राशिफल: रविवार को दिन भर रहेगा ये अशुभ योग, जानें किन राशियों को रहना होगा संभलकर?

Published : Feb 01, 2020, 07:25 PM IST
राशिफल: रविवार को दिन भर रहेगा ये अशुभ योग, जानें किन राशियों को रहना होगा संभलकर?

सार

इस दिन सूर्योदय भरणी नक्षत्र में होगा, जो दिन भर रहेगा, जिसके कारण कालदण्ड नाम का अशुभ योग बन रहा है।

उज्जैन. 2 फरवरी, रविवार को माघ मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। इसे भीष्म अष्टमी भी कहते हैं। इस दिन सूर्योदय भरणी नक्षत्र में होगा, जो दिन भर रहेगा। रविवार को भरणी नक्षत्र होने से कालदण्ड नाम का अशुभ योग बन रहा है। जानिए क्या होगा इसका सभी 12 राशियों पर असर-

मेष
फायदा- परिवार के साथ मनोरंजक यात्रा हो सकती है। बिजनेस में रुका हुआ पैसा आज मिल सकता है। कोई फायदेमंद काम शुरू कर सकते हैं।
नुकसान- लोगों या अधिकारियों से डांट सुननी पड़ सकती है। चोट-मोच लग सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं।
उपाय- गरीब महिला को भोजन करवाएं और वस्त्रों का दान करें।

वृष
फायदा- पारिवारिक संबंधों में सुधार होने के योग हैं। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य है।
नुकसान- बिजनेस में थोड़ी परेशानी हो सकती है। कोई नया एग्रीमेंट न करें। गले और नाक संबंधी समस्या भी हो सकती है।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मिथुन
फायदा- जॉब और बिजनेस में फायदा होने को योग बन रहे हैं। कोई खुशखबरी आज मिल सकती है। संतान को सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
नुकसान- चोट और दुर्घटना की भी संभावना बन रही है। अनियमितता के कारण सेहत में गड़बड़ी हो सकती है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें।
उपाय- श्रीराम रक्षा स्त्रोत का पाठ करना शुभ रहेगा।

कर्क
फायदा-
आज आपके फैसले सही साबित होंगे। भौतिक सुख सुविधाएं मिल सकती हैं। परिवार के साथ समय बिता पाएंगे।
नुकसान- बिजनेस में कोई नया फैसला लेने से बचें। कोई राज की बात आज उजागर हो सकती है। अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें तो बेहतर रहेगा।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक शुद्ध घी से करें।

सिंह
फायदा- खुद के लिए आज समय निकाल सकेंगे। प्रेमियों के लिए आज दिन अच्छा है। प्रॉपर्टी से जुड़े रुके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं।
नुकसान- किसी की भी मदद लेने से बचें। कर्जा न लें। सावधानी से सारे काम करने की कोशिश करें। गैर कानूनी और गलत कामों से दूर रहें।
उपाय- परिवार के बुजुर्गों का पैर छूकर आशीर्वाद लें।

कन्या
फायदा-
ऑफिस में किसी उच्च पद वाले व्यक्ति से मदद मिल सकती है। परिवार का साथ मिलेगा। बिजनेस के लिए भी दिन अच्छा है।
नुकसान- पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। पिता से किसी बात पर अनबन हो सकती है। शांति से काम लें, व्यर्थ विवाद करने से बचें।
उपाय- हनुमानजी की प्रतिमा पर केवड़े का इत्र लगाएं।

तुला
फायदा-
कोई पुरानी समस्या आज हल हो सकती है। नौकरी से जुड़ा तनाव सुलझ सकता है। मनचाही जगह ट्रांसफर भी संभव है।
नुकसान- स्टूडेंट्स को मानसिक तनाव रहेगा। दूसरों के मामलों में फालतू दखल देने से बचें। आप पर काम का बोझ बढ़ सकता है।
उपाय- सोमवार का उपवास रखें और शिवजी की पूजा करें।

वृश्चिक
फायदा- घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। बिजनेस और नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य है।
नुकसान- न चाहते हुए भी किसी का दिल दुखा सकते हैं। किसी से बहस न करें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
उपाय- नदी या तालाब में मछलियों के लिए आटे की गोलियां डालें।

धनु
फायदा- संतान की उन्नति से खुशी होगी। बिजनेस से जुड़ी नई योजनाएं बन सकती हैं। स्टूडेंट्‌स के लिए दिन अच्छा है।
नुकसान- नई योजनाओं पर सावधानी से काम करें। आज आप अपनी वाणी पर संयम रखें। ऑफिस या फील्ड में किसी से विवाद हो सकता है।
उपाय- पत्नी को उसकी पसंद की चीज उपहार में दें।

मकर
फायदा- प्रेम संबंधों में सफलता के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी की मदद भी मिल सकती है। कोई नया काम करने के लिए दिन अच्छा है।
नुकसान- कुछ मामलों में आपकी परेशानी बढ़ सकती है। फालतू कामों में समय और पैसा लग सकता है। कोई भी फैसला सोच-समझकर लें।
उपाय- अपने घर में गोमूत्र का छिड़काव करें।

कुंभ
फायदा-
स्टूडेंट्स को मेहनत का फल मिलेगा। नई नौकरी के ऑफर मिलने के योग भी बन रहे हैं। दिन अच्छा गुजरेगा।
नुकसान- जोखिम भरे सौदे न करें। खुद भी कोई बड़ा फैसला न लें और न ही स्वीकार करें। आपका खर्चा बढ़ने की संभावना है।
उपाय- पितृ देवताओं का ध्यान करें और प्रणाम करें।

मीन
फायदा- नए संबंध आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। सेहत मे मामूली उतार-चढ़ाव के योग बन रहे हैं। कामकाज में बेहतर बदलाव हो सकते हैं।
नुकसान- किसी के भरोसे काम करने से भी बचें। पति-पत्नी में विवाद हो सकता है। बिना मांगे किसी को सलाह न दें।
उपाय- किसी ब्राह्मण या मंदिर के पुजारी को जनेऊ दान करें।

PREV

Recommended Stories

Shani Meen Rashifal 2026: नहीं बच पाएंगे शनि के क्रोध से, कैसा कटेगा पूरा साल? जानें राशिफल से
Shani Kumbh Rashifal 2026: साढ़ेसाती का अंतिम चरण शुभ रहेगा या अशुभ? जानें शनि राशिफल से