31 जुलाई का राशिफल: मिथुन राशि वालों के प्रेम संबंध टूट सकते हैं, जानें कैसा होगा आपका दिन

Published : Jul 30, 2020, 09:36 PM IST
31 जुलाई का राशिफल: मिथुन राशि वालों के प्रेम संबंध टूट सकते हैं, जानें कैसा होगा आपका दिन

सार

31 जुलाई, शुक्रवार को श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। शुक्रवार को धनु राशि में रहेंगे 3 ग्रह, दिन भर रहेंगे 2 शुभ योग।

उज्जैन. 31 जुलाई, शुक्रवार को श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। इस दिन सूर्योदय ज्येष्ठा नक्षत्र में होगा, जो सुबह 8.17 तक रहेगा। इसके बाद मूल नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। शुक्रवार को पहले ज्येष्ठा नक्षत्र होने से चर और उसके बाद मूल नक्षत्र होने से स्थिर नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इस दिन सुबह लगभग 8 बजे चंद्रमा वृश्चिक से धनु राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही गुरु और केतु स्थित है। एक ही राशि में तीन ग्रह होने से त्रिग्रही योग बनेगा, जिसका असर सभी राशियों पर होगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन-

मेष
फायदा- पिता के सहयोग से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। यात्रा पर जाना बड़े फायदे का संकेत होगा।
नुकसान- बिना सोचे-समझे कोई निवेश न करें। प्रेमी से किसी बात पर अनबन हो सकती है। घुटनों का दर्द परेशान कर सकता है।
उपाय- दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

वृषभ
फायदा- आय की स्थिति मजबूत होगी। नौकरी में मान-सम्मान मिल सकता है। व्यापार में तेजी रहने से फायदा हो सकता है।
नुकसान- व्यस्तता के कारण साथी से दूरी बनी रहेगी। करीबी रिश्ते टूट सकते हैं। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा नहीं है।
उपाय- गरीब बच्चों को खिलौने मिठाई का दान करें।

मिथुन
फायदा- परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार में फायदा हो सकता है। धन लाभ के योग बन रहे हैं।
नुकसान- नौकरी में काम का बोझ ज्यादा बढ़ सकता है। पेट से संबंधित रोग हो सकते हैं। प्रेम संबंध टूट सकते हैं।
उपाय- भगवान भोलेनाथ के साथ माता पार्वती की भी पूजा करें।

कर्क
फायदा-
नए काम को लेकर उत्साह बना रहेगा। धन-संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।
नुकसान- ऑफिस में किसी से विवाद हो सकता है। प्रेम संबंधों में कटुता आ सकती है। कुछ बनते हुए काम रुक सकते हैं।
उपाय- ब्राह्मणों को भोजन करवाएं और वस्त्रों का दान करें।

सिंह
फायदा- समय आपके पक्ष में रहेगा। कोई बड़ी खुशखबरी आज मिल सकती है। ऑफिस में अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा।
नुकसान- आज निवेश से बचने का प्रयास करें। अतिआत्मविश्वास में कोई गलत फैसला ले सकते हैं। गैस संबंधित रोग हो सकते हैं।
उपाय- शिवलिंग पर गाय के दूध में पानी मिलाकर अभिषेक करें।

कन्या
फायदा-
नौकरी में नई उपलब्धियां मिल सकती है। कोर्ट से जुड़े मामलों में जीत मिलेगी। बिजने में आपका मैनेजमेंट सफल साबित होगा।
नुकसान- प्रेमियों के दिन ठीक नहीं है। वैवाहिक जीवन में तालमेल की कमी हो सकती है। खांसी या पेट दर्द की समस्या हो सकती है।
उपाय- मां काली का दर्शन एवं पूजा करना शुभ रहेगा।

तुला
फायदा-
साझेदारी के बिजनेस में फायदा हो सकता है। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी का साथ मिलने से मन खुश रहेगा।
नुकसान- यात्रा में नुकसान हो सकता है। कुछ अनचाहे काम करने पड़ सकते हैं। ऑफिस में बॉस किसी बात पर नाराज हो सकते हैं।
उपाय- हनुमानजी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक लगाएं।

वृश्चिक
फायदा- प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।
नुकसान- संतान की ओर से कोई बुरी खबर मिल सकती है। माता की सेहत बिगड़ सकती है। कानूनी मामलों से दूर ही रहें।
उपाय- 11 बार गायत्री मंत्र का जाप करें।

धनु
फायदा- माता-पिता का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। शेयर मार्केट से फायदा होगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा।
नुकसान- बिजनेस में जोखिम भरे निर्णय लेने से बचें। सोच-समझकर ही पैसा निवेश करें। रिश्तों को निभाने में परेशानी आएगी।
उपाय- शिवजी के मंदिर में महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।

मकर
फायदा- बिजनेस में उन्नति होगी। ऑफिस में सभी का सहयोग मिलेगा। शिक्षा में आ रही बाधाएं दूर होंगी। संबंधों में सफलता मिलेगी।
नुकसान- जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आपका मन गलत कामों की ओर झुक सकता है। दुश्मनों से कड़ी टक्कर मिल सकती है।
उपाय- गणपति मंदिर में 11 साबूत हल्दी चढ़ाएं।

कुंभ
फायदा- संतान से सुख और सहयोग मिलेगा। आय के साधनों में वृद्धि होने के योग हैं। प्रेम प्रस्तावों में सफलता मिल सकती है।
नुकसान- विरोधियों के कारण थोड़ी परेशानी हो सकती है। स्थानांतरण होने के योग बन रहे हैं। सिर दर्द के कारण परेशान रहेंगे।
उपाय- शनिदेव के 12 नामों का जाप करें।

मीन
फायदा- मनचाही नौकरी मिल सकती है। बिजनेस में सफलता के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।
नुकसान- विरोधी हावी होने की कोशिश करेंगे। लेनदेन में सावधानी रखें। पैर में चोट लग सकती है।
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज