करें। पेट से संबंधित बीमारी हो सकती है। बनता हुआ काम रूक जाएगा।
उपाय- अपनी भोजन की थाली से थोड़ा खाना चींटियों को डालें।

कर्क
फायदा-
पुराना विवाद हल होने के योग बन रहे हैं। नई जिम्मेदारी के साथ नया पद भी मिल सकता है। परिवार में कोई शुभ काम हो सकता है।
नुकसान- संतान के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। दूसरों के मामले में दखल न दें। किसी करीबी व्यक्ति से अनबन हो सकती है।
उपाय- शमी के पेड़ पर जल चढ़ाएं और ऊं नम: शिवाय बोलें।

सिंह
फायदा-
सेहत के लिहाज से दिन अच्छा है। लेखन और ग्लैमर में काम करने वालों को सफलता मिल सकती है। कुछ लोग आपसे प्रभावित हो सकते हैं।
नुकसान- ब्लड प्रेशर वाले मरीज ध्यान रखें। सोचे हुए काम पूरे होने में रुकावटें आ सकती हैं। पति-पत्नी में विवाद हो सकता है।
उपाय- कुष्ठ रोगियों को तेल से तली चीजों का दान करें।

कन्या
फायदा-
कोई नया काम शुरू करेंगे, जो भविष्य में लाभ पहुंचाएगा। सैलरी में इजाफा हो सकता है। अधिकारी आपके काम से प्रभावित होंगे।
नुकसान- कोई महंगी चीज गुम हो सकती है। किसी दूसरे का वाहन न चलाएं, चोट लग सकती है। ज्यादा खर्च होने से मन बैचेन रहेगा।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक शहद से करें।

तुला
फायदा-
पैसा निवेश के लिए समय अच्छा है। रुके हुए काम दूसरों की मदद से पूरे हो सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
नुकसान- सेहत का ध्यान रखें। किसी पर अपनी बात थोपने की कोशिश करेंगे। स्टूडेंट को मेहनत के अनुरूप कम सफलता मिलेगी।
उपाय- राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।

वृश्चिक
फायदा- जमीन-जायदाद के कामों में फायदा हो सकता है। अच्छी खबर मिलने के योग बन रहे हैं। वेतनवृद्धि या प्रमोशन हो सकता है।
नुकसान- प्रेम संबंध बिगड़ सकते हैं। कुछ मामलों में समझौता करना पड़ सकता है। कोर्ट-कचहरी के कामों में उलझ सकते हैं।
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण को तुलसी की माला अर्पित करें।

धनु
फायदा-
कार्यक्षेत्र में नई प्लानिंग हो सकती है। पुराना अटका हुआ पैसा मिल सकता है। कुछ अच्छे बदलाव हो सकते हैं।
नुकसान- जमीन-जायदाद के काम उलझ सकते हैं। कुछ खास कामों में आपसे गलती हो सकती है। किसी से झूठ न बोलें।
उपाय- कांटेदार पौधे की जड़ में पानी डालें।

मकर
फायदा- बिजनेस को लेकर नई योजना बनाएंगे। पैसों के मामले में माता-पिता का सहयोग मिलेगा। पुरानी बीमारी ठीक हो सकती है।
नुकसान- किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है। जल्दबाजी में कोई काम न करें। दूसरों के वाहन का उपयोग न करें।
उपाय- किसी नदी में स्नान करते समय पितरों को जल अर्पित करें।

कुंभ
फायदा-
नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। किए गए कामों से सफलता मिल सकती है। समय का सदुपयोग करेंगे तो सभी काम निपट सकते हैं।
नुकसान- लेन-देन में सावधानी रखें। भावुक होकर कोई फैसला न लें। किसी नजदीकी रिश्तेदार धोखा दे सकता है।
उपाय- देवी मां को लाल चुनरी और चूड़ियां अर्पित करें।

मीन
फायदा- संतान की सफलता से खुशी मिलेगी। आमदनी बढ़ सकती है। डेली रूटीन से धन लाभ और फायदा होगा।
नुकसान- स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा नहीं है। बिना सोचे-समझे कोई नया काम शुरू न करें। लव लाइफ में परेशानी का अनुभव करेंगे।
उपाय- हनुमान मंदिर के पुजारी को लाल वस्त्र का दान करें।

Share this article
click me!