राशिफल: शुक्रवार को रहेंगे 2 शुभ योग, जानें किन लोगों को मिलेगा इनका फायदा

Published : Dec 26, 2019, 07:34 PM IST
राशिफल: शुक्रवार को रहेंगे 2 शुभ योग, जानें किन लोगों को मिलेगा इनका फायदा

सार

शुक्रवार को पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने से प्रवर्ध और उसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से आनंद नाम के 2 शुभ योग बन रहे हैं।

उज्जैन. 27 दिसंबर, शुक्रवार को पौष मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। इस दिन सूर्योदय पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में होगा। शाम को 5.39 से उत्तराषाढ़ा नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। शुक्रवार को पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने से प्रवर्ध और उसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से आनंद नाम के 2 शुभ योग बन रहे हैं। जानिए किन लोगों को मिल जाएगा इन 2 शुभ योगों का फायदा-

मेष
फायदा- दोस्तों की मदद से काम पूरे होंगे। सरकारी लाभ मिल सकता है। कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है।
नुकसान- किसी बात को लेकर कन्फ्यूजन बढ़ सकता है। वाहन का उपयोग सावधानी से करें। स्टूडेंट्स के लिए दिन ठीक नहीं है।
उपाय- हनुमानजी को जनेऊ चढ़ाएं।

वृष
फायदा- आज आपको धन लाभ हो सकता है। अधिकारियों से भी मदद मिलने के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है।
नुकसान- भूमि, भवन और वाहन पर खर्च हो सकता है। निवेश से पहले किसी की सलाह जरूर लें। कोई पुराना रोग परेशान कर सकता है।
उपाय- देवी लक्ष्मी को कमल का फूल चढ़ाएं।

मिथुन
फायदा- पैसों की तंगी आज दूर हो सकती है। कोई रिश्तेदार आपकी मदद करेगा। प्रेम संबंध और मजबूत होंगे।
नुकसान- आपकी बात से किसी का दिल दुख सकता है। कानूनी मामलों में दखल न दें। पिता की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।
उपाय- किसी बीमार व्यक्ति की सहायता करें।

कर्क
फायदा- किसी कार्यक्रम में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार वाले आपकी सफलता से प्रसन्न रहेंगे। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
नुकसान- ऑफिस में काम ज्यादा हो सकता है। कोई आपके अच्छेपन का फायदा उठा सकता है। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा नहीं है।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक गाय के शुद्ध घी से करें।

सिंह
फायदा- किसी मनोरंजक यात्रा की योजना बन सकती है। बिजनेस में कोई फायदेमंद सौदा हो सकता है। अधिकारी भी आपसे खुश रहेंगे।
नुकसान- रुके हुए मामले और ज्यादा पेचीदा हो सकते हैं। जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। वाहन सावधानी से चलाएं।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को दूर्वा चढ़ाएं।

कन्या
फायदा- बिजनेस में ग्रोथ होगी। ऑफिस में सभी आपके काम से खुश होंगे। पैसों से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है।
नुकसान- सेहत में उतार-चढ़ाव के योग बन रहे हैं। प्रेम में असफलता मिल सकती है। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है।
उपाय- शनिदेव की पूजा करें और 11 दीपकों से आरती उतारें।

तुला
फायदा- नया बिजनेस शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। पार्ट टाइम जॉब भी मिल सकती है। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा है।
नुकसान- लव लाइफ डिस्टर्ब हो सकती है। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी। दूसरों के मामले में दखल देने से बचें।
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण को अनार को भोग लगाएं।

वृश्चिक
फायदा- रूका हुआ पैसा आज मिल सकता है। ऑफिस में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। लोग आपसे इम्प्रेस होंगे।
नुकसान- भावुक होकर कोई फैसला न लें। कोई करीबी व्यक्ति धोखा दे सकता है। आपकी प्लानिंग लीक हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
उपाय- गरीबों को भोजन करवाएं।

धनु
फायदा- परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है। संतान की ओर से खुशखबरी मिल सकती है। बिजनेस के लिए भी दिन अच्छा है।
नुकसान- किसी काम में दौड़-भाग करनी पड़ सकती है। खर्च बढ़ सकता है। काम ज्यादा होने से तनाव बढ़ सकता है।
उपाय- कुष्ठ रोगियों की अपनी इच्छा अनुसार मदद करें।

मकर
फायदा- सोचे हुए कुछ काम आज पूरे हो सकते हैं। नौकरी के नए मौके मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार होगा।
नुकसान- ना चाहते हुए भी कोई काम करना पड़ सकता है। आज आप किसी से विवाद न करें। रक्त से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं।
उपाय- मीठा दही खाकर घर से निकलें।

कुंभ
फायदा- बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। नौकरी में भी प्रमोशन के योग बन रहे हैं। बिजनेस पार्टनर से धन लाभ हो सकता है।
नुकसान- परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत खराब हो सकती है। लव लाइफ के लिए भी दिन ठीक नहीं है। वाहन सावधानी से चलाएं।
उपाय- शनिदेव के मंत्रों का जाप करें।

मीन
फायदा- पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। बिजनेस बढ़ाने को लेकर नई योजना बन सकती है। ऑफिस में आप बहुत से मामलों में सफल रहेंगे।
नुकसान- झूठे वादे करने सा आपकी इमेज खराब हो सकती है। पैसा ज्यादा खर्च हो सकता है। पति-पत्नी में किसी बात पर विवाद हो सकता है।
उपाय- कांटे वाले पौधे की जड़ में पानी डालें।

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज