राशिफल: मंगलवार को रोहिणी नक्षत्र के योग से रहेगा मातंग नाम का शुभ योग, ऐसा बीतेगा आपका दिन

मंगलवार को रोहिणी नक्षत्र होने से मातंग नाम का शुभ योग बन रहा है। इस दिन चंद्रमा वृषभ राशि में रहेगा।

Asianet News Hindi | Published : Feb 3, 2020 3:27 PM IST

उज्जैन. 4 फरवरी, मंगलवार को माघ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। इस दिन सूर्योदय रोहिणी नक्षत्र में होगा। मंगलवार को रोहिणी नक्षत्र होने से मातंग नाम का शुभ योग बन रहा है। इस दिन चंद्रमा वृषभ राशि में रहेगा। जानिए क्या होगा आपकी राशि पर असर-

मेष
फायदा- परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है। आज संतान को लेकर आपका मन प्रसन्न रहेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
नुकसान- खाने-पीने को लेकर सावधानी रखें। ऑफिस में किसी से विवाद हो सकता है। महंगी चीजों पर खर्च अधिक हो सकता है।
उपाय- भगवान शिव को बिल्व पत्र चढ़ाएं।

वृष
फायदा- आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है। बॉस भी आपके काम से खुश रहेंगे। बिजनेस के लिए भी दिन ठीक है।
नुकसान- परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की तबियत खराब हो सकती है। स्टूडेंट के लिए दिन ठीक नहीं है। संतान पक्ष को लेकर चिंता हो सकती है।
उपाय- देवी दुर्गा की पूजा करें।

मिथुन
फायदा- बिजनेस से जुड़ी फायदेमंद यात्रा हो सकती है। परिवार में सभी आपकी तरक्की से खुश होंगे। समाज में आपका मान- सम्मान बढ़ेगा।
नुकसान- किसी अजनबी पर ज्यादा विश्वास न करें। मौसमी बीमारियां हो सकती हैं। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है।
उपाय- मां काली की पूजा आपकी परेशानियां दूर करेंगी।

कर्क
फायदा- पैसों से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। नया मकान या जमीन खरीदने का मन बनेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।
नुकसान- कोई पुराना दुश्मन परेशान कर सकता है। कोई अपना ही धोखा दे सकता है। न चाहते हुए भी किसी को पैसा उधार देना पड़ेगा।
उपाय- हनुमान के मंदिर में सिंदूर और चमेली का तेल दान करें।

सिंह
फायदा- पैतृक संपत्ति से जुड़ा विवाद आज निपट सकता है। पैसों की आवक बनी रहेगी। ऑफिस में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा।
नुकसान- किसी कानूनी मामले में फंस सकते हैं। खुद पर नियंत्रण रखें तो बेहतर रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें।
उपाय- घर की पहली रोटी गाय को खिलाएं।

कन्या
फायदा- कोई पुरानी परेशानी आज समाप्त हो सकती है। बिजनेस में बड़ी डील हो सकती है। स्टूडेंट्स को मनचाहा परिणाम मिल सकता है।
नुकसान- किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। ऑफिस में किसी से मनमुटाव हो सकता है। हेल्थ को लेकर सावधानी बरतें।
उपाय- राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।

तुला
फायदा- यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। नौकरी और बिजनेस वालों के लिए दिन सामान्य है।
नुकसान- खर्च अधिक होने से बैचेनी रहेगी। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। कोई आपकी भावुकता का फायदा उठा सकता है।
उपाय- गणपतिजी के मंत्रों का जाप करें।

वृश्चिक
फायदा- पार्टटाइम काम मिलने से इनकम बढ़ सकती है। दोस्तों के साथ एंजॉय करेंगे। दिन अच्छा गुजरेगा।
नुकसान- पति-पत्नी में मनमुटाव संभव है। संतान के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। कोई अनचाहा मेहमान घर आ सकता है।
उपाय- गरीब महिलाओं को वस्त्रों और भोजन का दान करें।

धनु
फायदा- बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बिजनेस में सफलता के योग बन रहे हैं। नया घर खरीद सकते हैं।
नुकसान- किसी की सुनी-सुनाई बातों में न आएं। साझेदारी से जुड़े मामलों में सावधानी रखें। गलत आदतों के कारण परिवार में विवाद हो सकता है।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक गाय के दूध से करें।

मकर
फायदा- किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। हेल्थ में पहले से सुधार हो सकता है।
नुकसान- माता या पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। पत्नी से विवाद हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
उपाय- सुबह दही-शक्कर खाकर घर से निकलें।

कुंभ
फायदा- किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। हेल्थ में पहले से सुधार हो सकता है।
नुकसान- माता या पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। पत्नी से विवाद हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
उपाय- सुबह दही-शक्कर खाकर घर से निकलें।

मीन
फायदा- बिजनेस के सिलसिले में विदेश जा सकते हैं। परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। कोई बड़ी बिजनेस डील हो सकती है।
नुकसान- बिना पढ़े किसी कागज पर साइन न करें। अचानक आक्रमक होने से बचें। संपत्ति को लेकर कोई धोखेबाजी कर सकता है।
उपाय- सुबह भगवान श्रीगणेश के दर्शन के बाद ही घर से निकलें।

Share this article
click me!