3 जुलाई 2020 का राशिफल: मिथुन राशि वालों की आय में वृद्धि हो सकती है जानें कैसा होगा आपका दिन

Published : Jul 02, 2020, 10:00 PM IST
3 जुलाई 2020 का राशिफल: मिथुन राशि वालों की आय में वृद्धि हो सकती है जानें कैसा होगा आपका दिन

सार

3 जुलाई, शुक्रवार को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी है। इस दिन विजया पार्वती व्रत किया जाता है।

उज्जैन. 3 जुलाई, शुक्रवार को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी है। इस दिन विजया पार्वती व्रत किया जाता है। इस दिन ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। शुक्रवार को ज्येष्ठा नक्षत्र होने से चर नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन-

मेष
फायदा- नौकरीपेशा के लिए दिन अच्छा है। भविष्य को लेकर नई योजना बनेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है।
नुकसान- किसी मामले में अनिर्णय की स्थिति बनेगी। प्रेम में असफलता मिलेगी। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है।
उपाय- लक्ष्मीजी को शुद्ध घी का दीपक लगाएं, उसमें थोड़ा केसर डालें।

वृषभ
फायदा- मनचाही सफलता मिल सकती है। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। कानूनी मामलों में फैसला आपके पक्ष में होगा।
नुकसान- प्रेम में असफलता मिलेगी। पेट से संबंधित रोग हो सकते हैं। संतान के भविष्य की चिंता परेशान करेगी।
उपाय- गरीब कन्याओं को उनकी पसंद का भोजन करवाएं।

मिथुन
फायदा- आय में वृद्धि हो सकती है। कर्ज से छुटकारा मिलेगा। पुरानी समस्याओं का निराकरण होगा।
नुकसान- वाहन सावधानी से चलाएं। जीवनसाथी से किसी बात पर विवाद हो सकता है। कमर दर्द से परेशान रहेंगे।
उपाय- हनुमानजी के मंदिर में बैठकर राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।

कर्क
फायदा- बिजनेस में कोई बड़ी योजना बन सकती है। मेहनत से सफलता मिलेगी। किसी सुखद यात्रा पर जाने का योग बन रहा है।
नुकसान- जीवनसाथी से दूर जाना पड़ सकता है। अधिकारियों के कारण परेशानी होगी। ट्रांसफर के योग बन रहे हैं। लोग गलत सलाह देंगे।
उपाय- सूर्यदेव को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं, उसमें लाल फूल भी डालें।

सिंह
फायदा- नौकरी में सभी आपके काम से खुश रहेंगे। इनकम बढ़ सकती है। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं।
नुकसान- अपच की समस्या से परेशान रहेंगे। दांपत्य जीवन में विवाद हो सकता है। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता नहीं मिलेगी।
उपाय- देवी महाकाली को फलों का भोग लगाएं।

कन्या
फायदा-
धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। जीवन साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं।
नुकसान- नौकरी में किसी से विवाद हो सकता है। आय में रुकावटें आएंगी। कोई बड़ा फैसला लेने में कठिनाई महसूस करेंगे।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को दूर्वा पर हल्दी लगाकर चढ़ाएं।

तुला
फायदा- अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। अटके हुए कामों को गति मिलेगी।
नुकसान- विरोधी परेशान करने का प्रयास करेंगे। प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। बिजनेस में किसी अजनबी पर भरोसा न करें।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक शहद से करें।

वृश्चिक
फायदा- काम में सकारात्मक परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आज की मेहनत की फल आगे मिलेगा। निराशा दूर होगी।
नुकसान- दूसरों का वाहन न चलाएं। किसी से उलझे नहीं और न ही मजाक करें। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी बनी रहेगी।
उपाय- गरीब बच्चों को मिठाई का दान करें।

धनु
फायदा- सेहत ठीक रहेगी। दोस्तों की मदद से मुश्किल काम भी हो जाएगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।
नुकसान- किसी की बात आपको ठेस पहुंचा सकती है। बेमन से कोई काम करना पड़ेगा। पैसों की कमी परेशान करेगी।
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण को तुलसी की माला अर्पित करें।

मकर
फायदा- जीवनसाथी से सुख मिलेगा। समय अच्छा बीतेगा। स्वादिष्ट भोजन मिलेगा। कहीं घूमने जा सकते हैं।
नुकसान- आंखों से जुड़ी बीमारी हो सकती है। अति आत्मविश्वास घातक साबित हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए समय ठीक नहीं है।
उपाय- पक्षियों के लिए छत पर पानी रखें।

कुंभ
फायदा- साझेदारी के काम में फायदा हो सकता है। कोई पुराना कर्ज चुकता हो जाएगा। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी।
नुकसान- ऑफिस में किसी से मनमुटाव हो सकता है। काम में देरी से परेशान रहेंगे। प्रेम में निराशा हाथ लगेगी।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को नारियल चढ़ाएं।

मीन
फायदा- अचानक धन लाभ हो सकता है। सेल्फ कॉन्फिडेंस हाई रहेगा। दोस्तों के सहयोग से काम समय पर पूरा हो जाएगा।
नुकसान- व्यापार में स्थिति अनियंत्रित रहेगी। ट्रांसफर हो सकता है। दूसरों के काम में टांग न अड़ाएं, परेशान हो सकते हैं।
उपाय- हनुमानजी को गुड़-चने का भोग लगाएं।
 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज