Horoscope Today आज का राशिफल 4 मार्च 2022: खर्च से परेशान रहेंगे सिंह वाले, मकर वालों को मिलेगा सम्मान

Published : Mar 04, 2022, 05:00 AM IST
Horoscope Today आज का राशिफल 4 मार्च 2022: खर्च से परेशान रहेंगे सिंह वाले, मकर वालों को मिलेगा सम्मान

सार

4 मार्च, शुक्रवार को फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि है। इस दिन फुलेरा दूज का पर्व मनाया जाएगा। शुक्रवार को सूर्योदय उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में होगा, जो दिन भर रहेगा। शुक्रवार को उत्तराभाद्रपद नक्षत्र होने से ध्वज नाम का शुभ इस दिन बन रहा है।

उज्जैन. 4 मार्च, शुक्रवार को उत्तराभाद्रपद नक्षत्र होने से ध्वज नाम का शुभ इस दिन बन रहा है। 4 मार्च, शुक्रवार को चंद्रमा मीन राशि में रहेगा। मकर राशि में शुक्र, मंगल, बुध और शनि ग्रह एक साथ रहेंगे। सूर्य और गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक राशि में रहेंगे। शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज आप अपने कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव करने की सोच सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेंगी।  आज का दिन आप अपनी व्यवसाय की कुछ नई योजनाओं को बनाने में व्यतीत करेंगे, जिनसे भविष्य में आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा और आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। 
उपाय- शिवजी की पूजा करें। बिल्व पत्र चढ़ाएं।

वृष राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
रोजगार की दिशा में जो लोग इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज आपको अपने साझेदारी में चल रहे व्यवसाय से मन मुताबिक लाभ मिलेगा व पार्टनर के ऊपर भी आपका भरोसा और गहरा होगा।
उपाय- लाल चंदन का तिलक लगाएं।

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज आपके आस पड़ोस में कोई वाद विवाद हो, तो आपको उसमें चुप रहना बेहतर रहेगा।  आज कंपनी के अधिकारियों से किसी बात पर विवाद हो सकता है, जो आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। यदि आपका कोई कानूनी कार्य लंबे समय से चल रहा है, तो उसमें भी आज फैसला आपके लिए निराशा दिलाने वाला रहेगा।
उपाय- गाय को चारा खिलाएं। 

कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन बेहतर रहेगा। आज आपको व्यवसाय के लिए भी कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। आज आपकी संतान के विवाह की बात पक्की हो सकती है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे और परिवार में भी त्योहार जैसा माहौल रहेगा। आज आपको अपने घर में रहकर सुख शांति का अनुभव महसूस करेंगे।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
आज आप अपनी संतान के बढ़ते हुए खर्चों से थोड़ा परेशान रहेंगे, जिन पर आपको लगाम लगानी होगी, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। जीवनसाथी से भी आज आप अपने मन की कुछ बातों को साझा करेंगे और उनका समाधान भी आपको आसानी से मिल जाएगा।
उपाय- शहद खाकर घर से निकलें।

कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 
छोटे व्यापारियों को आज व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिलने की उम्मीद है। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है, इसलिए आपको किसी भी कार्य को जल्दबाजी में करने से बचना होगा। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा है, तो उसमें भी आज कुछ अड़चन आ सकती हैं।
उपाय- कालभैरव महाराज को दहीबड़े का भोग लगाएं।

तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज आपको संतान पक्ष की ओर से कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। नौकरी से जुड़े लोगों को ज्यादा काम सौंपा जा सकता है, जिसके कारण आप परेशान तो होंगे। लेकिन वह अपने जूनियर्स की मदद से उसे समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। 
उपाय- सूर्य के मंत्रों का जाप करें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज आपका व्यवसाय ठीक चलेगा, लेकिन आप कुछ अपने बहके हुए साथियों के बहकावे में आकर कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आपको घर व बाहर सभी का पूरा साथ मिलेगा, जिसके कारण आप अपने सभी कार्यों को आसानी से पूरा कर पाएंगे, लेकिन आज आप अपने किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने के लिए परेशान रहेंगे।
उपाय- तुलसी नामाष्टक का पाठ करें। 

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
आज आपकी भागदौड़ अधिक रहेगी, जिसके कारण आपको अत्यधिक थकान के कारण सिर दर्द बुखार आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं। नौकरी से जुड़े लोगों को आज अपने अधिकारियों से बातचीत करते समय तोलमोल करना बेहतर रहेगा। आज आपको किसी भी विवाद में पड़ने से रुकना होगा, नहीं तो वह बाद में आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है।
उपाय- मंदिर में अनाज का दान करें। 

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे और उसे पूरा करके ही दम लेंगे। आज आप अपने किसी पारिवारिक स्वभाव के सदस्य के स्वभाव के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे। आज का दिन आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपको किसी भी बड़े काम को हाथ में लेने से बचना होगा। 
उपाय- ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करें।

कुंभ राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
नौकरी से जुड़े लोगों को आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे।  आज आपको अपने किसी भी निर्णय लेने से बचना होगा, नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है। आज आप अपने किसी जरूरी कार्य के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आज का दिन आपके लिए खुशी से भरा रहेगा। 
उपाय- बिल्व वृक्ष पर जल चढ़ाएं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आपके घर व बाहर दोनों ही जगह के लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे व आपसे मित्रता रखने की चेष्टा करेंगे। आज आप अपने मित्रों के साथ किसी पिकनिक पर भी जा सकते हैं,  जिसमें आपके कुछ पुराने मित्र भी आमंत्रित किए जा सकते हैं, जिनसे मिलकर आपको प्रसन्नता होगी। आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। वाणी पर भी नियंत्रण रखें।
उपाय- केसर या हल्दी का तिलक लगाएं।


 

कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...

Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे

Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें

Gemini Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक राशिफल: बिजनेस को लेकर कर सकते हैं बड़ा फैसला, नौकरी में मिलेगी सफलता

Cancer Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक राशिफल: बनी रहेंगी हेल्थ की समस्याएं, बिजनेस में अनिर्णय की स्थिति बनेगी

Leo Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक राशिफल: बिजनेस और नौकरी में मिलेगी सफलता, जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग

Libra Horoscope 2022 तुला का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में न करें बड़ा निवेश, हो सकते हैं किसी षड़यंत्र का शिकार

Scorpio Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक राशिफल: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, बिजनेस आगे बढ़ाएंगे

Sagittarius Horoscope 2022 धनु का वार्षिक राशिफल: शनि के कारण फंस सकते हैं परेशानी में, बढ़ सकते हैं खर्च

Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे

Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा

Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 8 December 2025: किसे मिलेगा किस्मत का साथ-कौन रहेगा खाली हाथ? जानें राशिफल से
Aaj Ka Panchang 8 दिसंबर 2025: आज कौन-सी तिथि और नक्षत्र? जानें दिन भर के मुहूर्त की डिटेल