Horoscope Today आज का राशिफल 23 जनवरी 2022: मेष वाले रखें सेहत का ध्यान, वृषभ राशि वालों को मिलेगी सफलता

23 जनवरी, रविवार को माघ मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। रविवार को उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र सुबह 11 बजे तक रहेगा। इसके बाद हस्त नक्षत्र प्रारंभ होगा, जो 24 जनवरी, सोमवार को सुबह 11.15 तक रहेगी। रविवार को पहले उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से मित्र और उसके बाद हस्त नक्षत्र होने से मानस नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं।

Asianet News Hindi | / Updated: Jan 23 2022, 06:00 AM IST

उज्जैन. 23 जनवरी, रविवार को पहले उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से मित्र और उसके बाद हस्त नक्षत्र होने से मानस नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इनके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि और अमृतसिद्धि नाम के 2 अन्य शुभ योग भी बन रहे हैं। रविवार को चंद्रमा कन्या राशि में, शनि और बुध मकर राशि में, शुक्र ग्रह (वक्री) धनु राशि में, गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक में व मंगल धनु राशि में रहेंगे। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन… 

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
जीवन साथी के स्वास्थ्य में आज कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है। संतान के द्वारा किए गए कार्यों से आज आपका मान-सम्मान बढेगा, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आप अपने घर में रोजमर्रा के कार्यों को खत्म करने के लिए दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे, तभी वह समाप्त हो पाएंगे।
उपाय- देवी लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें।

वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आप अनुभवी और अच्छे विचारों वाले लोगों से प्रेरणा लेंगे, जिससे आपको खुशी का अहसास होगा। आज आप लंबी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। ऑफिस में अपने सहयोगियों के साथ की आवश्यकता होगी क्योंकि टीम वर्क के जरिए किए गए कार्यों में भी आज आप सफलता प्राप्त कर सकेंगे। 
उपाय- नंदी (बैल) को हरा चारा खिलाएं।

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आप अपने मनोरंजन के कार्य पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, लेकिन आपको अपनी आर्थिक स्थिति में ध्यान में रखकर ही व्यय करना होगा, नहीं तो आपको भविष्य में धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आज आप जो भी कार्य करेंगे, वह पूरे उत्साह और जोश से करेंगे, जिसके कारण आपको अपने किए गए प्रत्येक कार्य में सफलता प्राप्त होगी। 
उपाय- सूर्य को अर्ध्य दें।

कर्क राशिफल (Cancer Daily horoscope)
आज आपको अपने घर व नौकरी दोनों में अपने क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखना होगा, नहीं तो यह आपके रिश्तों को परेशानी में डाल सकता है। आज आपको अपने कार्य को पूर्ण करने के लिए अधिक परिश्रम की आवश्यकता होगी, तभी आपको सफलता मिलेगी, लेकिन वह सफलता आपके मन के अनुकूल नहीं होगी। आज निवेश न करें तो बेहतर रहेगा। 
उपाय- किसी जरूरतमंद को अनाज का दान करें।

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
कारोबार में वृद्धि होगी। नए संपर्क से लाभ होगा। आज आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं, जिसमें आपको अपने परिवार के बुजुर्ग सदस्यों के सलाह की आवश्यकता होगी। किसी बौद्धिक काम में आज आपको कामयाबी मिल सकती है। आज का दिन आपका आध्यात्म के कार्यों में व्यतीत होगा। दिन अच्छा बीतेगा।
उपाय- शमी वृक्ष पर जल चढ़ाएं।

कन्या राशिफल (Virgo Daily horoscope)
सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए लोगों को आज लाभ होगा। ससुराल पक्ष के किसी भी व्यक्ति को आज आपको धन उधार देना पड़ सकता है। आज आपको अपने किसी भी कार्य को भाग्य के भरोसे नहीं छोड़ना है क्योंकि यदि अपने ऐसा किया, तो आपको धन की हानि का सामना करना पड सकता है। यदि आप किसी नई योजना का चलाने की सोच रहे हैं, तो अभी लागू ना करें।
उपाय- चींटियों के लिए शक्कर मिश्रित आटा डालें।

