राशिफल: शुक्रवार को मेष राशि वालों को हो सकता है धन लाभ, वृष राशि वालों को मिल सकते हैं नौकरी के ऑफर

शुक्रवार को हस्त नक्षत्र होने से अमृत नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है, जो पूरे दिन रहेगा।

Asianet News Hindi | Published : Dec 19, 2019 4:40 PM IST

उज्जैन. 20 दिसंबर, शुक्रवार को पौष मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। इस दिन हस्त नक्षत्र में सूर्योदय होगा। शुक्रवार को हस्त नक्षत्र होने से अमृत नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है, जो पूरे दिन रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार-

मेष
फायदा- पुराना कर्ज आज चुका सकते हैं। कोई पार्ट टाइम काम शुरू कर सकते हैं। धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। समय अच्छा बीतेगा।
नुकसान- किसी पर ज्यादा भरोसा न करें। पैसा उधार देने से बचें। किसी से झूठा वादा न करें, नहीं तो परेशान हो सकते हैं।
उपाय- पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और 7 परिक्रमा करें।

वृष
फायदा- नई जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। बिजनेस में कोई बड़ा सौदा हो सकता है। इंटरव्यू में सफलता के योग भी बन रहे हैं।
नुकसान- प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है। दांपत्य जीवन में विवाद होने की संभावना है। जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है।
उपाय- हनुमानजी को गुड़-चने का भोग लगाएं।

मिथुन
फायदा- पुराने दोस्तों का साथ मिलेगा। कहीं घुमने जाने का प्लान बन सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा।
नुकसान- जल्दबादी में लिया निर्णय नुकसान पहुंचा सकता है। खर्च अधिक होगा। समझौता करने में ही भलाई है।
उपाय- किसी देवी मंदिर में सिंदूर का दान करें।

कर्क
फायदा- बिजनेस से संबंधित यात्रा लाभदायक हो सकती है। रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।
नुकसान- भावनाओं में आकर गलत फैसला ले सकते हैं। किसी कानूनी मामले में फंसने के योग हैं। हेल्थ के लिए दिन अच्छा नहीं है।
उपाय- किसी निर्धन व्यक्ति को भोजन करवाएं।

सिंह
फायदा- आज आपका कॉन्फिडेंस बढ़ सकता है। अधिकारी भी आपसे खुश रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है।
नुकसान- स्टूडेंट्स किसी से सलाह लेकर ही कोई फैसला लें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। सिरदर्द हो सकता है।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक गाय के दूध से करें।

कन्या
फायदा- आज आपके अधूरे काम निपट सकते हैं। संपत्ति से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं।  शारीरिक परेशानियां भी कुछ कम हो सकती हैं।
नुकसान- छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें। पुरानी गलतियां न दोहराएं। पति-पत्नी में विवाद हो सकता है।
उपाय- गरीब बच्चों को कॉपी-पेन आदि चीजों का दान करें।

तुला
फायदा- मकान से जुड़े रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नई चीजें सीखने को मिलेंगी, जो भविष्य में काम आएंगी। संतान से शुभ समाचार मिलेगा।
नुकसान- ऑफिस में ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। भावनाओं और गुस्से पर कंट्रोल करें। रोजमर्रा के कामों में मन नहीं लगेगा।  
उपाय- किसी मंदिर के पुजारी को फल या मिठाई दें।

वृश्चिक
फायदा-  बिजनेस में फायदेमंद सौदे होने के योग हैं। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। कामकाज में दिया गया समय आपको फायदा देगा।
नुकसान- वाहन चलाते समय सावधानी रखें। रक्त से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं। खर्च अधिक हो सकता है।
उपाय- हनुमानजी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं।

धनु
फायदा- सरकारी कामों में आ रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। जीवन साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आज कुछ अच्छा होने वाला है।
नुकसान- अपने मन की बात किसी से शेयर न करें। नौकरी बदलने का मूड है तो संभलकर रहें। छोटी-मोटी बहस से मूड खराब हो सकता है।
उपाय- किसी मंदिर में केसरिया झंडे का दान करें।

मकर
फायदा- नई योजनाएं आज बन सकती हैं। कामकाज में सुधार होने के योग हैं। मानसिक शांति और सहयोग मिल सकता है।
नुकसान- आज आप जीवनसाथी का दिल दुखा सकते हैं। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव की संभावना है। एसिडिटी की शिकायत हो सकती है।
उपाय- शिव मंदिर में बैठकर ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करें।

कुंभ
फायदा- आज बड़े अधिकारी आपके काम को नोटिस करेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार होने के योग हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ सकती हैं।
नुकसान- वाहन चलाते वक्त सावधानी रखें। विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं। आप भी किसी से विवाद न करें।
उपाय- दही-शक्कर खाकर घर से निकलें।

मीन
फायदा- आज इनकम बढ़ने के योग हैं। साझेदारी का कोई नया प्रस्ताव आपको मिल सकता है। मानसिक तनाव से राहत मिल सकती है। रुका हुआ पैसा मिल सकता है।
नुकसान- संतान के भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। परिवार का कोई सदस्य बीमार हो सकता है। अपनी बुरी आदतों पर कंट्रोल करें।
उपाय- माथे पर चंदन का तिलक लगाएं।

Share this article
click me!