Horoscope Today आज का राशिफल 21 अप्रैल 2022: मेष वाले सेहत में लापरवाही न बरतें, वृषभ वालों को मिलेगी खुशखबरी

Published : Apr 21, 2022, 05:00 AM IST
Horoscope Today आज का राशिफल 21 अप्रैल 2022: मेष वाले सेहत में लापरवाही न बरतें, वृषभ वालों को मिलेगी खुशखबरी

सार

आज (21 अप्रैल, गुरुवार) वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि सुबह 11.12 तक रहेगी। इसके बाद षष्ठी तिथि आरंभ हो जाएगी। गुरुवार को सूर्योदय मूल नक्षत्र में होगा, जो दिन भर रहेगा। गुरुवार को मूल नक्षत्र होने से धूम्र नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है।

उज्जैन. गुरुवार को चंद्रमा धनु राशि में, सूर्य, राहु और बुध मेष राशि में, गुरु मीन राशि में, केतु तुला राशि में, मंगल और शुक्र कुंभ राशि में और शनि मकर राशि में रहेगा। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें। जय दुर्गा ज्योतिष सेवा संस्थान एवं अनुष्ठान केंद्र मंदसौर के ज्योतिषाचार्य पं. यशवंत जोशी के अनुसार, जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज आपके खर्च अचानक बढ़ सकते हैं। न चाहते हुए भी किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। सेहत को लेकर जरा भी लापरवाही न बरतें। आज आपके आत्मविश्वास में कुछ कमी रहेगी। कारोबार में कुछ परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। 
उपाय- नीला रूमाल जेब में रखें।

वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
नौकरी में तरक्की हो सकती है। मानसिक शान्ति के लिए आज आपको अलग से प्रयत्न करने होंगे। आज आपकी दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। मित्रों का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। परिवार में कोई नया सदस्य भी आ सकता है।
उपाय- केसर मिश्रित भोजन करें।

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आपका मन किसी बात पर अतिप्रसन्न रहेगा। आज आपमें आत्मविश्वास भरपूर नजर आएगा, लेकिन परिश्रम भी अधिक करना होगा। आज आपके वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है और संगीत के प्रति रुझान भी बढ़ सकता है। नौकरी में मनचाहे परिवर्तन के योग बन रहे हैं।  उपाय- अपने वजन के अनुसार अनाज का दान करें।

कर्क राशिफल (Cancer Daily horoscope)
आज आपको बिजनेस में फायदे के कई मौके मिलेंगे। आय के साथ ही खर्चों की अधिकता भी हो सकती है। घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य होने से रौनक बनी रहेगी। माता-पिता का पूरा-पूरा सहयोग आपको मिलेगा। कारोबार में मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। 
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज आपका दिन आलस्य भरा रहेगा। इस वजह से आपके कुछ काम भी अटक सकते हैं। आज कुछ मामलों में आप थोड़े भावुक हो सकते हैं। इसका फायदा दूसरे लोग उठाने की कोशिश करेंगे। आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। किसी समारोह में जाने का मौका मिल सकता है। 
उपाय- कुष्ठ रोगियों को चप्पल-जूते का दान करें।

कन्या राशिफल (Virgo Daily horoscope)
बौद्धिक कार्यों में आपकी व्यस्तता बढ़ सकती है। आज आपके मन में आशा-निराशा के भाव आ सकते हैं। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। संतान की ओर से कोई खुशखबरी आपको मिल सकती है। सेहत के प्रति आपको सचेत रहना होगा। सुस्वाद खानपान में रुचि रहेगी। 
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।

तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज मन में किसी बात को लेकर असंतोष बना रहेगा। इस वजह से स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। परिवार की सुख-सुविधाओं की ओर ध्यान रहेगा, इसके चलते आप और ज्यादा पैसा कमाने के बारे में सोचेंगे। कारोबार में सुधार होगा। किसी मित्र का सहयोग मिलेगा। 
उपाय- सूर्यदेव के मंत्रों का जाप करें।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
जीवनसाथी का साथ मिलेगा। आज आपकी वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा, इसलिए कुछ भी बिना सोच-विचारे न बोलें। किसी मित्र के सहयोग से आपका कोई अटका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। नौकरी में उच्च पदाधिकाकारियों से आपको प्रशंसा मिल सकती है। 
उपाय- देवी पार्वती को लाल चुनरी चढ़ाएं। 

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आपकी खानपान में रुचि अधिक हो सकती है। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। सन्तान की सेहत का ध्यान रखें। गर्मी की वजह से परेशानी हो सकती है। खर्चों में हो रही लगातार वृद्धि आपको परेशान कर सकती है। बिजनेस में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। 
उपाय- गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आपके यात्रा के योग बन रहे हैं। ये यात्रा आपके लिए सफलतादायक रहेगी। किसी पुराने मित्र से पुनः सम्पर्क हो सकता है, जिसके कारण मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में वरिष्ठजन का सहयोग मिलेगा। बातचीत में सन्तुलन बनाए रखना जरूरी है, नहीं तो बनी हुई बात बिगड़ सकती है। 
उपाय- स्कूल कल्याण के लिए राशि दान करें।

कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज बेरोजगारों को लाभ के अवसर मिल सकते हैं। घर-परिवार में मांगलिक कार्य होने के योग बन रहे हैं। लम्बी यात्रा की योजना भी आज बन सकती है। आज मानसिक शान्ति रहेगी, फिर भी आत्मसंयम बनाये रखें। कारोबार में मेहनत अधिक रहेगी लेकिन फायदा भी ज्यादा ही होगा। 
उपाय- गरीब बच्चों को कपड़े दान करें।

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
इस राशि के विद्यार्थियों की रूचि पठन-पाठन में रुचि रहेगी। आज नौकरी और बिजनेस में आपको स्वविवेक से काम लेना होगा नहीं तो किसी की बात में आकर अपना नुकसान करवा सकते हैं। वाणी में मधुरता रहेगी। पिता के कहे अनुसार काम करेंगे तो धन लाभ के योग भी बन सकते हैं। 
उपाय- शमी वृक्ष पर जल चढ़ाएं।
 

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Panchang 8 दिसंबर 2025: आज कौन-सी तिथि और नक्षत्र? जानें दिन भर के मुहूर्त की डिटेल
Weekly Horoscope December 2025: आने वाले 7 दिन कैसे रहेंगे आपके लिए? जानें मेष से मीन राशि तक का हाल