सोमवार का राशिफल: वृष वालों को अचल संपत्ति से फायदा हो सकता है, जानें कैसा होगा आपका दिन

Published : Mar 29, 2020, 08:43 PM IST
सोमवार का राशिफल: वृष वालों को अचल संपत्ति से फायदा हो सकता है, जानें कैसा होगा आपका दिन

सार

सोमवार को पहले रोहिणी नक्षत्र होने से प्रवर्ध और उसके बाद मृगशिरा नक्षत्र होने से आनंद नाम के 2 शुभ योग बन रहे हैं।

उज्जैन. 30 मार्च, सोमवार को चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है इस दिन सूर्योदय रोहिणी नक्षत्र में होगा। इसके बाद दोपहर लगभग 1.30 के बाद मृगशिरा नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। सोमवार को पहले रोहिणी नक्षत्र होने से प्रवर्ध और उसके बाद मृगशिरा नक्षत्र होने से आनंद नाम के 2 शुभ योग बन रहे हैं। इसके अलावा इस दिन सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि नाम के 2 अन्य शुभ योग भी बन रहे हैं। जानिए क्या होगा आपकी राशि पर असर-

मेष
फायदा- मनचाही जॉब के लिए नए ऑफर मिल सकते हैं। बिजनेस में फायदेमंद सौदा हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए सफलता के योग भी बन रहे हैं।
नुकसान- प्रणय संबंधों में खटास आ सकती है। पत्नी से किसी बात पर विवाद हो सकता है। श्वास से संबंधित परेशानी हो सकती है।
उपाय- हनुमानजी को गुड़-चने का भोग लगाएं।

वृष
फायदा- अचल संपत्ति से फायदा हो सकता है। लोन से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। बच्चों की सफलता पर गर्व अनुभव करेंगे।
नुकसान- पिता की सेहत को लेकर परेशानी बनी रहेगी। नौकरीपेशा के लिए दिन अनुकूल नहीं है। व्यर्थ में किसी से न उलझें तो बेहतर रहेगा।
उपाय- श्रीराम के मंत्रों का जाप करें।

मिथुन
फायदा- अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। प्रमोशन भी हो सकता है। परिवार में भी आपका वर्चस्व स्थापित होगा।
नुकसान- स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा नहीं है। किसी अन्य व्यक्ति का वाहन न चलाएं। सिरदर्द जैसी छोटी-मोटी समस्या हो सकती है।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक गाय के दूध से करें।

कर्क
फायदा- रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। भाइयों के साथ वाद-विवाद खत्म हो सकते हैं।
नुकसान- हेल्थ के लिए दिन अच्छा नहीं है। भावनाओं में आकर गलत फैसला ले सकते हैं। किसी कानूनी मामले में फंसने के योग हैं।
उपाय- किसी निर्धन व्यक्ति को भोजन करवाएं।

सिंह
फायदा- नई चीजें सीखने को मिलेंगी, जो भविष्य में काम आएंगी। मकान से जुड़े रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। संतान से शुभ समाचार मिलेगा।
नुकसान- रोजमर्रा के कामों में मन नहीं लगेगा। ऑफिस में ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। भावनाओं और गुस्से पर कंट्रोल करें।
उपाय- किसी मंदिर के पुजारी को फल या मिठाई दें।

कन्या
फायदा-
शारीरिक परेशानियां भी कुछ कम हो सकती हैं। आज आपके अधूरे काम निपट सकते हैं। संपत्ति से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं।
नुकसान- पुरानी गलतियां न दोहराएं। पति-पत्नी में विवाद हो सकता है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें।
उपाय- गरीब बच्चों को भोजन करवाएं।

तुला
फायदा-
आज कुछ अच्छा होने वाला है। सरकारी कामों में आ रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। जीवन साथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
नुकसान- छोटी-मोटी बहस से मूड खराब हो सकता है। अपने मन की बात किसी से शेयर न करें। नौकरी बदलने का मूड है तो संभलकर रहें।
उपाय- किसी मंदिर में केसरिया झंडे का दान करें।

वृश्चिक
फायदा- कामकाज में दिया गया समय आपको फायदा देगा। बिजनेस में फायदेमंद सौदे होने के योग हैं। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं।
नुकसान- खर्च अधिक हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। रक्त से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं।
उपाय- हनुमानजी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं।

धनु
फायदा- पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ सकती हैं। आज बड़े अधिकारी आपके काम को नोटिस करेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार होने के योग हैं।
नुकसान- विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं। आप भी किसी से विवाद न करें। वाहन चलाते वक्त सावधानी रखें।
उपाय- कुछ मीठा खाकर घर से निकलें।

मकर
फायदा- कामकाज में सुधार होने के योग हैं। मानसिक शांति और सहयोग मिल सकता है। नई योजनाएं आज बन सकती हैं।
नुकसान- एसिडिटी की समस्या हो सकती है। आज आप जीवनसाथी का दिल दुखा सकते हैं। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव की संभावना है।
उपाय– मंदिर में बैठकर ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करें।

कुंभ
फायदा- समय अच्छा बीतेगा। पुराना कर्ज आज चुका सकते हैं। कोई पार्ट टाइम काम शुरू कर सकते हैं। धन लाभ के योग भी बन रहे हैं।
नुकसान- पैसा उधार देने से बचें। किसी पर ज्यादा भरोसा न करें। किसी से झूठा वादा न करें, नहीं तो परेशान हो सकते हैं।
उपाय- तुलसी को जल चढ़ाएं और 7 परिक्रमा करें।

मीन
फायदा- मानसिक तनाव से राहत मिल सकती है। आज इनकम बढ़ने के योग हैं। साझेदारी का कोई नया प्रस्ताव आपको मिल सकता है।
नुकसान- अपनी बुरी आदतों पर कंट्रोल करें। संतान के भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। परिवार का कोई सदस्य बीमार हो सकता है।
उपाय- माथे पर सिंदूर का तिलक लगाएं।
 

PREV

Recommended Stories

Shukra Gochar 2025: शुक्र देगा 5 राशि वालों को झटका, फूटेगी किस्मत-होगी धन हानि
Aaj Ka Rashifal 13 December 2025: कौन जाएगा तीर्थ यात्रा पर-किसकी जेब में आएगा पैसा? पढ़ें राशिफल