Horoscope Today आज का राशिफल 29 जनवरी 2022: मेष वाले बिजनेस की योजना बनाएंगे, सिंह वालों को मिलेगी खुशखबरी

29 जनवरी, शनिवार को माघ मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी और त्रयोदशी तिथि है। शनिवार को सूर्योदय मूल नक्षत्र में होगा, जो दिन भर रहेगा। शनिवार को मूल नक्षत्र होने से गद नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है।

Asianet News Hindi | / Updated: Jan 29 2022, 06:00 AM IST

उज्जैन. 29 जनवरी, शनिवार को मूल नक्षत्र होने से गद नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। शनिवार को चंद्रमा धनु राशि में, सूर्य, शनि और बुध मकर राशि में, शुक्र ग्रह (वक्री) धनु राशि में, गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक में व मंगल धनु राशि में रहेंगे। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि बहुत जरूरी हो तो उड़द या अदरक खाकर यात्रा पर जाएं। आगे जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आपको कोई पहले से रोग था, तो उसके कष्टों में वृद्धि हो सकती है। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि आज आप अपने कार्य क्षेत्र में कुछ बदलाव करने की सोच रहे हैं, तो वह भी आपके लिए लाभदायक रहेंगे। आज आप अपने व्यवसाय की कुछ योजनाओं को बनाएंगे। 
उपाय- मछलियों के लिए तालाब में आटे की गोलियां डालें।

वृष राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
संतान को यदि कोई परेशानी थी, तो आज वह भी दूर हो सकती है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। आज आप अपने माता पिता के आशीर्वाद से जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें सफलता अवश्य करेंगे, लेकिन यदि आज परिवार के किसी सदस्य के भविष्य से संबंधित किसी निर्णय को लेना हो, तो उसमें परिवार के सदस्यों से सलाह मशवरा अवश्य करें।
उपाय- शिवजी को आंकडे के फूल चढ़ाएं।

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज आपको जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलता दिख रहा है, जिसके कारण आपका जीवनसाथी के प्रति प्रेम और गहरा होगा। परिवार के किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज किसी परिजन की मदद से दूर होती दिख रही है, जिसके कारण आप व आपके परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे।
उपाय- गाय का चारा खिलाएं। 

कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज आपको निवेश करने का मौका मिले, तो दिल खोलकर करें, क्योंकि वह भविष्य में आपको भरपूर लाभ दे सकता है। आज आप अपनी किसी समस्या के कारण परेशान रहेंगे, जिसको आप अपनी संतान से साझा कर सकते हैं। आज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आप किसी से कोई गलत वादा कर सकते हैं।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें। 

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज आप व्यवसाय में अपने माता-पिता से सलाह मशवरा करके किसी नई योजना को बनाएंगे, तो उसमें आपको सफलता अवश्य हासिल होगी। आज आप अपने ननिहाल पक्ष के लोगों से अपनी माता को मिलवाने लेकर जा सकते हैं। जीवनसाथी की ओर से भी आज आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
उपाय- गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 
आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। आज आपको अपने भाई बहनों से भी कुछ मदद प्राप्त हो सकती है। आज आपको अपने व्यवहार में परिवर्तन लाने की कोशिश करनी होगी, तभी आप अपने कामों में सफलता हासिल कर सकेंगे। 
उपाय- श्रीराम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।

तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
जो लोग विदेशों से जुड़ा व्यवसाय करते हैं, उनको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। यदि  नौकरी में कार्यरत लोग किसी नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आज उनकी यह इच्छा पूरी होगी, उनको कोई और बेहतर अवसर मिल सकता है। आज आप अपने बेवजह के खर्चों के कारण परेशान रहेंगे, जिन पर आपको लगाम लगानी होगी।
उपाय- विवाहित महिलाओं को सुहाग की सामग्री भेंट करें।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज आप अपने भाई बहनों के साथ मिलकर यदि किसी नए व्यवसाय को करेंगे, तो उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। छोटे व्यापारियों को आज मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण वह प्रसन्न रहेंगे व उनकी प्रसन्नता का कोई ठिकाना नहीं रहेगा। आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।
उपाय- जरूरतमंदों को अनाज का दान करें। 

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों के सीनियर से भी उनकी तारीफ करते नजर आएंगे। यदि आपका अपने पिताजी के साथ कोई मनमुटाव लंबे समय से चल रहा था, तो आज वह आज समाप्त होगा। आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। 
उपाय- किसी मंदिर में केसरिया ध्वज लगवाएं।

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आप संतान की तरक्की देखकर प्रसन्न होंगे, लेकिन आज आप अपने घर की रंगाई पुताई पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। आज यदि आपकी अपने भाई बहनों से कोई तनाव की स्थिति चल रही थी, तो वह भी आज समाप्त होगी। आज का दिन विद्यार्थियों के लिए सफलता दिलाने वाला रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में जा सकते हैं।
उपाय- किसी ब्राह्मण को जनेऊ भेंट करें।

कुंभ राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
आज आपको अपने व्यवसाय में भी अपने मन की बात किसी को साझा करने से पहले ध्यान देना होगा कि वह आपका मित्र है अथवा शत्रु, आपको अपने शत्रुओं को भी पहचानने की आवश्यकता है, क्योंकि वह आपके मित्र के रूप में आपके आस पास हो सकते हैं। आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा।
उपाय- नदी में चांदी के नाग-नागिन प्रवाहित करें।

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
नौकरी कर रहे जातकों को आज कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जो उनको प्रिय हो, जिसे वे आसानी से सायंकाल तक समाप्त करके अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे, जिसके कारण परिवार के सदस्य और जीवनसाथी भी उनसे प्रसन्न रहेंगे। आपका वैवाहिक जीवन आनंदमय रहने वाला है। 
उपाय- चंदन का तिलक लगाएं।

 

कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...

Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे

Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें

Gemini Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक राशिफल: बिजनेस को लेकर कर सकते हैं बड़ा फैसला, नौकरी में मिलेगी सफलता

Cancer Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक राशिफल: बनी रहेंगी हेल्थ की समस्याएं, बिजनेस में अनिर्णय की स्थिति बनेगी

Leo Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक राशिफल: बिजनेस और नौकरी में मिलेगी सफलता, जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग

Libra Horoscope 2022 तुला का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में न करें बड़ा निवेश, हो सकते हैं किसी षड़यंत्र का शिकार

Scorpio Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक राशिफल: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, बिजनेस आगे बढ़ाएंगे

Sagittarius Horoscope 2022 धनु का वार्षिक राशिफल: शनि के कारण फंस सकते हैं परेशानी में, बढ़ सकते हैं खर्च

Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे

Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा

Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग

 

Share this article
click me!