Horoscope Today आज का राशिफल 24 फरवरी 2022: कर्क वालों को मिलेगा सरप्राइज, धनु वालों को हो सकता है नुकसान

Published : Feb 23, 2022, 07:30 PM IST
Horoscope Today आज का राशिफल 24 फरवरी 2022: कर्क वालों को मिलेगा सरप्राइज, धनु वालों को हो सकता है नुकसान

सार

24 फरवरी, गुरुवार को फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस दिन शबरी जयंती और सीता अष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन सूर्योदय अनुराधा नक्षत्र में होगा, जो दोपहर 1.31 तक रहेगा। इसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा।  

उज्जैन. 24 फरवरी, गुरुवार को पहले अनुराधा नक्षत्र होने से आनंद नाम का शुभ योग और उसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र होने से कालदंड नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। इस दिन सर्वार्थसिद्धि नाम का एक अन्य शुभ योग भी बन रहा है। चंद्रमा वृश्चिक राशि में, सूर्य और गुरु कुंभ राशि में, शनि और बुध मकर राशि में, शुक्र धनु राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक में व मंगल धनु राशि में रहेंगे। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें। आगे जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
प्रेम जीवन जी रहे लोगों के बीच यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। परिवार में छोटे बच्चों के साथ आज आप मौज मस्ती करते नजर आएंगे। आज आप अपने माता पिता को तीर्थ स्थान की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं, जो लोग सामाजिक संस्थानों से जुड़े हैं, उनके कार्यों की सराहना होगी। 
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक दूर से करें।

वृष राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज आपको अपने किसी मित्र से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो उन्हें आपको कोई बात बुरी लग सकती है। सायंकाल के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आज पारिवारिक जीवन में आपको कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे, जिनके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। 
उपाय- गाय को चारा खिलाएं।

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज आपकी किसी पुरानी की हुई गलती के कारण आपको परिवार के किसी सदस्य से माफी मांगनी पड़ सकती हैं। आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहने वाला होगा। नौकरी से जुड़े जातकों को आज कोई दूसरा बेहतर अवसर मिल सकता है, जिसकी वह लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे, लेकिन विवाह योग्य लोगों को अभी कुछ समय और समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
जीवनसाथी के साथ आज आप कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे, जिससे आपके बीच चल रहे वाद विवाद भी समाप्त होंगे। आज आप अपनी शान शौकत के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है।  आप अपने माता पिता के साथ ननिहाल पक्ष के लोगों के मेल मिलाप करने जा सकते हैं और वहां उन्हे कोई सरप्राइज मिल सकता है।
उपाय- पीपल पर जल चढ़ाएं। 

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
राजनीतिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को आज कुछ जनसभाएं करने का मौका मिलेगा, जिसके कारण उनकी कार्यों की सराहना होगी। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में भी सम्मिलित होंगे। आज आपका वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा। आज आप अपने माता पिता से कुछ पारिवारिक मुद्दों पर विचार विमर्श कर सकते हैं।
उपाय- गेहूं का दान करें। 

कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 
संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई मनपसंद समाचार सुनने को मिल सकता है, लेकिन आज आपकी अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ती हुए दिखाई देगी। सायंकाल के समय आज आप अपने जीवनसाथी को लेकर कहीं धूमने जा सकते हैं। आज के दिन आप अपने बढ़ते हुए खर्चों के कारण परेशान रहेंगे, जिनके लिए आप अपने किसी मित्र से सलाह मशवरा भी कर सकते हैं।
उपाय- गरीब बच्चों को कपड़ों का दान करें। 

तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज आपकी मनपसन्द इच्छाएं पूरी होगी। विद्यार्थियों को आज अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से मदद लेनी पड़ सकती है, जो लोग अपने धन को भविष्य के लिए संचय करने की सोच रहे हैं, तो उन्हें किसी से सलाह मशवरा करके करना बेहतर रहेगा। आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों को कुछ नए मौके प्राप्त होंगे। 
उपाय- कालभैरव की पूजा करें।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
प अपने ऑफिस के सदस्यों के साथ कोई पार्टी रख सकते हैं। छोटे व्यापारियों को आज मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप सुबह से ही अपने बिखरे कारोबार को संभालने में व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आप अपने और कामों की ओर ध्यान नहीं देंगे।
उपाय- नदी में पके हुए चावल प्रवाहित करें। 

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
आज आप अपने जीवनसाथी के साथ ससुराल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप करने जा सकते हैं। आज आपको धन का लेनदेन करने से पहले सावधानी बरतनी होगी। आज आप धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों में रुचि रख सकते हैं, लेकिन इन सबके साथ-साथ आपको अपने कार्यक्षेत्र की ओर अग्रसर होना होगा, नहीं तो वहां आपके शत्रु आपको कोई भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं।
उपाय- घर के बाहर हल्दी से स्वस्तिक बनाएं। 

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
परिवार में भी आज त्योहार जैसा माहौल देखने को मिलेगा। आज आपको अपनी नौकरी में पिछले कामों के लिए शाबाशी मिल सकती है और आपके अधिकारी भी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम को लेकर आएगा। आज आपको अचानक व्यापार में वृद्धि होने से धन लाभ हो सकता है, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।
उपाय- सुहागिन महिलाओं को मेहंदी भेंट करें। 

कुंभ राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
आज आप अपने आपको अकेला महसूस करेंगे, क्योंकि आपको समय पर आपके परिवार के सभी सदस्यों द्वारा मदद नहीं मिल पाएगी, जिसके कारण आपका मनोबल कमजोर होगा। आज आपको दूसरों की मदद करने से पहले ध्यान देना होगा कि लोग इसे आपका स्वार्थ ना समझें, नहीं तो बाद में आपको खरी-खोटी भी सुनने को मिल सकती है। 
उपाय- मंदिर में केसरिया ध्वज लगवाएं।

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
विद्यार्थियों को आज पढ़ाई में एकाग्र होकर जुटना होगा, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। आज आप अपने किसी पुराने मित्र से मिलकर प्रसन्न होंगे और उनके साथ कुछ पुराने मुद्दों पर बातचीत भी करेंगे। आज का दिन आपकी सेहत में गिरावट भरा रहेगा, इसलिए आज आपको बाहरी खान पान और तले हुए भोजन से परहेज रखना बेहतर रहेगा, नहीं तो आपको पेट संबंधी समस्या हो सकती है। 
उपाय- पीले फल जैसे केले, पपीता आदि का दान करें।

 

कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...

Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे

Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें

Gemini Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक राशिफल: बिजनेस को लेकर कर सकते हैं बड़ा फैसला, नौकरी में मिलेगी सफलता

Cancer Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक राशिफल: बनी रहेंगी हेल्थ की समस्याएं, बिजनेस में अनिर्णय की स्थिति बनेगी

Leo Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक राशिफल: बिजनेस और नौकरी में मिलेगी सफलता, जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग

Libra Horoscope 2022 तुला का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में न करें बड़ा निवेश, हो सकते हैं किसी षड़यंत्र का शिकार

Scorpio Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक राशिफल: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, बिजनेस आगे बढ़ाएंगे

Sagittarius Horoscope 2022 धनु का वार्षिक राशिफल: शनि के कारण फंस सकते हैं परेशानी में, बढ़ सकते हैं खर्च

Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे

Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा

Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 8 December 2025: किसे मिलेगा किस्मत का साथ-कौन रहेगा खाली हाथ? जानें राशिफल से
Aaj Ka Panchang 8 दिसंबर 2025: आज कौन-सी तिथि और नक्षत्र? जानें दिन भर के मुहूर्त की डिटेल