महीने के पहले दिन बन रहे हैं 2 शुभ योग, जानिए अपना राशिफल

रविवार को उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से मित्र और उसके बाद हस्त नक्षत्र से मानस नाम का 2 शुभ योग दिन भर रहेंगे। 

Asianet News Hindi | Published : Sep 1, 2019 5:19 AM IST

उज्जैन. आज (1 सितंबर, रविवार) भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि है। इस दिन सूर्योदय उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में होगा। दोपहर लगभग 3 बजे हस्त नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। शनिवार की रात चंद्रमा कन्या राशि में आ गया है। इसका प्रभाव रविवार को सभी राशियों पर दिखाई देगा-

मेष
फायदा- किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है। प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। 
नुकसान- आता हुआ पैसा किसी कारण से रूक सकता है। पेट दर्द से परेशान हो सकते हैं। ऑफिस में कोई परेशानी हो सकती है।
उपाय- देवी लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।

वृषभ
फायदा- संतान से खुशी प्राप्त होगी। कोई बड़ी कामयाबी हाथ लग सकती है। पराक्रम में वृद्धि होगी।  
नुकसान- हेल्थ में उतार-चढ़ाव हो सकता है। लव लाइफ के लिए परेशानी वाला दिन है। आपकी कोई गुप्त बात आज सबको पता चल सकती है।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को पूजा की सुपारी चढ़ाएं।

मिथुन 
फायदा- परिवार में सुख का वातावरण रहेगा। मेहनत का फायदा मिलेगा। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। अधिकारी आपके काम से खुश होंगे। 
नुकसान- कोई आपके खिलाफ षड़यंत्र कर सकता है। लेन-देन करते समय ध्यान रखें। कानूनी मामले और उलझ सकते हैं।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक शहद से करें।

कर्क 
फायदा- कोई मनोरंजक यात्रा हो सकती है। विवाह में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं। बिजनेस के लिए भी दिन अच्छा है। 
नुकसान- विवादों से दूर रहें तो अच्छा रहेगा। कोई नया प्रयोग असफल हो सकता है। जोखिम वाले काम न करें। 
उपाय- गरीब बच्चों को किताब, कॉपी, पेन आदि चीजें दान करें।

सिंह 
फायदा- कोई नया काम हाथ आ सकता है। समय अनुकूल है। बाधाएं समाप्त होंगी व सभी ओर से शुभ समाचार मिलेंगे।
नुकसान- किसी को पैसा उधार न दें। स्कीन से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। निवेश सोच-समझकर करें।  
उपाय- किसी गरीब लड़की को कपड़ों का दान करें।

कन्या
फायदा-
संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलेगा। आय में वृद्धि हो सकती है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। 
नुकसान- अपच की शिकायत हो सकती है। बिना पढ़े किसी दस्तावेज पर साइन न करें। परीक्षा परिणाम कमजोर हो सकता है।
उपाय- हनुमानजी को केवड़े का इत्र लगाएं।

तुला
फायदा- सेहत में पहले से सुधार होगा। आज ऑफिस में सभी आपका सहयोग करेंगे। कानूनी मामले आज सुलझ सकते हैं।
नुकसान- वाहन चलाते समय सावधानी रखें। काम समय पर पूरा नहीं कर पाएंगे। आपकी बात आज किसी का दिल दुखा सकती है। 
उपाय- नदी में चने की दाल प्रवाहित करें।

वृश्चिक
फायदा- बिजनेस में कोई बड़ा सौदा हो सकता है। आय में सुधार होगा। विवादित मामलों में विजय प्राप्त होगी। 
नुकसान- पैसा अधिक खर्च हो सकता है। प्रेम संबंध टूट सकते हैं। संतान की हेल्थ को लेकर चिंता रहेगी। 
उपाय- शनि का दान लेने वालों को नए जूते खरीदकर दें।

धनु
फायदा- नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। बच्चों के साथ रहने का समय मिलेगा। बिजनेस में भी उन्नति होगी। 
नुकसान- अचानक कोई बड़ा खर्च आ सकता है। माता की सेहत अचानक बिगड़ सकती है। प्रेम में तनाव बन सकता है। 
उपाय- तुलसी पर जल चढ़ाएं और दीपक लगाएं।

मकर
फायदा- मनचाही नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। अतिरिक्त आय हो सकती है। बिजनेस के लिए दिन अच्छा है।
नुकसान- कोई मंहगी चीज चोरी या गुम हो सकती है। हार्ट पेशेंट खुद का ध्यान रखें। प्रेम में निराशा मिल सकती है। 
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण को तुलसी के पत्ते अर्पित करें।

कुंभ
फायदा-
व्यापार में अच्छी आय की प्राप्ति होगी। पिता का सहयोग मिलेगा। ऑफिस में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। 
नुकसान- दांतों से संबंधित समस्या हो सकती है। किसी बात पर आपकी बुराई हो सकती है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा नहीं है।
उपाय- गरीबों को कपड़े और भोजन का दान करें।

मीन
फायदा- निवेश का फायदा मिलेगा। आज आपके रूके हुए काम आसानी से हो जाएंगे। न्यायालयीन मामलों में सफलता मिलेगी। 
नुकसान- वाणी पर नियंत्रण रखें। पुरानी बीमारी आज परेशान कर सकती है। वैवाहिक जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं।
उपाय- ब्राह्ण को पीले वस्त्रों का दान करें।
 

Share this article
click me!