Horoscope Today आज का राशिफल 22 नवंबर 2021: मेष वाले न लें बड़ा निर्णय, बिगड़ सकती है वृष वालों की सेहत

22 नवंबर, सोमवार को अगहन मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। इस दिन सूर्योदय मृगशिरा नक्षत्र में होगा, जो सुबह 8.59 तक रहेगा। इसके बाद आर्द्रा नक्षत्र दिन भर रहेगा। सोमवार को पहले मृगशिरा नक्षत्र होने से आनंद नाम का शुभ योग और उसके बाद आर्द्रा नक्षत्र होने से कालदंड नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है।

Asianet News Hindi | Published : Nov 21, 2021 8:33 AM IST

उज्जैन. 22 नवंबर, सोमवार को आर्द्रा नक्षत्र दिन भर रहेगा। सोमवार को पहले मृगशिरा नक्षत्र होने से आनंद नाम का शुभ योग और उसके बाद आर्द्रा नक्षत्र होने से कालदंड नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। इनके अलावा सर्वार्थसिद्धि और अमृतसिद्धि नाम के 2 अन्य शुभ योग भी इस दिन बन रहे हैं। रविवार की रात को चंद्रमा राशि परिवर्तन कर वृष से मिथुन में आ चुका है। इसका प्रभाव भी सोमवार को सभी राशियों पर दिखाई देगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज आपको अपने घर व व्यापार कहीं भी क्रोध में कोई निर्णय नहीं लेना है, यदि आपने लिया, तो वह आपके लिए कोई बड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है। आय और व्यय में भी आज आपको संतुलन बना कर रखना होगा, तभी आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत रख पाएंगे। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रखेगा। 

वृष राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आप अपने परिजनों के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं, लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा क्योंकि उसमें कुछ गिरावट आ सकती है। आज आपको अकस्मात व्यापार में धन लाभ प्राप्त हो सकता है। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। 

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। जीवनसाथी को आज कोई उपहार भेट कर सकते हैं, जिसे देखकर वह प्रसन्न होंगी। आज आपके किसी मित्र के कारण आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। आज का दिन आपके लिए करियर में अच्छी तरक्की के योग बना रहा है। 

कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी के प्रति ईमानदार रहना होगा। यदि ऐसा नहीं किया, तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। परिवार की किसी महिला सदस्य से आज आपको आर्थिक सहयोग भी प्राप्त होता दिख रहा है। आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। 

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
आज आपको अपने पिताजी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। यदि उनको कोई रोग पहले से ही सता रहा है, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। यदि आज आपने जोखिम उठाने की सोची, तो वह आपके लिए नुकसान का सौदा हो सकता है। आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। 

कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope)  
ऑफिस में कार्य करने वाले लोगों को आज उनके शत्रु उनके साथी बने नजर आएंगे, लेकिन वह भी उनसे सावधान रहने की आवश्यकता है। रोजगार के क्षेत्र में आ रही समस्याओं का समाधान खोजने में आज आप सफल रहेंगे। आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को आज नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। 

तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद कोर्ट कचहरी में चल रहा है, उसमें भी आज आपको जीत मिलेगी और विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी मित्र के घर जा सकते हैं। आज का दिन आपके लिए उन्नति दायक रहेगा। व्यापार में बढ़ती हुई प्रोग्रेस को देखकर आपका मन प्रसन्न होगा।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
जीवनसाथी की सलाह से आज आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी, लेकिन आपको व्यर्थ के धन को व्यय करने से बचना होगा। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। आज का दिन आपको व्यवसाय की योजनाओं को लाभ मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में खराबी आने के कारण आपका रूटिंग डगमगा सकता है, लेकिन आपको ध्यान देना होगा। 

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
यदि आप किसी संपत्ति के क्रय विक्रय का मन बना रहे हैं, तो उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें, लेकिन आज आपको अपने किसी रिश्तेदार के साथ धन के लेनदेन करने से बचना होगा, नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है। आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाइयों भरा रहेगा। भाई-बहनों के साथ का आज आपको भरपूर लाभ मिलेगा। 

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। ऑफिस में आज आप किसी नए प्रोजेक्ट पर अपने सहयोगियों के साथ मिलकर कार्य करेंगे। व्यापार कर रहे लोगों को आज सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। यदि लंबे समय से परिवार में कोई परेशानी चल रही थी, तो आज उसका समाधान मिलेगा।

कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 
आज संतान के दायित्वों की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ से किए जा रहे कार्य में आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। यदि आपके कुछ लंबे समय से अटके हुए सभी कार्य आसानी से पूरे होंगे। आज का दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि का दिन रहेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई अप्रिय समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान नजर आएंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए भी उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। 
 

Share this article
click me!