
उज्जैन. 25 मार्च, बुधवार को चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। इसी दिन से चैत्र नवरात्रि की शुरूआत होगी और विक्रम संवत 2077 आरंभ होगा। इस दिन सूर्योदय रेवती नक्षत्र में होगा। बुधवार को रेवती नक्षत्र होने से उत्पात नाम का अशुभ योग बन रहा है। इसके अलावा इस दिन ब्रह्म और इंद्र नाम के 2 शुभ योग भी बन रहे हैं। जानिए आपके लिए कैसा रहेगा ये दिन-
मेष
फायदा- आज आपको धन लाभ हो सकता है। नई नौकरी का ऑफर भी मिल सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
नुकसान- आज आप वाहन चलाते समय सावधानी रखें। परिवार का कोई सदस्य बीमार हो सकता है। पैसों के कारण किसी से विवाद हो सकता है।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक जल और दूध से करें।
वृष
फायदा- परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। पुराना विवाद आज खत्म हो सकता है। दोस्तों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा।
नुकसान- पेट से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं। नौकरी में किसी से विवाद हो सकता है। बॉस आपके काम से नाराज हो सकते हैं।
उपाय- पीपल की 11 परिक्रमा करें और जल चढ़ाएं।
मिथुन
फायदा- बिजनेस के लिए आज का दिन शुभ है। किसी कार्यक्रम का आकर्षण बन सकते हैं। प्रेम प्रसंग में सफलता मिल सकती है।
नुकसान- आपकी बात से किसी का दिल टूट सकता है। दिल के मरीज सेहत का ध्यान रखें। छोटी-मोटी बीमारियां परेशान कर सकती हैं।
उपाय- बंदरों को चने खिलाएं।
कर्क
फायदा- विवाह प्रस्ताव आने से मन प्रसन्न रहेगा। उच्च शिक्षा के अवसर मिल सकते हैं। आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा।
नुकसान- शेयर बाजार में नुकसान हो सकता है। ऑफिस में असहज स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। समय पर काम पूरा नहीं हो पाएगा।
उपाय- मछलियों के लिए तालाब में कुछ खाने को डालें।
सिंह
फायदा- संतान से सहयोग मिलने से खुशी होगी। पुराने आर्थिक मामले भी सुलझेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।
नुकसान- आज बिजनेस में रिस्क लेने से बचें। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है।
उपाय- थोड़ा-सा गुड़ खाकर घर से निकलें।
कन्या
फायदा- नए बिजनेस के लिए योजना बन सकती है। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य है।
नुकसान- आज दुश्मनों से न उलझें तो ही अच्छा है। सेहत का भी ध्यान रखें। आज किसी को पैसा उधार देने से बचें।
उपाय- छोटी बच्ची को कुछ मीठा खिलाएं।
तुला
फायदा- बिजनेस से जुड़ी योजनाएं सफल हो सकती हैं। ऑफिस में माहौल संतोषजनक रहेगा। पैतृक संपत्ति से फायदा हो सकता है।
नुकसान- संतान की असफलता से मन दुखी रहेगा। आज झूठ बोलने से बचें। लव लाइफ के लिए भी दिन अच्छा नहीं है।
उपाय- किसी गरीब व्यक्ति को भोजन करवाएं।
वृश्चिक
फायदा- आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। दांपत्य जीवन से जुड़ी परेशानी दूर हो सकती है।
नुकसान- जल्दबाजी में गलत निर्णय न लें। मेहनत का फायदा आज नहीं मिल पाएगा। ऑफिस में बॉस नाराज हो सकते हैं।
उपाय- किन्नर को अपनी स्वेच्छा से कुछ पैसे दें।
धनु
फायदा- भाइयों से सहयोग मिल सकता है। अचानक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। कोई रूका हुआ काम पूरा हो सकता है।
नुकसान- चोट लगने के योग बन रहे हैं। किसी से विवाद करने से बचें, वाहन भी सावधान से चलाएं। पैसा अधिक खर्च होगा।
उपाय- चींटियों के लिए शक्कर मिला आटा डालें।
मकर
फायदा- आज आपको इन्वेस्टमेंट का फायदा मिलेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीता पाएंगे। नौकरीपेशा के लिए भी दिन अच्छा है।
नुकसान- गुस्से पर काबू रखें नहीं तो बनती बात बिगड़ सकती है। संतान की किसी बात पर दिल दुख सकता है। माता की सेहत का ध्यान रखें।
उपाय- नदी में स्नान कर पितरों का तर्पण करें।
कुंभ
फायदा- दिन अच्छा गुजरेगा। नौकरी से जुड़ा अच्छा ऑफर मिल सकता है। निजी समस्याएं आज हल हो सकती हैं।
नुकसान- रक्त से जुड़ा रोग हो सकता है। पैसों को लेकर कोई गलतफहमी हो सकती है। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें।
उपाय- परिवार के बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें।
मीन
फायदा- नौकरी और बिजनेस के लिए दिन ठीक है। लंबी दूरी की यात्रा का प्लान बन सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
नुकसान- खर्च अधिक हो सकता है। कानूनी मामलों से दूर ही रहें तो अच्छा है। आपकी लापरवाही आज भारी पड़ सकती है।
उपाय- जरूरतमंद बच्चों को किताब व पेन-कॉपी आदि दिलाएं।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।