Horoscope Today आज का राशिफल 22 दिसंबर 2021: खत्म होगा मेष वालों का संपत्ति विवाद, वृष वालों को होगा फायदा

Published : Dec 22, 2021, 06:00 AM IST
Horoscope Today आज का राशिफल 22 दिसंबर 2021: खत्म होगा मेष वालों का संपत्ति विवाद, वृष वालों को होगा फायदा

सार

22 दिसंबर, बुधवार को पौष मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। इस दिन भगवान श्रीगणेश को प्रसन्न करने के लिए अखुरथ चतुर्थी का व्रत भी किया जाएगा। इस दिन सूर्योदय पुष्य नक्षत्र में होगा, जो रात अंत तक रहेगा।

उज्जैन. 22 दिसंबर, बुधवार को सूर्योदय पुष्य नक्षत्र में होगा, जो रात अंत तक रहेगा। बुधवार को पुष्य नक्षत्र होने से मातंग नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। बुधवार को अन्य ग्रहों की स्थिति इस प्रकार रहेगी- सूर्य और बुध धनु राशि राशि में रहेंगे। शुक्र (वक्री अवस्था में) और शनि मकर राशि में, गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु व मंगल वृश्चिक राशि में रहेंगे। आगे जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
संपत्ति से संबंधित विवाद चल रहा है, तो वह आज हल हो सकता है, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न होगा। धार्मिक कार्य में भी आज आपकी आस्था बढी दिखेगी, जिसमें आप कुछ खर्चा भी करेंगे। व्यापार में आय के नए स्त्रोत मिलेंगे। आज जो भी फैसला लें सोच-समझकर लें। नहीं तो भविष्य में पछताना पड़ सकता है।
उपाय- तुलसी नामाष्टक का पाठ करें।

वृष राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। जीवन साथी का भी सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप अपने व्यापार में अत्यधिक धन लाभ के लिए कठिन परिश्रम करेंगे, इसका आपको लाभ अवश्य मिलेगा। 
उपाय- गाय को रोटी खिलाएं।

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आर्थिक दृष्टिकोण से आज दिन उत्तम रहेगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी विवाह व मंगल कार्य में सम्मिलित हो सकते है, जिसमें आपकी कुछ परिजनों से मुलाकात होगी। आज का दिन आपके लिए काफी हर्षोल्लास वाला रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों को आज उच्च पद की प्राप्ति की संभावना बनती दिख रही है।
उपाय- शिव पंचाक्षर मंत्र का जाप करें।

कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। जीवन साथी का भी सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप अपने व्यापार में अत्यधिक धन लाभ के लिए कठिन परिश्रम करेंगे, इसका आपको लाभ अवश्य मिलेगा। 
उपाय- गाय को रोटी खिलाएं।

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
आज आप अपने ऊपर ही कुछ खर्चा करने की सोचेंगे, जिसमें आप कुछ नए कपड़े, मोबाइल, लैपटॉप आदि खरीद सकते हैं। नौकरी में आज आपको कोई जिम्मेदारी वाला कार्य सौंपा जा सकता है। विद्यार्थियों को आज अपने आलस्य को त्याग कर अधिक परिश्रम करना पड़ेगा, तभी वह परीक्षा में उत्तम सफलता प्राप्त कर सकेंगे।
उपाय- हरे रंग की साड़ी दान करें। 

कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope)  
रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को आज कोई उतम अवसर प्राप्त हो सकता है, जिससे आपकी तरक्की के मार्ग में आ रही बाधा को दूर करेंगे। बिजनेस मे आज आपको अपने किसी मित्र के साथ की आवश्यकता होगी, तभी आप अपने बिजनेस की कुछ नयी योजना को आगे बढ़ा पाएंगे। आज का दिन आपके लिए थोड़ा व्यस्तता भरा रहेगा। 
उपाय- जेब में सफेद रूमाल रखें।

तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज आपको कहीं से धन प्राप्त हो सकता है, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न होगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आज आपकी कोई बहस बाजी हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो आप के रिश्तो में दरार पड़ सकती है। आज आपको व्यवसाय में आय के नए स्त्रोत भी प्राप्त होंगे।
उपाय- आंकड़े के पौधे में जल चढ़ाएं। 

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगा। यदि आज आप किसी यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं, तो सावधानी पूर्वक जाएं क्योंकि आज वाहन की खराबी के कारण आपका कुछ धन व्यय हो सकता है। आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज आप सामाजिक व धार्मिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।
उपाय- कुष्ठ रोगियों को तले पकेवान खिलाएं। 

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
आज आपका स्वास्थ्य कुछ नरम गरम हो सकता है, इसलिए अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और बाहर के खाने से परहेज रखें। आज का दिन आपके लिए मुश्किलों भरा रहेगा। आज यदि आप अपनी संतान के बच्चे से संबंधित कुछ निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा और आप को इसका लाभ भी अवश्य मिलेगा।
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री का भोग लगाएं। 

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्साह भरा रहेगा। संतान की तरक्की देख आज मन प्रसन्न रहेगा। आज आप माता पिता के आशीर्वाद से किसी भी कार्य को करने की सोचेंगे, तो उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। यदि आज आप से कोई व्यक्ति धन उधार मांगता है, तो बहुत ही सोच विचार कर दें क्योंकि वापस आने की संभावना बहुत कम है।
उपाय- केसर का तिलक लगाएं।

कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 
जीवन साथी के साथ आज कोई बहसबाजी हो सकती है, लेकिन सायंकाल तक किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से वह समाप्त हो जाएगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने यदि अभी तक अपने जीवनसाथी को अपने परिवार के सदस्यों से नहीं मिलवाया है, तो वह आज मिलवा सकते हैं। आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाइयों भरा रहने वाला है।
उपाय- शिवजी को भांग अर्पित करें। 

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी धन व्यय करेंगे। आज आप अपनी जीवनसाथी को कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। आज का दिन आपके सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा का दिन रहेगा। आज आपको अपने सामाजिक कार्यों के द्वारा बार-बार प्रशंसा सुनने को मिलेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। 
उपाय- किसी मंदिर में 11 बादाम चढ़ाएं।

 

कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...

Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे

Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें

Gemini Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक राशिफल: बिजनेस को लेकर कर सकते हैं बड़ा फैसला, नौकरी में मिलेगी सफलता

Cancer Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक राशिफल: बनी रहेंगी हेल्थ की समस्याएं, बिजनेस में अनिर्णय की स्थिति बनेगी

Leo Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक राशिफल: बिजनेस और नौकरी में मिलेगी सफलता, जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग

Libra Horoscope 2022 तुला का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में न करें बड़ा निवेश, हो सकते हैं किसी षड़यंत्र का शिकार

Scorpio Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक राशिफल: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, बिजनेस आगे बढ़ाएंगे

Sagittarius Horoscope 2022 धनु का वार्षिक राशिफल: शनि के कारण फंस सकते हैं परेशानी में, बढ़ सकते हैं खर्च

Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे

Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा

Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग
 

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 8 December 2025: किसे मिलेगा किस्मत का साथ-कौन रहेगा खाली हाथ? जानें राशिफल से
Aaj Ka Panchang 8 दिसंबर 2025: आज कौन-सी तिथि और नक्षत्र? जानें दिन भर के मुहूर्त की डिटेल