28 मई 2020 का राशिफल: सिंह राशि के स्टूडेंट्स को मानसिक तनाव रहेगा, जानें कैसा होगा आपका दिन

Published : May 27, 2020, 08:59 PM IST
28 मई 2020 का राशिफल: सिंह राशि के स्टूडेंट्स को मानसिक तनाव रहेगा, जानें कैसा होगा आपका दिन

सार

28 मई, गुरुवार को ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। इस दिन अश्लेषा नक्षत्र रहेगा। गुरुवार को अश्लेषा नक्षत्र होने से अमृत नाम का शुभ योग बन रहा है।

उज्जैन. 28 मई, गुरुवार को ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। इस दिन अश्लेषा नक्षत्र रहेगा। गुरुवार को अश्लेषा नक्षत्र होने से अमृत नाम का शुभ योग बन रहा है। इस शुभ योग का फायदा किसे मिलेगा और किसे नहीं जानिए…

मेष
फायदा- परिवार के साथ समय बिता पाएंगे। सोचे हुए काम समय से पूरे होने के योग बन रहे हैं। किसी उच्च पद वाले व्यक्ति से मदद मिल सकती है।
नुकसान- ऑफिस में किसी भी तरह की गुप्त बात किसी से शेयर न करें। किसी की बुराई करने से बचें। किसी भी बात या काम में अति करने से आपको बचना होगा।
उपाय- श्रीराम रक्षा स्त्रोत का पाठ करना शुभ रहेगा।

वृष
फायदा-
 आपको सामाजिक सम्मान मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य है। बिगड़े हुए संबंधों में सुधार होने के योग हैं।
नुकसान- बिजनेस में नए एग्रीमेंट करने से आपको बचना होगा। परेशानी के योग बन रहे हैं। गले और नाक संबंधी समस्या भी हो सकती है।
उपाय- हनुमानजी की प्रतिमा पर केवड़े का इत्र लगाएं।

मिथुन
फायदा- भौतिक सुख सुविधाओं की ओर रुझान बढ़ सकता है। खुद के लिए गए फैसलों पर आपको भरोसा रखना होगा। आप जीवनसाथी की कोई इच्छा पूरी कर सकते हैं।
नुकसान- गाड़ी की गति और अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें। बिजनेस में कोई नया फैसला न लें। कोई राज की बात आज उजागर हो सकती है।
उपाय- हनुमान मंदिर में बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कर्क
फायदा-
प्रेमियों के लिए आज दिन अच्छा है। प्रॉपर्टी से जुड़े रुके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। खुद के लिए आज समय निकाल सकेंगे।
नुकसान- सावधानी से सारे काम करने की कोशिश करें। गैर कानूनी और गलत कामों से दूर रहें। किसी की भी मदद लेने से बचें। कर्जा न लें।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक शुद्ध घी से करें।

सिंह
फायदा- नौकरी में मनचाहा ट्रांसफर और प्रमोशन मिल सकता है। पुरानी परेशानी से आपको छुटकारा मिल सकता है। नौकरी और घर-परिवार का तनाव सुलझने के योग हैं।
नुकसान- स्टूडेंट्स को मानसिक तनाव रहेगा। दूसरों के मामलों में फालतू दखल देने से बचें। आप पर काम का बोझ बढ़ सकता है। ज्यादा खर्चा भी हो सकता है।
उपाय- परिवार के बुजुर्गों का पैर छूकर आशीर्वाद लें।

कन्या
फायदा-
परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। बिजनेस में रुका हुआ पैसा मिल सकता है। आज आप कोई फायदेमंद काम शुरू कर सकते हैं। 
नुकसान- चोट-मोच लग सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं। कुछ मामलों में आप ज्यादा बोल सकते हैं। लोगों या अधिकारियों से डांट सुननी पड़ सकती है।
उपाय- सोमवार का उपवास रखें और शिवजी की पूजा करें।

तुला
फायदा- जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। संतान की उन्नति से खुश होंगे। बिजनेस में नई योजनाएं बनने के योग हैं। स्टूडेंट्‌स के लिए दिन अच्छा है।
नुकसान- नई योजनाओं पर सावधानी से काम करें। आज आप अपनी वाणी पर संयम रखें। ऑफिस या फील्ड में किसी से विवाद हो सकता है।
उपाय- वृद्ध गरीब महिला को भोजन करवाएं और वस्त्रों का दान करें।

वृश्चिक
फायदा- घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। आज कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। किसी उच्च पद वाले व्यक्ति के मुलाकात हो सकती है।
नुकसान- किसी से बहस न करें। स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। न चाहते हुए भी किसी का दिल दुखा सकते हैं। थोड़ी बेचैनी भी हो सकती है।
उपाय- पत्नी को उसकी पसंद की चीज उपहार में दें।

धनु
फायदा- सेहत मे मामूली उतार-चढ़ाव के योग बन रहे हैं। कामकाज में अच्छे बदलाव होने के योग बन रहे हैं। नए संबंध आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं।
नुकसान- पति-पत्नी में विवाद हो सकता है। बिना मांगे किसी को सलाह न दें। किसी के भरोसे काम करने से भी बचें।
उपाय- किसी नदी या तालाब में मछलियों के लिए आटे की गोलियां डालें।

मकर
फायदा- प्रेम संबंधों में सफलता के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी की मदद भी मिल सकती है। कोई नया काम करने के लिए दिन अच्छा है।
नुकसान- ब्लड प्रेशर के मरीजों को संभलकर रहना चाहिए। पुरानी बातें याद आने से भी तनाव बढ़ सकता है। फालतू कामों में समय और पैसा लग सकता है।
उपाय- किसी ब्राह्मण या मंदिर के पुजारी को जनेऊ दान करें।

कुंभ
फायदा- नई नौकरी के ऑफर मिलने के योग बन रहे हैं। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। स्टूडेंट्स को मेहनत का फल मिलेगा।
नुकसान- खुद भी कोई बड़ा फैसला न लें और न ही स्वीकार करें। आपका खर्चा बढ़ने की संभावना है। जोखिम भरे सौदे करने से बचना होगा।
उपाय- अपने घर में गोमूत्र का छिड़काव करें।

मीन
फायदा- आपके अंदाज से कुछ लोग प्रभावित हो सकते हैं। जॉब और बिजनेस में फायदा हो सकता है। पैसों के काम और परिवार के बीच संतुलन बन सकता है।  
नुकसान - अनियमितता के कारण सेहत में गड़बड़ी हो सकती है। कुछ खास काम अधूरे रह सकते हैं। चोट और दुर्घटना की भी संभावना बन रही है।
उपाय- पितृ देवताओं का ध्यान करें और प्रणाम करें।

PREV

Recommended Stories

Shani Meen Rashifal 2026: नहीं बच पाएंगे शनि के क्रोध से, कैसा कटेगा पूरा साल? जानें राशिफल से
Shani Kumbh Rashifal 2026: साढ़ेसाती का अंतिम चरण शुभ रहेगा या अशुभ? जानें शनि राशिफल से