28 जून 2020 का राशिफल: वृश्चिक राशि वाले वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना के योग बन रहे हैं, कैसा होगा आपका दिन

28 जून, रविवार को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस दिन पहले उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से मित्र और उसके बाद हस्त नक्षत्र होने से मानस नाम के 2 शुभ योग बन रहे हैं।

Asianet News Hindi | Published : Jun 27, 2020 4:15 PM IST

उज्जैन. 28 जून, रविवार को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस दिन सूर्योदय उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में होगा, जो सुबह 8.51 तक रहेगा। इसके बाद हस्त नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा, जो दिन भर रहेगा। रविवार को पहले उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से मित्र और उसके बाद हस्त नक्षत्र होने से मानस नाम के 2 शुभ योग बन रहे हैं। इसके अलावा इस दिन सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि नाम के 2 अन्य शुभ योग भी बन रहे हैं। जानिए कितनी राशियों को
मिल पाएगा इन शुभ योगों का फायदा…

मेष
फायदा- परिवार के सभी लोगों का सहयोग मिलेगा। कानूनी मामलों में जीत मिल सकती है। अतिरिक्त धन लाभ के योग बन रहे हैं।
नुकसान- गलतफहमी के कारण किसी से विवाद हो सकता है। सर्दी-जुकाम से परेशान रहेंगे। झूठ बोलने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है।
उपाय- अग्नि में घी-गुड़ की आहुति दें।

वृष
फायदा- अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। नौकरीपेशा के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस को लेकर कोई फायदेमंद यात्रा हो सकती है।
नुकसान- किसी पर भी बिना सोचे-समझे भरोसा न करें। कानूनी मामलों में उलझ सकते हैं। प्रॉपर्टी के मामलों में नुकसान हो सकता है।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक गाय के दूध से करें।

मिथुन
फायदा- काम समय पर पूरा कर पाएंगे। बिजनेस के लिए भी दिन अच्छा है। अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे।
नुकसान- कोई करीबी आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। महिलाओं के विवाद में न बोलें। बुजुर्गों की तबीयत को लेकर परेशान रहेंगे।
उपाय- किसी मंदिर में अनाज का दान करें।

कर्क
फायदा- साझेदारी के बिजनेस में फायदा हो सकता है। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं।
नुकसान- स्टूडेंट्स को मेहनत का परिणाम नहीं मिल पाएगा। माता की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। काम का बोझ ज्यादा होने से परेशानी होगी।
उपाय- नदी में नारियल प्रवाहित करें।

सिंह
फायदा- नई जमीन या मकान खरीदने का विचार बन सकता है। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। आज अटका हुआ पैसा मिलने के योग हैं।   
नुकसान- सेहत के लिए दिन ठीक नहीं है। संतान की चिंता सताएगी। पति-पत्नी में गलतफहमी हो सकती है।
उपाय- हनुमानजी के मंदिर में शुद्ध घी का दीपक जलाएं।

कन्या
फायदा-
शेयर मार्केट से फायदा हो सकता है। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। कोई पुराना विवाद आज खत्म हो सकता है।
नुकसान- पैसों के कारण किसी से विवाद हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन ठीक नहीं है। पिता की सेहत खराब हो सकती है।
उपाय- किसी विवाहित महिला को मेहंदी का दान करें।

तुला
फायदा- पुराने रोगों में आराम मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य है। राजनीति से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है।
नुकसान- भाइयों में विवाद हो सकता है। कॉन्फिडेंस की कमी भी हो सकती है। नई बिजनेस डील में रुकावटें आने के योग बन रहे हैं।
उपाय- भगवान शिव को 5 तरह के फल चढ़ाएं।

वृश्चिक
फायदा- रुके हुए काम निपटाने के लिए भी दिन ठीक है। रोजमर्रा के कामकाज से फायदा हो सकता है। आज संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है।
नुकसान- वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना के योग बन रहे हैं। ऑफिस में तनाव रहेगा। लाइफ पार्टनर नाराज हो सकता है।
उपाय- बिल्वपत्र के पेड़ की जड़ में जल चढ़ाएं।

धनु
फायदा-
आज लिए फैसले आपके फेवर में होंगे। मनचाही नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं। विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं।  
नुकसान- प्रेमियों के लिए दिन अच्छा नहीं है। गले से जुड़े रोग हो सकते हैं। अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है।  
उपाय- किसी ब्राह्मण को जनेऊ का दान करें।

मकर
फायदा- प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। पैसों की आवक बनी रहेगी। आज माता की ओर से सुख मिलेगा।
नुकसान- आज कोई बड़ा सौदा न करें। ब्लड प्रेशर के मरीज सेहत का ध्यान रखें। दूसरों के मामलों में दखल देने से बचना होगा।
उपाय- कुष्ठ रोगियों को भोजन करवाएं।

कुंभ
फायदा- नया प्रेम संबंध शुरू हो सकता है। किसी पुराने दोस्त से मिलने के योग बन रहे हैं। काम के सिलसिले में यात्रा होने की संभावना है।
नुकसान- ऑफिस में अधिकारियों से विवाद हो सकता है। दुश्मन हावी होने की कोशिश करेंगे। पैसों के मामले में कोई जोखिम न लें।
उपाय- 7 कन्याओं को घर बुलाकर भोजन करवाएं।

मीन
फायदा- विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। संतान से सहयोग मिल सकता है। आज आप बिजनेस बढ़ाने की कोशिश करेंगे।
नुकसान- खर्च ज्यादा हो सकता है। बिना मांगे किसी को सलाह न दें। दूसरों के मामले में दखल देना परेशान कर सकता है।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को मालपुए का भोग लगाएं।

Share this article
click me!