
उज्जैन. 23 मार्च, बुधवार को अनुराधा नक्षत्र होने से सौम्य नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। बुधवार को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:55 से 05:43 तक रहेगा। इस दिन अभिजीत मुहूर्त नहीं है। अमृत काल सुबह 09.04 से 10.34 तक रहेगा। बुधवार को चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेगा। सूर्य मीन राशि में, शुक्र, मंगल, और शनि मकर राशि में रहेंगे। सूर्य, बुध और गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक राशि में रहेंगे। बुधवार को भी उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…
मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपको मिले-जुले फल देने वाला रहेगा। परिवार में कोई नया सदस्य बढ़ सकता है। लोगों से अपना काम आसानी से निकलवाने में कामयाब रहेंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को अचानक फायदा होने के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए भी दिन अनुकूल रहेगा। अपने क्रोध पर काबू रखें।
उपाय- शिवजी की पूजा करें।
वृष राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
कोई सरकारी काम यदि लंबे समय से अटका है तो वो आज हो सकता है। वैवाहिक जीवन के विवाद आज खत्म हो सकते हैं। शाम तक संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी सुनने को मिल सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन बेहतर रहने वाला है। धन लाभ के योग भी बन रहे हैं।
उपाय- गाय को चारा खिलाएं।
मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ रहेगा। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। आपको कही-सुनी बातों पर यकीन करने बचना होगा, नहीं तो परिवार में वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। खान-पान पर नियंत्रण रखें।
उपाय- किसी मंदिर के रख-रखाव के लिए दान करें।
कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
प्रापर्टी में निवेश के लिए दिन अच्छा है। संतान के प्रति जो आपके कर्तव्य हैं, वो पूरे हो सकते हैं। बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाना जरूरी है, नहीं तो बाद में परेशानी खड़ी हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर तनाव बना रहेगा। इस सयम जो भी करें, बहुत ही सोच-समझकर करें।
उपाय- किसी मंदिर में केसरिया ध्वज दान करें।
सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज आप अपने रुके हुए काम को पूरा करने के लिए किसी की मदद ले सकते हैं। दूसरे लोग आपसे मदद की उम्मीद रखेंगे, जिन्हें आप पूरी भी करेंगे। लाइफ पार्टनर के साथ कोई नई योजना बना सकते हैं। नौकरी से जुड़े लोगों को बड़े अधिकारियों का साथ मिलेगा। आज आप अपना वादा निभाने में सफल रहेंगे।
उपाय- शमी वृक्ष पर जल चढ़ाएं।
कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज आपको आपका अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिससे आपको खुशी का अनुभव होगा। बिजनेस कर रहे लोगों को फायदे के योग बन रहे हैं। सामाजिक क्षेत्रों में काम कर रहे लोगों को मान-सम्मान मिलेगा। दुश्मन आपकी छवि खराब करने का प्रयास करेंगे, आपको सावधान रहना होगा।
उपाय- किसी जरूरतमंद को अनाज का दान करें।
तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
छोटे व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। माता-पिता को लेकर कोई बड़ा निर्णय आज आप ले सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा मिलने के योग बन रहे हैं। आप आपको अपने किसी करीबी से धोखा मिल सकता है, इसलिए थोड़ा सचेत रहें। नवयुवकों में कुछ नया करने का जोश दिखाई देगा।
उपाय- नदी के तट पर पितरों के लिए श्राद्ध करें।
वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
पार्टनरशिप में चल रहे बिजनेस में फायदा हो सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर तनातनी हो सकती है, जिससे आपका तनाव बढ़ सकता है। सेहत को लेकर सावधान रहें। पुराने रोग आपको परेशान कर सकते हैं। नया वाहन या भूमि आदि खरीदी के लिए दिन शुभ रहेगा।
उपाय- शिवजी महिम्नस्त्रोत का पाठ करें।
धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आप अपने लाइफ पार्टनर की तरक्की देखकर प्रसन्न रहेंगे। संतान को लेकर कोई गलतफहमी हो सकती है। विद्यार्थियों को परीक्षा में अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। आज जल्दबाजी में आप कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। नौकरी में अधिकारियो से किसी बात पर बहस हो सकती है।
उपाय- शीतला माता की पूजा करें।
मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
पारिवारिक रिश्तों में किसी वजह से दरार पड़ सकती है। आपको अपनी किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलकर मन प्रसन्न होगा। बिजनेस में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा की आवश्यकता होगी। परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है।
उपाय –जेब में नीला रूमाल रखें।
कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
अगर आप नए बिजनेस की योजना बना रहे हैं तो समय बिल्कुल ठीक है। जो लोग किसी सामाजिक संस्था से जुड़े हैं, उन्हें अपने कामकाज में बदलाव लाना होगा। छोटी-छोटी बचत आपके काम आ सकती है। क्रोध में आकर कोई ऐसा काम न करें कि आगे जाकर पछताना पड़े।
उपाय- शनिदेव की पूजा करें।
मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
बिजनेस कर रहे लोगों को आज बड़ी रकम मिल सकती है या कोई डील साइन हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। रोजगार के लिए भटक रहे लोगों को अच्छी खबर मिलेगी। संतान को लेकर आपको थोड़ा सजग रहना होगा। उसकी हरकतें आपकी छवि खराब कर सकती है।
उपाय- पानी में चंदन डालकर स्नान करें।
कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...
Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे
Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें
Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे
Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा
Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग