21 जुलाई 2020 का राशिफल: सिंह राशि वाले सावधान रहें, पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है, जानें अपना दिन

21 जुलाई, मंगलवार को श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। इस दिन पुष्य नक्षत्र होने से प्रवर्ध नाम का शुभ योग बन रहा है।

Asianet News Hindi | Published : Jul 20, 2020 4:08 PM IST

उज्जैन. 21 जुलाई, मंगलवार को श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। इस दिन पुष्य नक्षत्र रहेगा। मंगलवार को पुष्य नक्षत्र होने से प्रवर्ध नाम का शुभ योग बन रहा है। 20 जुलाई को चंद्रमा कर्क राशि में आ चुका है। सूर्य पहले से ही इस राशि में स्थित है। 21 जुलाई को इन दोनों के एक ही राशि में होने से सभी राशि के लोगों पर इसका असर दिखाई देगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन-

मेष
फायदा- नौकरी में अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। परिवार के साथ रहने का समय मिलेगा। पैसों की तंगी खत्म होगी।
नुकसान- सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। नया काम शुरू करने में रुकावटें आ सकती हैं। दूसरों के कामकाज में दखल न दें।
उपाय- माता-पिता के पैर छूकर घर से निकलें।

Latest Videos

वृष
फायदा-
 विवाह संबंध तय हो सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने की योजना बन सकती है। बिजनेस में संतान से मदद मिल सकती है।
नुकसान- पेट के रोग परेशानी बढ़ा सकते हैं। एसिडिटी भी हो सकती है। बिजनेस में कोई बड़ी डील न करें। उधार दिया पैसा अटक सकता है।
उपाय- मस्तक पर चंदन का तिलक लगाएं।

मिथुन
फायदा- पैसों की स्थिति थोड़ी बेहतर हो सकती है। ऑफिस में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। निवेश से फायदा हो सकता है।  
नुकसान- गुस्से में खुद के काम बिगाड़ सकते हैं। बिना सोचे-समझे बोलने से परेशानी बढ़ सकती है। किसी से विवाद होने के भी योग बन रहे हैं।
उपाय- शिव परिवार की पूजा करें।

कर्क
फायदा-
 जीवनसाथी के साथ दिन अच्छे से बीतेगा। रुका हुआ पैसा आज मिल सकता है। आपका कारोबार सामान्य रहेगा।
नुकसान- ब्लड प्रेशर के मरीज सेहत का ध्यान रखें। ऑफिस में कोई बड़ी गलती हो सकती है। अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं।
उपाय- भगवान कार्तिकेय की पूजा करें।

सिंह
फायदा- संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। लोग आपके विचारों से प्रभावित होंगे। बिजनेस और नौकरी में आपके काम की तारीफ होगी।
नुकसान- पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है। माता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी।
उपाय- नव नाग स्त्रोत का पाठ करें।

कन्या
फायदा-
कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। साझेदारी के बिजनेस में फायदा होगा। करियर से जुड़े कुछ अच्छे ऑफर मिल सकते हैं।
नुकसान- काम में देरी से गुस्सा आएगा। न चाहते हुए भी कोई बड़ा वादा करना पड़ सकता है। सेहत का भी ध्यान रखें।
उपाय- अपना पूजा स्थान पर पानी से भरा तांबे का कलश रखें।

तुला
फायदा- स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। करियर के लिए कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी।
नुकसान- सेहत का ध्यान रखें। किसी को उधार पैसा न दें। लेन-देन में सावधानी रखें। ऑफिस में किसी से विवाद हो सकता है।
उपाय- पक्षियों के लिए छत पर दाना डालें।

वृश्चिक
फायदा- इनकम बढ़ने की संभावना है। मुश्किल काम भी आसानी से हो जाएंगे। अनुभवी लोगों की मदद से बिजनेस में फायदा होगा।
नुकसान- बिना पढ़े किसी कागज पर साइन न करें। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। पैसा उधार न दें।
उपाय- घर के बाहर हल्दी से स्वस्तिक बनाएं।

धनु
फायदा- सेहत पहले से ठीक रहेगी। नई जगहों की यात्रा हो सकती है। कामकाज में पॉजिटिव बदलाव के योग बन रहे हैं।
नुकसान- ज्यादा बोलने के कारण भी नुकसान हो सकता है। कारोबार में रिस्क लेने से बचें। कुछ मामलों में पैसा रुक सकता है।
उपाय- किसी कांटेदार पौधे जैसे कैक्टस में पानी डालें।

मकर
फायदा- अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। नौकरी की जगह में मनचाहे बदलाव के योग बन रहे हैं। पैसा आने से रुके हुए कामों में गति आएगी।
नुकसान- धन हानि के योग बन रहे हैं। आंखों से जुड़ी बीमारी हो सकती है।  शेयर मार्केट में पैसा न लगाएं। गैरकानूनी कामों से दूर रहें।
उपाय- हल्दी, केसर और चंदन मिलाकर लक्ष्मी जी को तिलक लगाएं।

कुंभ
फायदा- बिजनेस के उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं।  
नुकसान- दुश्मन हावी होने की कोशिश करेंगे। कानूनी मामलों से खुद को दूर रखें। जल्दबाजी में किए गए वादों से परेशानी बढ़ सकती है।
उपाय- भगवान श्रीगणेश की पूजा कर घर से निकलें।

मीन
फायदा-  नई प्लानिंग पर भी काम शुरू हो सकता है।  अच्छे लोगों से मुलाकात होने की संभावना है। बड़ी योजनाओं पर विचार हो सकता है।
नुकसान- प्रेम संबंधों में बड़ा विवाद हो सकता है। जोखिम भरे काम करने में सावधान रहें। कारोबार के बढ़ते खर्चे आपकी टेंशन बढ़ा सकते हैं।
उपाय- भगवती दुर्गा को लाल चुनरी अर्पित करें।

Share this article
click me!

Latest Videos

Haryana Election Result: हरियाणा में BJP को मिल गए 2 और विधायक, जानें काउंटिंग के बाद कैसे हुआ खेल
Haryana Election: Uchana Kalan में Dushyant Chautala की करारी हार, हैरान करने वाली है BJP की जीत
उर्फी जावेद का रिस्की वीडियो वायरल #Shorts #urfijaved
मोदी कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, जानें कब तक मिलता रहेगा मुफ्त राशन
LIVE : Presentation Ceremony of "70th National Film Awards"