Horoscope Today आज का राशिफल 4 जनवरी 2022: मेष वालों के साथ हो सकता है धोखा, मिथुन वाले न पड़ें वाद-विवाद में

4 जनवरी, मंगलवार को पौष मास के शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि है। मंगलवार को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र दोपहर 1.40 तक रहेगा। इसके बाद श्रवण नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। मंगलवार को पहले उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने मानस नाम का शुभ योग और उसके बाद श्रवण नक्षत्र होने से लुंबक नाम का अशुभ योग बनेगा।

Asianet News Hindi | / Updated: Jan 04 2022, 06:00 AM IST

उज्जैन. 4 जनवरी, मंगलवार को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने मानस नाम का शुभ योग और उसके बाद श्रवण नक्षत्र होने से लुंबक नाम का अशुभ योग बनेगा। इस दिन त्रिपुष्कर नाम का शुभ योग दोपहर 01.40 तक रहेगा। 4 जनवरी, मंगलवार को चंद्रमा मकर राशि में, शुक्र ग्रह (वक्री) धनु राशि, में, सूर्य धनु राशि में रहेगा। बुध मकर राशि में और शनि मकर राशि में, गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु व मंगल वृश्चिक राशि में रहेंगे। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने किसी सगे संबंधी से धोखा मिल सकता है, इसलिए आज किसी पर भी भरोसा करने से पहले सोच विचार अवश्य करें। विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों का साथ मिलेगा, जिसके कारण शिक्षा में आ रही परेशानियों को दूर करने मे सफल रहेंगे। किसी महिला के कारण तनाव हो सकता है।
उपाय- शनिदेव की पूजा करें। 

वृष राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
व्यवसाय कर रहे लोग यदि आज अपनी व्यवसाय की कुछ नई योजनाओं को लागू करेंगे, तो वह उनसे अत्यधिक लाभ कमा पाएंगे। आज के दिन आपका दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा में भी आज वृद्धि होगी। आज आपका अपनी माताजी से कोई वैचारिक मतभेद हो सकता है।
उपाय- राशि स्वामी के मंत्रों का जाप करें।

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
नौकरी कर रहे लोग आज अपने अधिकारियों के आंखों का तारा बनेंगे, जिसके कारण उनकी तरक्की होगी। जीवनसाथी से यदि कोई सलाह मशवरा करें, तो उसमें वाणी की मधुरता को बनाए रखें, नहीं तो वह आप दोनों में कोई वाद-विवाद करा सकती है। आज के दिन आपको किसी भी वाद-विवाद में पडने से बचना होगा।
उपाय- श्रीकृष्ण का अभिषेक दूध मिश्रित जल से करें। 

कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने परिजनों का भरपूर साथ मिलेगा। यदि उन्होंने अभी तक अपने साथी को अपने परिवार के सदस्यों से नहीं मिलवाया है, तो आज आप मिलवा सकते हैं। आज का दिन सामाजिक कार्यक्रमों से जुडे लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। आज आप अपने पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति करने से प्रसन्न रहेंगे।
उपाय- केवड़े का इत्र लगाएं।

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
आज आपके अपने पारिवारिक लोगों से आपसी संबंधों में दरार चल रही थी वह भी आज समाप्त होगी और आपसी संबंध और बेहतर होंगे। यदि परिवार के किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रहे थी, तो आज आप उसके लिए किसी वजह से मदद मांग सकते हैं, जिसके कारण यह समस्या समाप्त होगी। 
उपाय- सौंफ खाकर घर से निकलें।

कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 
आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, लेकिन आज आप अपनी संतान के बढ़ते हुए खर्चों से परेशान रहेंगे, जिसके कारण आपका मन दुखी रहेगा। आपको उनके खर्चों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो उनकी यह आदत भविष्य में आपको परेशानी परेशानी दे सकते हैं। 
उपाय- गरीब बच्चों को पुस्तकों का दान करें।

तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज किसी लंबे समय से रुके हुए कार्य के पूरा होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा व आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। यदि आज आप अपने घर की कुछ रुके हुए कार्य को भी पूरा करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए कुछ समय रुक ना बेहतर रहेगा। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। 
उपाय- महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज आपको व्यापार में किसी के मामले में हस्तक्षेप करने से बचना होगा, नहीं तो उसके लिए आपको भला बुरा सुनने को मिल सकता है। आज आप यदि किसी भी कार्य को संयम से करेंगे, तो उसमे आप सफलता अवश्य हासिल करेंगे। आज का दिन आपकी संपत्ति में इजाफा लेकर आएगा। 
उपाय- श्रीगणेश को मोतीचूर के लड्डू का भोग लगाएं।

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
आज आप अपने माता पिता का आशीर्वाद लेकर जिस भी नये व्यवसाय को शुरू करेंगे, उसमें आप सफलता अवश्य हासिल करेंगे। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा के लिए आवेदन किया था, तो आज उसके परिणाम आ सकते हैं, जो कि बेहतर रहेंगे। आज के दिन आपके निर्णय लेने की क्षमता में विकास होगा। 
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 
नौकरी कर रहे लोगों को आज अपने अधिकारियों से शाबाशी मिल सकती है, जिसके कारण नौकरी का उत्साह और बढ़ेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपको हर मामले में जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलता दिख रहा है।
उपाय- शिवजी की पूजा करें।

कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 
आर्थिक दृष्टिकोण से किए गये प्रयासों में आज आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। यदि आज आप किसी से धन का लेनदेन करें, तो उस में सावधानी अवश्य बरते, नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आज का दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि का दिन रहेगा। भाई-बहनों से रिश्ता सुधरेगा। 
उपाय- किन्नर को अपनी इच्छा अनुसार दान करें।

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
बिजनेस कर रहे लोगों को आज किसी पर भी भरोसा करने से पहले पूरी बात सुनना व समझना आवश्यक होगा, नहीं तो उनके साथ कोई धोखा हो सकता है, जिसके कारण उन्हें परेशानी होगी व उनके व्यापार में लगा हुआ धन भी डूब सकता है, इसलिए आज आपको सावधान रहना होगा। आज का दिन आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
उपाय- सुहागिन महिला को लाल साड़ी भेंट करें।

 

कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...

Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे

Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें

Gemini Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक राशिफल: बिजनेस को लेकर कर सकते हैं बड़ा फैसला, नौकरी में मिलेगी सफलता

Cancer Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक राशिफल: बनी रहेंगी हेल्थ की समस्याएं, बिजनेस में अनिर्णय की स्थिति बनेगी

Leo Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक राशिफल: बिजनेस और नौकरी में मिलेगी सफलता, जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग

Libra Horoscope 2022 तुला का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में न करें बड़ा निवेश, हो सकते हैं किसी षड़यंत्र का शिकार

Scorpio Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक राशिफल: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, बिजनेस आगे बढ़ाएंगे

Sagittarius Horoscope 2022 धनु का वार्षिक राशिफल: शनि के कारण फंस सकते हैं परेशानी में, बढ़ सकते हैं खर्च

Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे

Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा

Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग

Share this article
click me!