Horoscope Today आज का राशिफल 25 जनवरी 2022: वृष वालों को मिलेगा रोजगार, सिंह वालों को मिलेगा ससुराल से लाभ

25 जनवरी, मंगलवार को माघ मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस दिन सूर्योदय चित्रा नक्षत्र में होगा, जो सुबह 08.20 तक रहेगा। इसके बाद स्वाती नक्षत्र प्रारंभ होगा, जो 26 जनवरी, बुधवार की सुबह 07.12 तक रहेगा।

Asianet News Hindi | / Updated: Jan 25 2022, 06:00 AM IST

उज्जैन. मंगलवार को पहले चित्रा नक्षत्र होने से ध्वांक्ष नाम का अशुभ योग और उसके बाद स्वाती नक्षत्र होने से ध्वज नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। इस दिन चंद्रमा तुला राशि में, शनि और बुध मकर राशि में, शुक्र ग्रह (वक्री) धनु राशि में, गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक में व मंगल धनु राशि में रहेंगे। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन… 

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज आप यदि किसी नए कार्य को भी करेंगे, तो उसमें भी आपको सफलता अवश्य मिलेगी। यदि आपकी माताजी की सेहत लंबे समय से खराब चल रही है, तो उनकी सेहत में भी सुधार आ सकता है, जिसके कारण परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृष राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
यदि आज आपको अपने व्यवसाय के लिए किसी व्यक्ति से सलाह लेनी पड़े, तो किसी अनुभवी व्यक्ति से ही ले, तो बेहतर रहेगा। जो लोग प्राइवेट नौकरी में कार्यरत हैं और किसी नई नौकरी के लिए तलाश कर रहे हैं, उनको आज कोई बेहतर अवसर मिल सकता है, जिसके कारण उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। 
उपाय- शिव मंत्रों का जाप करें।

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
यदि आज आप किसी को धन उधार देंगे, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आज का दिन आपके लिए किसी पैतृक संपत्ति को दिलाने वाला रहेगा, जो लोग घर से दूर रहकर नौकरी में कार्यरत हैं उनको आज अपने परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है, जिसके कारण उनका मन थोड़ा दुखी रहेगा।
उपाय- गूलर का वृक्ष लगाएं। 

कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन होने की उम्मीद बनती दिख रही है। विद्यार्थियों को आज अपने कमजोर विषयों पर पकड़ बनाकर आगे बढ़ना होगा, तभी सफलता हासिल कर सकेंगे। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने आप को मानसिक रूप से सशक्त महसूस करेंगे।
उपाय- देवी लक्ष्मी की पूजा करें।

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट के कारण परेशानी होगी, जिसमें आपका धन भी व्यय होगा, लेकिन आपको उसमें घबराना नहीं है व धैर्य रखकर आगे बढ़ना होगा, तभी आप अपने परिवार के सदस्यों को हिम्मत दे पाएंगे। ससुराल पक्ष से भी आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।
उपाय- राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।

कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 
आज किसी नौकरी के मिलने से आपको उनके करियर की चिंता थोड़ी कम होगी, लेकिन आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। यदि कोई समस्या हो, तो उसमें डॉक्टरी सलाह अवश्य लें। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श कर सकते हैं। 
उपाय- श्रीगणेश को लड्डू का भोग लगाएं।

तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
नौकरी कर रहे लोगों को आज अपने सहयोगियों से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह उनके शत्रु के रूप में भी हो सकते हैं और वह उनके सीनियर से उनकी चुगली लगा सकते हैं, जिसके कारण उनकी पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि रूक सकती है। विद्यार्थियों को आज एकाग्र होकर पढ़ाई में जुटना होगा।
उपाय- राशि स्वामी के मंत्रों का जाप करें।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज आपका अपने किसी परिजन के स्वास्थ्य को लेकर मन थोड़ा दुखी रहेगा, जिनके लिए आप कुछ रुपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं। यदि आज आपको अपने व्यापार में किसी को साझेदार बनाना पड़े, तो किसी अनुभवी व्यक्ति को ही बनाए, तभी वह आपको लाभ दिलवा सकेगा। आज का दिन आप अध्यात्म के कार्यों में व्यतीत करेंगे।
उपाय- पीपल पर जल चढ़ाएं।

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
आज आप अपने किसी लंबे समय से रुके हुए कार्य के पूरा होने से प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आपके शत्रु आपकी प्रशंसा को देखकर आप से चिढेगे, जिसके कारण वह आपको परेशान करने की भी कोशिश कर सकते हैं। आज आप उनसे बच कर रहना होगा। यदि आपका अपने भाई बहनों से रिश्तो में कोई वाद विवाद चल रहा था, तो आज वह सुलझेगा।
उपाय- गरीबों को भोजन करवाएं।

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आपको अपने किसी पुराने मित्र के मिलने से प्रशंसा बनी रहेगी, जिनसे आप अपने कुछ गिले-शिकवे भी दूर करेंगे। व्यापार में आज आपको छुटपुट लाभ के अफसरों को पकड़ना होगा और उन पर अमल करना होगा, तभी आप उनसे लाभ ले पाएंगे। आज का दिन आपके लिए वैवाहिक जीवन के लिए सुखमय रहने वाला है।
उपाय- ब्राह्मण को कच्चा अनाज दान करें।

कुंभ राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार में यदि कोई विवाह योग्य सदस्य हैं, तो आज उनके लिए कोई बेहतर अवसर आ सकता है, जिसे परिवार के सदस्य द्वारा तुरंत मंजूरी दी जा सकती है। आज का दिन आपको कार्य क्षेत्र में अपने विरोधियों से संभलकर रहना होगा। 
उपाय- शनिदेव की पूजा करें।

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
शिक्षा में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए सीनियर से मदद लेनी पड़ सकती है। व्यापार कर रहे लोगों को आज अपने व्यापार के लिए कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, जिसमें उनको किसी भी बात को दिल से नहीं लगाना है। यदि कोई बात होगी, तो उसे पीछे छोड़कर आगे बढ़ना होगा, तभी वह व्यापार में लाभ कमा पाएंगे।
उपाय- जेब में पीला रूमाल रखें।
 

कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...

Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे

Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें

Gemini Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक राशिफल: बिजनेस को लेकर कर सकते हैं बड़ा फैसला, नौकरी में मिलेगी सफलता

Cancer Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक राशिफल: बनी रहेंगी हेल्थ की समस्याएं, बिजनेस में अनिर्णय की स्थिति बनेगी

Leo Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक राशिफल: बिजनेस और नौकरी में मिलेगी सफलता, जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग

Libra Horoscope 2022 तुला का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में न करें बड़ा निवेश, हो सकते हैं किसी षड़यंत्र का शिकार

Scorpio Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक राशिफल: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, बिजनेस आगे बढ़ाएंगे

Sagittarius Horoscope 2022 धनु का वार्षिक राशिफल: शनि के कारण फंस सकते हैं परेशानी में, बढ़ सकते हैं खर्च

Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे

Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा

Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग

Share this article
click me!