तुला राशिफल(Libra Daily Horoscope)
आपको अपने मन के कार्य को पूरा करने की कोशिश करनी होगी। व्यवसाय में आज आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। रचनात्मक कार्यों की ओर किए गये कार्य आज आपका रुझान आपकी ओर खींचेंगे, जिसके कारण आपको इधर-उधर की बातों में ध्यान ना लगाना है। 
उपाय- भैरव महाराज को इमरती को भोग लगाएं।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज आपको अपनी संतान के भविष्य से संबंधित कोई फैसला लेना पड़ सकता है, जिसमें परिवार के बुजुर्ग सदस्य भी आपका साथ देंगे। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलता नजर आ रहा है। आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। घर परिवार में भी यदि आज आपको कोई भला बुरा बोलता है, तो आपको उसकी बातों को दिल से नहीं लगाना है।
उपाय- शिवजी को चावल चढ़ाएं। 

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
यदि आज रूपए पैसे का लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना करें क्योंकि उसके लिए दिन एकदम सही नहीं है, आज आप अपने व्यापार के लिए कुछ नए आइडिया को आगे बढ़ाएंगे, जो भविष्य में आपको लाभ अवश्य देंगे। आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। राजनीति से जुड़े जातक आज अपने कामकाज में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।
उपाय- नजदीक के किसी मंदिर में शुद्ध घी का दीपक लगाएं।

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज किसी न किसी अनावश्यक खर्च के कारण आपका मूड खराब हो सकता है, इसके कारण आप अपने परिवार के किसी सदस्य पर गुस्सा भी निकाल सकते हैं, लेकिन आपको ऐसा बिल्कुल नहीं करना है, नहीं तो वह आपके रिश्ते में दरार डाल सकता है। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उससे पूरी लगन निष्ठा से करेंगे, जिसके कारण आपकी प्रशंसा होगी।
उपाय- हनुमानजी को चोला चढ़ाएं।

कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आप किसी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। किसी नई डील को फाइनल करना है तो उसे कुछ समय के लिए टाला जा सकता है। सेहत का ध्यान रखें। आज आपको अपनी सेहत के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि इसमें गिरावट देखने को मिल रही है। यदि ऐसा हो, तो लापरवाही बिल्कुल ना बरतें, नहीं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 
उपाय- कुत्ते को दूध-रोटी खिलाएं।

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आज का दिन आपके भाग्य का सितारा बुलंद नजर आ रहा है। आज अपने कामकाज में आ रही बाधाओं को दूर करके सफलता प्राप्त करेंगे। सुबह से ही आज आपको शुभ संदेश सुनने को मिलते रहेंगे, जिसके कारण आपका पूरा दिन प्रसन्नता के साथ व्यतीत होगा।
उपाय- कुष्ठ रोगियों को भोजन करवाएं। 
 

कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...

Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे

Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें

Gemini Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक राशिफल: बिजनेस को लेकर कर सकते हैं बड़ा फैसला, नौकरी में मिलेगी सफलता

Cancer Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक राशिफल: बनी रहेंगी हेल्थ की समस्याएं, बिजनेस में अनिर्णय की स्थिति बनेगी

Leo Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक राशिफल: बिजनेस और नौकरी में मिलेगी सफलता, जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग

Libra Horoscope 2022 तुला का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में न करें बड़ा निवेश, हो सकते हैं किसी षड़यंत्र का शिकार

Scorpio Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक राशिफल: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, बिजनेस आगे बढ़ाएंगे

Sagittarius Horoscope 2022 धनु का वार्षिक राशिफल: शनि के कारण फंस सकते हैं परेशानी में, बढ़ सकते हैं खर्च

Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे

Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा

Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग

Share this article
click me!