24 जुलाई 2020 का राशिफल: मेष राशि वालों को मिल सकता है अटका हुआ पैसा, जानें कैसा होगा आपका दिन

24 जुलाई, शुक्रवार को श्रावण मास के शु्क्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इस दिन फाल्गुनी नक्षत्र होने से सिद्धि नाम का शुभ योग बन रहा है।

Asianet News Hindi | Published : Jul 23, 2020 4:04 PM IST

उज्जैन. 24 जुलाई, शुक्रवार को श्रावण मास के शु्क्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इस दिन पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। शुक्रवार को पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से सिद्धि नाम का शुभ योग बन रहा है। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन-

मेष 
फायदा- अटका हुआ पैसा आज मिल सकता है। आपका कारोबार सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के साथ दिन अच्छे से बीतेगा।
नुकसान- ऑफिस में कोई बड़ी गलती हो सकती है। अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। ब्लड प्रेशर के मरीज सेहत का ध्यान रखें।
उपाय- भगवान कार्तिकेय की पूजा करें।

वृष
फायदा- कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। साझेदारी के बिजनेस में फायदा होगा। करियर से जुड़े कुछ अच्छे ऑफर मिल सकते हैं।
नुकसान- काम में देरी से गुस्सा आएगा। न चाहते हुए भी कोई बड़ा वादा करना पड़ सकता है। सेहत का भी ध्यान रखें।
उपाय- अपना पूजा स्थान पर पानी से भरा तांबे का कलश रखें। 

मिथुन
फायदा- लोग आपके विचारों से प्रभावित होंगे। बिजनेस और नौकरी में आपके काम की तारीफ होगी। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा।
नुकसान- अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है। माता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है।
उपाय- नव नाग स्त्रोत का पाठ करें।

कर्क
फायदा-
 करियर में आगे बढ़ने की योजना बन सकती है।  बिजनेस में संतान से मदद मिल सकती है।  विवाह संबंध तय हो सकते हैं।
नुकसान- बिजनेस में कोई बड़ी डील न करें। उधार दिया पैसा अटक सकता है। पेट के रोग परेशानी बढ़ा सकते हैं। एसिडिटी भी हो सकती है।
उपाय- मस्तक पर चंदन का तिलक लगाएं।

सिंह
फायदा-
 धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। परिवार के साथ रहने का समय मिलेगा। पैसों की तंगी खत्म होगी। नौकरी में अच्छे ऑफर मिल सकते हैं।
नुकसान- नया काम शुरू करने में रुकावटें आ सकती हैं। दूसरों के कामकाज में दखल न दें। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
उपाय- माता-पिता के पैर छूकर घर से निकलें।

कन्या
फायदा-
ऑफिस में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। निवेश से फायदा हो सकता है। पैसों की स्थिति थोड़ी बेहतर हो सकती है।
नुकसान- बिना सोचे-समझे बोलने से परेशानी बढ़ सकती है। किसी से विवाद होने के भी योग बन रहे हैं। गुस्से में खुद के काम बिगाड़ सकते हैं।
उपाय- शिव परिवार की पूजा करें।

तुला
फायदा-
स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। करियर के लिए कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी।
नुकसान- सेहत का ध्यान रखें। किसी को उधार पैसा न दें। लेन-देन में सावधानी रखें। ऑफिस में किसी से विवाद हो सकता है।
उपाय- पक्षियों के लिए छत पर दाना डालें।

वृश्चिक
फायदा-
जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। बिजनेस के उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं।
नुकसान- कानूनी मामलों से खुद को दूर रखें। जल्दबाजी में किए गए वादों से परेशानी बढ़ सकती है। दुश्मन हावी होने की कोशिश करेंगे।
उपाय- भगवान श्रीगणेश की पूजा कर घर से निकलें।

धनु
फायदा-
 सेहत पहले से ठीक रहेगी। नई जगहों की यात्रा हो सकती है। कामकाज में पॉजिटिव बदलाव के योग बन रहे हैं।
नुकसान- ज्यादा बोलने के कारण भी नुकसान हो सकता है। कारोबार में रिस्क लेने से बचें। कुछ मामलों में पैसा रुक सकता है। रिश्तों में तनाव हो सकता है।
उपाय- किसी कांटेदार पौधे जैसे कैक्टस में पानी डालें। 

मकर
फायदा-   नई प्लानिंग पर  काम शुरू हो सकता है। अच्छे लोगों से मुलाकात होने की संभावना है। बड़ी योजनाओं पर विचार हो सकता है।
नुकसान- जोखिम भरे काम करने में सावधान रहें। कारोबार के बढ़ते खर्चे आपकी टेंशन बढ़ा सकते हैं। प्रेम संबंधों में बड़ा विवाद हो सकता है।
उपाय- भगवती दुर्गा को लाल चुनरी अर्पित करें। 

कुंभ
फायदा-
 इनकम बढ़ने की संभावना है। मुश्किल काम भी आसानी से हो जाएंगे। अनुभवी लोगों की मदद से बिजनेस में फायदा होगा।
नुकसान- बिना पढ़े किसी कागज पर साइन न करें। मुश्किल काम भी आसानी से हो जाएंगे। अनुभवी लोगों की मदद से बिजनेस में फायदा होगा।
उपाय- घर के बाहर हल्दी से स्वस्तिक बनाएं।

मीन
फायदा-
नौकरी की जगह में मनचाहे बदलाव के योग बन रहे हैं। पैसा आने से रुके हुए कामों में गति आएगी।  अविवाहित  लोगों का विवाह तय हो सकता है।
नुकसान- आंखों से जुड़ी बीमारी हो सकती है। शेयर मार्केट में पैसा न लगाएं। गैरकानूनी कामों से दूर रहें। धन हानि के योग बन रहे हैं।
उपाय- हल्दी, केसर और चंदन मिलाकर लक्ष्मी जी को तिलक लगाएं।

Share this article
click me!