25 जून 2020 का राशिफल: सिंह राशि वाले सावधान रहें, विवाद से बचें, जानें कैसा होगा आपका दिन

Published : Jun 24, 2020, 09:54 PM IST
25 जून 2020 का राशिफल: सिंह राशि वाले सावधान रहें, विवाद से बचें, जानें कैसा होगा आपका दिन

सार

25 जून, गुरुवार को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इस दिन पहले अश्लेषा नक्षत्र होने से अमृत नाम का शुभ योग और उसके बाद मघा नक्षत्र होने से मूसल नाम का अशुभ योग बन रहा है।

उज्जैन. 25 जून, गुरुवार को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इस दिन सूर्योदय अश्लेषा नक्षत्र में होगा, जो दोपहर 12.48 तक रहेगा। इसके बाद मघा नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। गुरुवार को पहले अश्लेषा नक्षत्र होने से अमृत नाम का शुभ योग और उसके बाद मघा नक्षत्र होने से मूसल नाम का अशुभ योग बन रहा है। गुरुवार को दोपहर में चंद्रमा राशि बदलकर कर्क से सिंह में प्रवेश करेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन-

मेष
फायदा- घर में कोई शुभ काम हो सकता है। विवाह आदि की रूपरेखा बनेगी। मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है।
नुकसान- किसी से पैसे उधार लेने पड़ सकते हैं। अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है। सोच-समझकर पैसा निवेश करें।
उपाय- बुजुर्गों के पैर छूकर घर से निकलें।

वृष
फायदा- करियर के नए अवसर मिल सकते हैं। अधिकारियों के पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी में पद और पराक्रम बढ़ेगा।
नुकसान- पत्नी या प्रेमी से विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। संतान की चिंता सताएगी।
उपाय- देवी को सुहाग की सामग्री अर्पित करें।

मिथुन
फायदा- बिजनेस में दुश्मनों पर विजय मिलेगी। पार्टनरशिप में नए सौदे हो सकते हैं। धन लाभ के योग बन रहे हैं।
नुकसान- परिवार में किसी बात पर विवाद हो सकते हैं। संपत्ति से जुड़े मामलों को लेकर चिंता रहेगी। मौसमी बीमारियां हो सकती हैं।
उपाय- केले के 2 पौधे लगाएं और उनकी देखभाल करें।

कर्क
फायदा-
अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। नया वाहन खरीद सकते हैं। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।
नुकसान- समय का दुरुपयोग न करें। बिना सोचे-समझे किसी की बात में न आएं। परिवार में किसी की तबियत खराब हो सकती है।
उपाय- गरीबों का अनाज या भोजन का दान करें।

सिंह
फायदा-
बिजनेस में अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे। मित्रों की मदद करने का मौका मिलेगा।
नुकसान- आज किसी को पैसा उधार न दें। छोटी-छोटी बातों पर किसी से विवाद न करें। सर्दी-जुकाम की समस्या से परेशान रहेंगे।
उपाय- सूर्य को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं।

कन्या
फायदा-
आज दिन अनुकूल रहेगा। किसी प्रियजन से मुलाकात हो सकती है। मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। हेल्थ में सुधार होगा।
नुकसान- प्रेम प्रसंग के कारण परिवार में विवाद होने की संभावना है। वाणी पर नियंत्रण रखें। खर्च अधिक होगा।
उपाय- महामृत्युंजय मंत्र का जाप रुद्राक्ष की माला से करें।

तुला
फायदा-
पति-पत्नी में पुराना चला आ रहा विवाद समाप्त होगा। कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। बिजनेस में तरक्की होगी।
नुकसान- ऑफिस में कर्मचारियों से तनातनी रहेगी। किसी को आपकी गुप्त बातें पता चल सकती हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
उपाय- हनुमान अष्टक का पाठ करें।

वृश्चिक
फायदा- आपकी सूझबूझ से बिजनेस में तरक्की होगी। पुरानी परेशानियां खत्म हो सकती हैं। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
नुकसान- वाहन सावधानी से चलाएं। दुर्घटना के योग बन रहे हैं। खाने-पीने का विशेष ध्यान रखें, मौसमी बीमारियां हो सकती हैं।
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

धनु
फायदा- किसी विशेष काम को करने में मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में पराक्रम और पद बढ़ेगा। अधिकारी भी आपसे खुश रहेंगे।
नुकसान- आपके किसी फैसले से परिवार में नाराजगी रहेगी। मन में उत्साह की कमी रहेगी। वाहन सावधानी से चलाएं।
उपाय- गरीब महिलाओं को वस्त्रों का दान करें।

मकर
फायदा- करियर को लेकर चिंता खत्म होगी। ऑफिस में भी आपको सभी का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी।
नुकसान- यात्रा पर जाने का कोई फल नहीं मिलेगा। बारिश में वाहन चलाते समय सावधानी रखें। पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा।
उपाय- सौंफ खाकर घर से निकलें।

कुंभ
फायदा-
पुराने संबंधों का फायदा आज मिल सकता है। ऑफिस में मान-सम्मान बढ़ सकता है। अचानक धन लाभ होने के योग हैं।
नुकसान- तला-गला खाने से हेल्थ खराब हो सकती है। परिवार में किसी से मतभेद हो सकते हैं। संतान के भविष्य की चिंता रहेगी।
उपाय- शनि के मंत्रों का जाप करें।

मीन
फायदा-
आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। सरकारी कामों में आ रही रुकावटें दूर हो सकती हैं। संतान से जुड़े शुभ समाचार मिलेंगे।
नुकसान- किसी की भी बुराई न करें। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। खर्च ज्यादा हो सकता है।
उपाय- ब्राह्मण को भोजन का दान करें।

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज