Horoscope Today आज का राशिफल 24 दिसंबर 2021: कर्क राशि वाले वाणी पर रखें काबू, धनु वालों को मिलेगी अच्छी खबर

24 दिसंबर, शुक्रवार को पौष मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। इस दिन मघा नक्षत्र दिन भर रहेगा। शुक्रवार को मघा नक्षत्र होने से काण नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। इस अशुभ योग का असर सभी राशियों पर होगा।

Asianet News Hindi | / Updated: Dec 24 2021, 06:00 AM IST

उज्जैन. 24 दिसंबर, शुक्रवार को मघा नक्षत्र होने से काण नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। इस अशुभ योग का असर सभी राशियों पर होगा। गुरुवार की रात से चंद्रमा राशि बदलकर कर्क से सिंह राशि में प्रवेश कर चुका है। इसका असर शुक्रवार को सभी राशियों पर दिखाई देगा। शुक्रवार को अन्य ग्रहों की स्थिति इस प्रकार रहेगी- सूर्य और बुध धनु राशि राशि में रहेंगे। शुक्र (वक्री अवस्था में) और शनि मकर राशि में, गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु व मंगल वृश्चिक राशि में रहेंगे। आगे जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
यदि आपने किसी नौकरी के लिए आवेदन किया है, तो आज उन्हें सफलता मिल सकती है। आज धन के मामले में आपका भाग्य आपका साथ देगा, तभी आपके व्यापार में आपको रुका हुआ धन प्राप्त होगा। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज संतान की उन्नति देखकर आप प्रसन्न होंगे। 
उपाय- बबूल के पेड़ में जल चढ़ाएं।

वृष राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
नौकरी कर रहे लोग यदि किसी छोटे-मोटे पार्ट टाइम बिजनेस के लिए काम निकालना चाहते हैं, तो आज समय निकालने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को आज परीक्षा में उत्तम सफलता प्राप्त होगी, जिससे उनका मन प्रसन्न होगा। आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम देने वाला रहेगा, लेकिन लंबे संघर्ष के बाद आज परेशानियों से आपको राहत मिलेगी।
उपाय- श्रीगणेश को लड्डू का भोग लगाएं। 

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज आपके घर किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे आपका धन खर्च बढ़ सकता है व आपको उनकी आवभगत में भागदौड़ भी करनी पड़ेगी। आज आप अपने परिवार की सुख सुविधाएं बढ़ाने वाली चीजों पर भी धन खर्च करेंगे। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रुप से फलदायक रहेगा। आज आपके परिवार में किसी के विवाह पर चर्चा हो सकती है।
उपाय- शिव परिवार की पूजा करें। 

कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज यदि आपका आपकी माताजी से कोई वाद विवाद होता है, तो इसमें आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। परिवार के सदस्यों का सहयोग भी आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आपको अपने पिछले रुके हुए कार्य को भी पूरा करना पड़ सकता है।
उपाय- चींटियों के लिए शक्कर मिश्रित आटा डालें। 

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों का ट्रांसफर होने के बात चल सकती है, लेकिन इसमे आपको लाभ मिलेगा। यदि आपका कोई सरकारी कार्या लंबे समय से लंबित पड़ा है,तो आज उसे पूरा करने के लिए तत्पर रहेंगे। आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी जनक रह सकता है। आज आपको अपने परिवार में किसी सदस्य के हेल्थ की चिंता सता सकती है।
उपाय- कालभैरव को दहीबड़े का भोग लगाएं। 

कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope)  
यदि जीवनसाथी को कोई शारीरिक कष्ट है, तो उसे नजरअंदाज ना करें। नौकरी व व्यवसाय में यदि आप सुधार चाहते हैं, तो आपको अपने आलस्य को त्यागना होगा, तभी आप अपने कार्य को पूरा करने में सफल रहेंगे। आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग में जो बांधा थी, वह आज समाप्त होगी।
उपाय- विष्णु मंदिर में साबूत हल्दी चढ़ाएं।

तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
यदि संतान की कोई समस्या है, तो उसमें आज आपको जीवन साथी के साथ मिलकर उसका समाधान खोजना होगा। नौकरी कर रहे लोगों को आज अपने अधिकारियों के कोप का भाजन बनना पड़ सकता है। बिजनेस कर रहे लोग यदि किसी प्रोजेक्ट को आज लांच करेंगे, तो वह भरपूर लाभ उठा सकते हैं। निराशाजनक विचारों को मन में ना आने दें।
उपाय- देवी दुर्गा को लाला फूल अर्पित करें।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन भरा रहेगा। आज आपके कुछ शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप अपने साहस व पराक्रम से उन्हें परास्त करने में सफल रहेंगे, लेकिन आपको अपने मन की दुर्बलता को निकालना होगा, तभी आप अपने कार्य को सफल कर पाएंगे। छोटी-मोटी हेल्थ प्राब्लम हो सकती है।
उपाय- बंदरों को चने खिलाएं।

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
आज आपको दिनभर शुभ समाचार सुनने को मिलते रहेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आज का दिन आपके लिए सामाजिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आज आप अपने मित्रों के साथ बातचीत मे व्यतीत करेंगे। ससुराल पक्ष के लोगों से आज आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है। कुल मिलाकर आपके लिए ये दिन शुभ फल देने वाला रहेगा।
उपाय- किसी गरीब महिला को वस्त्रों का दान करें।

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आप जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे, वह आपको भरपूर लाभ देगा। यदि आज आप किसी नए व्यवसाय को शुरू करेंगे, तो वह भी आपके लिए लाभदायक रहेगा और आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा, लेकिन आप अपनी संतान की आवश्यकता की पूर्ति पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। 
उपाय- हनुमानजी को गुड़-चने का भोग लगाएं।

कुंभ राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज नौकरी का व्यवसाय कर रहे लोगों को अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा, वह शत्रु आपके मित्र भी हो सकते हैं, इसलिए आपको अपनी आंख व कान दोनों को खोलकर कार्य करना होगा। यदि आपने आपके ऊपर कोई कर्जा था, तो आज आप उसे उतारने में भी सफल रहेंगे। 
उपाय- सरसों के तेल का दीपक घर के दक्षिण दिशा में लगाएं।

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आपको अपने किसी सरकारी कार्य को आगे के लिए टालना नही है, नहीं तो भविष्य में उसके पूरा होने में परेशान हो सकती है। यदि आपने नये व्यवसाय को करने का मन बनाया है, तो उसके लिए उत्तम रहेगा। आज आप किसी से उधार लेने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल न ले क्योंकि उसे उतारना मुश्किल होगा। किसी से मामूली विवाद भी हो सकता है।
उपाय- शनिदेव को नीले फूल चढ़ाएं।
 

कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...

Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे

Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें

Gemini Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक राशिफल: बिजनेस को लेकर कर सकते हैं बड़ा फैसला, नौकरी में मिलेगी सफलता

Cancer Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक राशिफल: बनी रहेंगी हेल्थ की समस्याएं, बिजनेस में अनिर्णय की स्थिति बनेगी

Leo Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक राशिफल: बिजनेस और नौकरी में मिलेगी सफलता, जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग

Libra Horoscope 2022 तुला का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में न करें बड़ा निवेश, हो सकते हैं किसी षड़यंत्र का शिकार

Scorpio Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक राशिफल: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, बिजनेस आगे बढ़ाएंगे

Sagittarius Horoscope 2022 धनु का वार्षिक राशिफल: शनि के कारण फंस सकते हैं परेशानी में, बढ़ सकते हैं खर्च

Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे

Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा

Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग
 

Share this article
click me!