Horoscope Today आज का राशिफल 21 नवंबर 2021: कर्क वालों को मिलेगा परिवार का साथ, सिंह वालों को होगा फायदा

21 नवंबर, रविवार को अगहन मास के कृष्ण पक्ष की द्वितिया तिथि है। इस दिन सूर्योदय मृगशिरा नक्षत्र में होगा, जो दिन भर रहेगा। रविवार को मृगशिरा नक्षत्र होने से सौम्य नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। रविवार की शाम को चंद्रमा राशि बदलकर वृष से मिथुन में प्रवेश करेगा। पूरे दिन इसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा।
 

Asianet News Hindi | Published : Nov 20, 2021 11:05 AM IST

उज्जैन. 21 नवंबर, रविवार को सूर्योदय मृगशिरा नक्षत्र में होगा, जो दिन भर रहेगा। रविवार को मृगशिरा नक्षत्र होने से सौम्य नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। रविवार की शाम को चंद्रमा राशि बदलकर वृष से मिथुन में प्रवेश करेगा। पूरे दिन इसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। इसके अलावा सूर्य वृश्चिक राशि में, बुध और मंगल तुला में, गुरु कुंभ में, शुक्र धनु में, शनि मकर में, राहु वृष में और केतु वृश्चिक राशि में रहेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन… 

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर भी कुछ धन व्यय करेंगे व आपका उधार दिया हुआ धन आज आपको प्राप्त हो सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आज का दिन आपके लिए उत्तम से फलदायक रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।
उपाय- बच्चों को मिठाई बांटें। 

वृष राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसका आपको भरपूर लाभ भी अवश्य मिलेगा। आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको अपने व्यापार व नौकरी में संभल कर कार्य करना होगा, नहीं तो आपके विरोधी आज आपकी किसी छोटी सी गलती का फायदा उठा सकते हैं।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें। 

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज आपको अपने आलस्य को दूर करना होगा। पारिवारिक व धार्मिक कारणों से यात्रा के योग बनेंगे। यदि संभव हो, तो आज आपको किसी ऐसे कार्य में निवेश करना चाहिए, जो आपको भविष्य में भरपूर लाभ दें। आज का दिन आपके लिए प्रतिकूल रहने वाला है। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा, जिसके कारण वह अत्यधिक परिश्रम करेंगे।
उपाय- माता-पिता की सेवा करें। 

कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
किसी पुरानी बात पर आज आप सोच विचार करेंगे और अपने मित्रों से भी साझा करेंगे। नौकरी में आज आपका काम सुचारू रूप से चलेगा, जिसका आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा। आपको अपने माता-पिता से जरूरी मुद्दों पर विचार विमर्श करना होगा। आज का दिन आपके लिए हर्षवर्धन रहेगा। आज आप अपने बड़े भाई और बहनों से सहयोग पाएंगे।
उपाय- शिवजी की पूजा करें।

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
भाइयों की मदद से आज आपके रुके हुए कार्य भी पूरे होंगे। सायंकाल के समय आज आपको वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी। आज किसी वरिष्ठ जनों की बात से आप का मनोबल बढ़ेगा। आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आज आपकी संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा अवश्य पूरी होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।
उपाय- सूर्यदेव को जल चढ़ाएं।

कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope)  
आज यदि आपके परिवार में कोई कलह थी, तो वह फिर से सिर उठा सकती हैं और आपको कुछ परेशानी होगी। यदि ऐसा हो, तो आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो यह आपके लिए कोई परेशानी बन सकती है। संतान को यदि आप किसी कोर्स में दाखिला दिलाना चाहते हैं, तो वह उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा।
उपाय- काटेंदार पौधे में जल चढ़ाएं।

तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज आपके जीवन साथी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है,इसलिए आपको परेशानी का सामना करना पड़ेगा, व भागदौड़ भी अधिक होगी। आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी जनक रहने वाला है। आज आपकी प्रिय वस्तु के खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है, इसलिए यदि आज किसी यात्रा पर जाएं, तो बहुत ही सोच विचार कर जाये। 
उपाय- कुष्ठ रोगियों को भोजन करवाएं।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
शिक्षा में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल के समय आज आपके घर किसी खास मेहमान का आगमन होगा, जिसमें कुछ धन भी व्यय करना पड़ेगा। आज आपकी महत्वकाक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। आज आपके परिवार में किसी शुभ व मंगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। आज आप कुछ चीजों की खरीदारी पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। 
उपाय- आज एक समय भोजन करें।

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप अपने कुछ रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए व अपनी कोई नई डील को फाइनल करने के लिए व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे और आपके जीवन साथी आपसे नाराजगी जता सकते हैं।
उपाय- केसर का तिलक लगाएं। 

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम सफलता देने वाला रहेगा। आज आप अपने व्यापार में छोटे-मोटे जोखिम ले सकते हैं, लेकिन कोई बड़ा जोखिम किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से ही ले। यदि अपने आप लिया, तो वह आपके लिए कोई बड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य से भी खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है।
उपाय- किसी मंदिर में फलों का दान करें। 

कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 
विद्यार्थी यदि विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। नौकरी में आज आपको अपने अधिकारियों के कोप का भाजन करना पड़ सकता है, इसलिए अपने आंख में कान दोनों खोलकर ही कार्य करें। आज का दिन आपके लिए असमंजस की स्थिति पैदा करेगा। आज आप किसी वरिष्ठ सदस्य से सलाह लेकर ही कोई महत्वपूर्ण कार्य करें।
उपाय- शनिदेव को तेल चढ़ाएं।

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आज का दिन आपको दूसरों की मदद करके से सुकून देने वाला रहेगा, इसलिए आज परोपकार के कार्य में ज्यादा समय व्यतीत करेंगे और इसमें कुछ धन भी व्यय करेंगे। कार्य क्षेत्र में आज आपका मन प्रसन्न होगा। 
उपाय- जररूमंदों को कंबल का दान करें।

Share this article
click me!