Horoscope Today आज का राशिफल 25 दिसंबर 2021: मेष वालों को जॉब में आ सकती है परेशानी, कर्क वालों को होगा फायदा

Published : Dec 25, 2021, 06:00 AM IST
Horoscope Today आज का राशिफल 25 दिसंबर 2021: मेष वालों को जॉब में आ सकती है परेशानी, कर्क वालों को होगा फायदा

सार

25 दिसंबर, शनिवार को पौष मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। इस दिन सूर्योदय पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में होगा। शनिवार को पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से लुंबक नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। इस अशुभ योग का असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा।

उज्जैन. 25 दिसंबर, शनिवार को पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से लुंबक नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। इस अशुभ योग का असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। शनिवार को ग्रहों की स्थिति इस प्रकार रहेगी- चंद्रमा सिंह राशि में, सूर्य और बुध धनु राशि राशि में रहेंगे। शुक्र (वक्री अवस्था में) और शनि मकर राशि में, गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु व मंगल वृश्चिक राशि में रहेंगे। आगे जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…


मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
विद्यार्थी यदि विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। नौकरी में आज आपको अपने अधिकारियों के कोप का भाजन करना पड़ सकता है, इसलिए अपने आंख में कान दोनों खोलकर ही कार्य करें। आज का दिन आपके लिए असमंजस की स्थिति पैदा करेगा। आज आप किसी वरिष्ठ सदस्य से सलाह लेकर ही कोई महत्वपूर्ण कार्य करें।
उपाय- शनिदेव को तेल चढ़ाएं।

वृष राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आज का दिन आपको दूसरों की मदद करके से सुकून देने वाला रहेगा, इसलिए आज परोपकार के कार्य में ज्यादा समय व्यतीत करेंगे और इसमें कुछ धन भी व्यय करेंगे। कार्य क्षेत्र में आज आपका मन प्रसन्न होगा। 
उपाय- जररूमंदों को कंबल का दान करें।

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसका आपको भरपूर लाभ भी अवश्य मिलेगा। आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको अपने व्यापार व नौकरी में संभल कर कार्य करना होगा, नहीं तो आपके विरोधी आज आपकी किसी छोटी सी गलती का फायदा उठा सकते हैं।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें। 

कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर भी कुछ धन व्यय करेंगे व आपका उधार दिया हुआ धन आज आपको प्राप्त हो सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आज का दिन आपके लिए उत्तम से फलदायक रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।
उपाय- बच्चों को मिठाई बांटें। 

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
किसी पुरानी बात पर आज आप सोच विचार करेंगे और अपने मित्रों से भी साझा करेंगे। नौकरी में आज आपका काम सुचारू रूप से चलेगा, जिसका आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा। आपको अपने माता-पिता से जरूरी मुद्दों पर विचार विमर्श करना होगा। आज का दिन आपके लिए हर्षवर्धन रहेगा। आज आप अपने बड़े भाई और बहनों से सहयोग पाएंगे।
उपाय- शिवजी की पूजा करें।

कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope)  
आज आपको अपने आलस्य को दूर करना होगा। पारिवारिक व धार्मिक कारणों से यात्रा के योग बनेंगे। यदि संभव हो, तो आज आपको किसी ऐसे कार्य में निवेश करना चाहिए, जो आपको भविष्य में भरपूर लाभ दें। आज का दिन आपके लिए प्रतिकूल रहने वाला है। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा, जिसके कारण वह अत्यधिक परिश्रम करेंगे।
उपाय- माता-पिता की सेवा करें। 

तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज यदि आपके परिवार में कोई कलह थी, तो वह फिर से सिर उठा सकती हैं और आपको कुछ परेशानी होगी। यदि ऐसा हो, तो आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो यह आपके लिए कोई परेशानी बन सकती है। संतान को यदि आप किसी कोर्स में दाखिला दिलाना चाहते हैं, तो वह उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा।
उपाय- काटेंदार पौधे में जल चढ़ाएं।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
भाइयों की मदद से आज आपके रुके हुए कार्य भी पूरे होंगे। सायंकाल के समय आज आपको वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी। आज किसी वरिष्ठ जनों की बात से आप का मनोबल बढ़ेगा। आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आज आपकी संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा अवश्य पूरी होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।
उपाय- सूर्यदेव को जल चढ़ाएं।

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
शिक्षा में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल के समय आज आपके घर किसी खास मेहमान का आगमन होगा, जिसमें कुछ धन भी व्यय करना पड़ेगा। आज आपकी महत्वकाक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। आज आपके परिवार में किसी शुभ व मंगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। आज आप कुछ चीजों की खरीदारी पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। 
उपाय- आज एक समय भोजन करें।

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आपके जीवन साथी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है,इसलिए आपको परेशानी का सामना करना पड़ेगा, व भागदौड़ भी अधिक होगी। आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी जनक रहने वाला है। आज आपकी प्रिय वस्तु के खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है, इसलिए यदि आज किसी यात्रा पर जाएं, तो बहुत ही सोच विचार कर जाये। 
उपाय- कुष्ठ रोगियों को भोजन करवाएं।

कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्तम सफलता देने वाला रहेगा। आज आप अपने व्यापार में छोटे-मोटे जोखिम ले सकते हैं, लेकिन कोई बड़ा जोखिम किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से ही ले। यदि अपने आप लिया, तो वह आपके लिए कोई बड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य से भी खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है।
उपाय- किसी मंदिर में फलों का दान करें। 

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप अपने कुछ रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए व अपनी कोई नई डील को फाइनल करने के लिए व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे और आपके जीवन साथी आपसे नाराजगी जता सकते हैं।
उपाय- केसर का तिलक लगाएं। 


 

कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...

Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे

Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें

Gemini Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक राशिफल: बिजनेस को लेकर कर सकते हैं बड़ा फैसला, नौकरी में मिलेगी सफलता

Cancer Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक राशिफल: बनी रहेंगी हेल्थ की समस्याएं, बिजनेस में अनिर्णय की स्थिति बनेगी

Leo Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक राशिफल: बिजनेस और नौकरी में मिलेगी सफलता, जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग

Libra Horoscope 2022 तुला का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में न करें बड़ा निवेश, हो सकते हैं किसी षड़यंत्र का शिकार

Scorpio Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक राशिफल: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, बिजनेस आगे बढ़ाएंगे

Sagittarius Horoscope 2022 धनु का वार्षिक राशिफल: शनि के कारण फंस सकते हैं परेशानी में, बढ़ सकते हैं खर्च

Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे

Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा

Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग

PREV

Recommended Stories

Shani Meen Rashifal 2026: नहीं बच पाएंगे शनि के क्रोध से, कैसा कटेगा पूरा साल? जानें राशिफल से
Shani Kumbh Rashifal 2026: साढ़ेसाती का अंतिम चरण शुभ रहेगा या अशुभ? जानें शनि राशिफल से