Horoscope Today आज का राशिफल 30 अप्रैल 2022: इन 5 राशियों का बढ़ेगा गुड लक, कैसा बीतेगा आपका दिन?

30 अप्रैल, शनिवार को वैसाख मास की अमावस्या तिथि है। सूर्योदय अश्विनी नक्षत्र में होगा, जो पूरे दिन रहेगा। शनिवार को अश्विनी नक्षत्र होने से सौम्य नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है।

Manish Meharele | / Updated: Apr 30 2022, 05:00 AM IST

उज्जैन. शनिवार को शनि कुंभ राशि में, सूर्य, चंद्रमा और राहु मेष राशि में, शुक्र और गुरु मीन राशि में, बुध ग्रह वृषभ राशि में, केतु तुला राशि में और मंगल कुंभ राशि में रहेगा। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें। जय दुर्गा ज्योतिष सेवा संस्थान एवं अनुष्ठान केंद्र मंदसौर के ज्योतिषाचार्य पं. यशवंत जोशी के अनुसार, जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
बिजनेस कर रहे लोगों को छुटपुट लाभ के अवसर मिल सकते हैं। तभी वह उससे लाभ कमा पाएंगे। आज का दिन पारिवारिक दायित्वों में पूर्ति के लिए रहेगा। आज वाहन सावधानी से चलाएं। चोट-मोच के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। 
उपाय- घर के बाहर हल्दी से स्वस्तिक बनाएं।

वृष राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आप अपने जीवनसाथी की सेहत को लेकर आप थोड़ा चिंतित रहेंगे, लेकिन उसमें सुधार होगा। नौकरी से जुड़े लोगों को आज प्रमोशन की खुशखबरी मिल सकती है। समय आपके पक्ष का बना हुआ है। आज जो भी फैसला लेंगे, उसमें आपको सफलता ही मिलेगी। 
उपाय- ब्राह्मण को जनेऊ भेंट करें।

Latest Videos

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज आपको नौकरी में आपके पिछले किए गए कार्यों के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता है। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। आज आप जो भी काम करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। 
उपाय- शंकरजी को धतूरा चढ़ाएं। 

कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज आपको जीवनसाथी का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार व नौकरी कर रहे लोग किसी अज्ञात भय के कारण परेशान हो सकते हैं, जिसके कारण वह कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। आज आपका स्वभाव भी कुछ चिड़चिड़ा हो सकता है। आज का दिन आपकी गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि का दिन रहेगा। 
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
आज आपकी व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ सकती है, जिससे चलते आप प्रसन्न रहेंगे। सरकारी नौकरी में करने वाले लोगों को विपरित लिंग से बचकर रहना होगा, नहीं तो किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। आज आपको शासन का सहयोग मिलता दिख रहा है। सट्टेबाजी में धन का निवेश न करें। 
उपाय- दही-शक्कर खाकर घर से निकलें। 

कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। आप सामाजिक व धार्मिक क्षेत्रों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी विपरीत समाचार को सुनकर आपको अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिसमें आपको धैर्य धारण करके रखना होगा। 
उपाय- नदी में कच्चे चावल प्रवाहित करें।

तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज सेहत को लेकर आपको सावधान रहने की जरूरत है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। संतान के विवाह में आ रही समस्या दूर होगी। आप परिवार के किसी सदस्य से धोखा मिलने के कारण परेशान रहेंगे। विदेश जाने की इच्छा रखने वालों की मुराद आज पूरी हो सकती है।
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं। 

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आज आप घर के वरिष्ठ सदस्यों से किसी समस्या को लेकर बात कर सकते हैं। विद्यार्थी गुरुजनों के सहयोग में आगे बढ़ेंगे और उनकी समस्याएं भी दूर होंगी, तभी सफलता हासिल कर सकेंगे। नौकरी और बिजनेस के लिए दिन सामान्य रहेगा। 
उपाय- सुहाग की सामग्री माताजी को चढ़ाएं।

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
छोटे व्यापारियों को आज मोटा फायदा हो सकता है। लेकिन सौदा सोच समझकर करें। आज का दिन आपके रिश्ते में मजबूती लेकर आएगा। आज आप किसी संपत्ति का सौदा कर सकते हैं, लेकिन ये काम किसी के बहकावे में आकर न करें। अपनी बुद्धि से निर्णय लेकर करना बेहतर रहेगा। 
उपाय- देवी पार्वती की पूजा करें।

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज किसी बात पर आप उलझन में फंस सकते हैं। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग आज अपनी वाणी के कारण मित्र बनाने में सफल रहेंगे। आप अपने जीवनसाथी को लेकर ससुराल पक्ष के लोगों मेल मिलाप करने जा सकते हैं। कोई उपहार भी आज आपको मिल सकता है। 
उपाय- कुष्ठ रोगियों को भोजन करवाएं।

कुंभ राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
अविवाहितों के लिए मनचाहा रिश्ता आ सकता है। साझेदारी में चल रहे बिजनेस में आज आपको मन मुताबिक लाभ मिलेगा, लेकिन पार्टनर की कुछ बातों से आपका मन थोड़ा दुखी हो सकता है। नौकरी में किसी से अनचाहा विवाद होने के योग बन रहे हैं। सेहत को लेकर भी सावधान रहें।
उपाय- गरीबों को कच्चा अनाज दान करें। 

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन राजनीति से जुड़े लोगों के लिए बेहद फायदेमंद रहेगा। कुछ शत्रु आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगें। आप लंबे समय से रुके कामों के पूरे होने से प्रसन्न रहेंगे। देव दर्शन की यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है। आज भूलकर भी धन का लेन-देन न करें।  
उपाय- शमी वृक्ष पर जल चढ़ाएं।
 

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया