Horoscope Today आज का राशिफल 2 दिसंबर 2021: मेष वाले करेंगे फायदे का सौदा, सिंह वालों को मिलेगी सफलता

2 दिसंबर, गुरुवार को अगहन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इस दिन स्वाती नक्षत्र दोपहर 2.37 तक रहेगा। इसके बाद विशाखा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। गुरुवार को पहले स्वाती नक्षत्र होने से स्थिर और उसके बाद विशाखा नक्षत्र होने से प्रवर्ध नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं।

Asianet News Hindi | Published : Dec 1, 2021 12:50 PM IST

उज्जैन. 2 दिसंबर, गुरुवार को पहले स्वाती नक्षत्र होने से स्थिर और उसके बाद विशाखा नक्षत्र होने से प्रवर्ध नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इस दिन चंद्रमा तुला राशि में मंगल के साथ रहेगा। इनके अलावा सूर्य और बुध वृश्चिक राशि में, गुरु कुंभ राशि में, शुक्र धनु राशि में, शनि मकर राशि में, राहु वृष राशि में और केतु वृश्चिक राशि में रहेगा। ग्रहों की इस युति से कई शुभ और अशुभ योग इस दिन बनेंगे। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…  

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज आपकी तरक्की देख कर आपसे जलन कर सकते हैं, लेकिन आप अपने मधुर स्वभाव के कारण आप उन्हें अपना बनाने में कामयाब रहेंगे। आज आप अपनी संतान के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे। आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज आपका कोई मित्र आपको कोई ऐसा लाभ का सौदा बता सकता है।
उपाय- शाम को एक दीपक दक्षिण दिशा की ओर लगाएं।

वृष राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आपको कोई चपेट लग सकती हैं, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। सायंकाल के समय आज आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिससे कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी और आपका मन प्रसन्न होगा। आज दिन का काफी समय अपने परिवार के सदस्य के साथ व्यतीत करेंगे। 
उपाय- 5 ब्राह्मणों को घर बुलाकर भोजन करवाएं।

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज आपकी किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे आप का मनोबल भी बढ़ेगा। आज का दिन आपके लिए उतम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आज आपको अपने बुजुर्गों के आशीर्वाद से किसी बहुमूल्य संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। आज आपको व्यर्थ व्यय करने से बचना होगा।
उपाय- रोटी के ऊपर गुड़ रखकर गाय को खिलाएं।

कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज आपके हाथ बड़ी मात्रा में धन लग सकता है, जिसके कारण आपके धनकोष में वृद्धि होगी और आप अपने परिवार के सभी सदस्यों की आवश्यकता की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे। आज आप अपने घर के सदस्यो की इच्छाओं की पूर्ति पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। 
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक गाय के दूध से करें।

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। आज प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे। आप अपनी संतान के दायित्व की पूर्ति करने में भी आप सफल रहेंगे। आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा, जो लोग सामाजिक कार्यों से जुड़े हैं। आज उनको आशातीत सफलता अवश्य प्राप्त होगी। 
उपाय- पक्षियों के लिए छत पर दाने डालें।

कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा और आज आप यदि किसी कार्य को करें, तो पूरे करें। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो आपका वह कार्य लटक सकता हैं और आज आप यदि किसी व्यक्ति की मदद के लिए आएं, तो इस बात का ध्यान रखें कि आपको अपने कार्यों की ओर भी ध्यान देना है। 
उपाय- सुहागिन महिला को सुहाग की सामग्री उपहार में दें।

तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आपको अपनी वाणी की मधुरता को नहीं खोना है। यदि ऐसा किया तो आपके रिश्ते मे दरार आ सकती है, इसलिए आज आपको ध्यान देना किसी से कुछ बोले, तो बहुत ही तोल मोल कर बोलें। परिवार में किसी सदस्य से आज आपको धोखा मिल सकता है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे।
उपाय- हनुमानजी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक लगाएं।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आपका जीवन साथी से कोई वाद विवाद हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो आपको उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करनी चाहिए। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को उधार देना पड़े, तो बहुत ही सावधानी से दें, क्योंकि उसके वापस आने की संभावना बहुत कम है। आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम का रहने वाला है। 
उपाय- माता-पिता की पैर छूकर घर से निकलें।

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
नौकरी कर रहे लोगों को आज कोई और नया ऑफर आ सकता है, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे, लेकिन उन्हें अभी अपनी पुरानी नौकरी में ही रहना होगा। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप अपनी गृह उपयोगी वस्तुओं की खरीददारी के लिए जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं। 
उपाय- राशि स्वामी के मंत्रों का जाप करें।

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। यदि आप व्यवसाय में परिवर्तन की योजना बना रहे हैं, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपको उत्तम कार्य करते देख आपके मन में प्रसन्नता होगी। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी।
उपाय- किन्नर को अपनी इच्छा अनुसार कुछ रूपए दें।

कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 
यदि आपने किसी संपत्ति के क्रय विक्रय का मन बनाया है, तो उसके संवैधानिक पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें, नहीं तो भविष्य मे आपके साथ धोखा हो सकता है। यदि आप अपने भाइयों से कोई वाद-विवाद चल रहा है, तो वह आज समाप्त हो सकता है। आज का दिन आपके लिए कुछ मुश्किलों भरा रहेगा। 
उपाय- गरीब बच्चों को मिठाई खिलाएं।

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
विद्यार्थियों का बोझ आज कुछ हल्का होने की उम्मीद है, लेकिन परीक्षा की तैयारियों में उन्हें जमकर मेहनत करनी होगी, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। आज आपका वैवाहिक जीवन आपके लिए आनंदमय रहेगा। आज आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती हैं। 
उपाय- कांटेदार पौधों की जड़ों में पानी डालें।
 

Share this article
click me!