4 अप्रैल 2020 का राशिफल: तुला राशि वाले सावधान रहें, दुर्घटना के योग बन रहे हैं, कैसा होगा आपका दिन ?

Published : Apr 03, 2020, 09:02 PM IST
4 अप्रैल 2020 का राशिफल: तुला राशि वाले सावधान रहें, दुर्घटना के योग बन रहे हैं, कैसा होगा आपका दिन ?

सार

शनिवार को पहले अश्लेषा नक्षत्र होने से मानस और उसके बाद मघा नक्षत्र होने से पद्म नाम के 2 शुभ योग बन रहे हैं।

उज्जैन. 4 अप्रैल, शनिवार को चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। इसे कामदा एकादशी कहते हैं। इस दिन सूर्योदय अश्लेषा नक्षत्र में होगा। इसके बाद दोपहर लगभग 12.46 के बाद मघा नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। शनिवार को पहले अश्लेषा नक्षत्र होने से मानस और उसके बाद मघा नक्षत्र होने से पद्म नाम के 2 शुभ योग बन रहे हैं। शनिवार की दोपहर को लगभग 12.46 पर चंद्रमा राशि बदलकर कर्क से सिंह में प्रवेश करेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन-

मेष
फायदा- आपके व्यवहार की तारीफ होगी। ऑफिस में चल रहा विवाद खत्म हो सकता है। नौकरी से जुड़ा कोई आकर्षक प्रस्ताव मिल सकता है।
नुकसान- पेट के रोग परेशान करेंगे। जोश और होश के संतुलन की आज बहुत जरूरत है। जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें।
उपाय- देवी लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।

वृष
फायदा- निवेश के लिए समय आपके फेवर में रहेगा। करियर में नए मौके मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति में बदलाव भी होगा।  
नुकसान- संतान की असफलता से मन उदास रहेगा। सेहत से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। पैसों को लेकर किसी से अनबन हो सकती है।
उपाय- तुलसी को जल चढ़ाएं और शुद्ध घी का दीपक लगाएं।

मिथुन
फायदा- आमदनी के नए सोर्स बनेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। मामा पक्ष का सहयोग मिलेगा।
नुकसान- दुश्मन हावी होने की कोशिश करेंगे। कानूनी मामलों में फंस सकते हैं। अति आत्मविश्वास नुकसान पहुंचा सकता है।
उपाय- माता-पिता को नए वस्त्र दें।

कर्क
फायदा-
न्यायालयीन मामलों में पक्ष मजबूत होगा। मेहनत का फायदा आज मिल सकता है। व्यापार एवं नौकरी में आपका काम बढ़िया रहेगा।
नुकसान- जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है। आज कुछ ज्यादा व्यस्त रहेंगे। जीवनसाथी से विवाद हो सकता है।
उपाय- घर के बाहर हल्दी से स्वस्तिक बनाएं।

सिंह
फायदा- सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। प्रमोशन के साथ नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। कोई अच्छी खबर आज मिल सकती है।  
नुकसान- मौसमी बीमारियां परेशान करेंगी। आज आपका पैसा कहीं अटक भी सकता है। गुस्से में अपने काम भी बिगाड़ सकते हैं।
उपाय- गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

कन्या
फायदा-
आज आप दूसरों की मदद करेंगे। लव लाइफ में सितारे आपका साथ देंगे। चतुराई से बिगड़े हुए काम बना लेंगे।
नुकसान- पैसों की कमी से परेशान रहेंगे। काम का बोझ अचानक बढ़ जाएगा। दबाव में आकर कोई काम न करें।
उपाय- शनिदेव को काले तिल चढ़ाएं।

तुला
फायदा-
जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार आएगा। अतिरिक्त आमदनी से मन खुश होगा। विद्यार्थियों के लिए समय ठीक है।
नुकसान- गहरे पानी में जाने से बचें, दुर्घटना के योग बन रहे हैं। बदहजमी हो सकती है। शेयर मार्केट में नुकसान हो सकता है।
उपाय- जेब में चांदी का छोटा-सा टुकड़ा रखें।

वृश्चिक
फायदा- आपके कुछ उलझे हुए मामले सुलझ जाएंगे। जमीन से जुड़ा कोई फायदेमंद सौदा हो सकता है। करियर के लिए यह समय अच्छा है।
नुकसान- काम तय समय पर पूरा न होने से परेशान हो सकते हैं। माता की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। जहां से उम्मीद है, वहां से पैसा नहीं मिलेगा।
उपाय- किसी गरीब व्यक्ति की ईलाज में मदद करें।

धनु
फायदा- दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी के कुछ अच्छे ऑफर आज मिल सकते हैं। पुरानी परेशानियां खत्म हो सकती हैं।
नुकसान- बेकार की चीजों पर पैसा खर्च हो सकता है। कोई आपको ठगने की कोशिश करेगा। लेन-देन में सावधानी रखें।
उपाय- किसी गरीब व्यक्ति को जूतों का दान करें।

मकर
फायदा- पार्टनर का सहयोग मिलेगा। किसी नए काम की योजना बना सकते हैं। रुके हुए काम पूरे होने से खुशी मिलेगी।
नुकसान- स्टूडेंट्स मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। आज आप किसी पर गुस्सा हो सकते हैं। फालतू कामों में समय बर्बाद न करें।
उपाय- दुर्गा सप्तशती के मंत्रों का जाप करें।

कुंभ
फायदा- बिजनेस को लेकर नई योजना बन सकती है। पुराने पारिवारिक विवाद सुलझ सकते हैं। पैतृक संपत्ति से फायदा होगा।
नुकसान- संतान के भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। कोई आपके काम में कमी निकाल सकता है। कोई गलती आपको परेशान करेगी।
उपाय- बंदरों को चने और गाय को रोटी खिलाएं।

मीन
फायदा- आज आपका कॉन्फिडेंस बढ़ा हुआ रहेगा। नौकरी से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं।  
नुकसान- छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें। किसी से बहस हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, मौसमी बीमारियां हो सकती है।
उपाय- पानी में चुटकी भर हल्दी डालकर नहाएं।

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज