4 जुलाई 2020 का राशिफल: सिंह राशि वालों को शत्रुओं के कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है, जानें कैसा होगा आपका दिन

4 जुलाई, शनिवार को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इस दिन मूल नक्षत्र के योग से गद नाम का शुभ योग बन रहा है।

Asianet News Hindi | Published : Jul 3, 2020 4:28 PM IST

उज्जैन. 4 जुलाई, शनिवार को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इस दिन व्रत पूर्णिमा भी है। शनिवार को मूल नक्षत्र रहेगा। शनिवार और मूल नक्षत्र के योग से गद नाम का शुभ योग बन रहा है। शुक्रवार की रात से चंद्रमा राशि बदलकर वृश्चिक से धनु में आ चुका है। धनु में इस समय गुरु वक्री है और केतु भी इसी राशि में स्थित है। केतु और चंद्रमा के एक ही राशि में होने से ग्रहण योग बन रहा है। जानिए किस पर कैसा होगा इस अशुभ योग का असर…

मेष
फायदा- परिवार के साथ समय बीतेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। ऑफिस में सभी आपके काम की प्रशंसा करेंगे।
नुकसान- कुछ जरूरी कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। सेहत के मामले में समय ठीक नहीं कहा जा सकता है। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में संभलकर रहना होगा।
उपाय- शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं।

वृष
फायदा- लंबी फायदेमंद यात्राएं हो सकती हैं। पुरानी परेशानियां खत्म हो सकती हैं। इनकम के नए सोर्स भी बढ़ेंगे।
नुकसान- नौकरीपेशा लोगों के कामकाज में बदलाव हो सकता है। नया बिजनेस सोच-समझकर करें। लाइफ पार्टनर से विवाद हो सकता है।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को बेसन के लड्‌डू चढ़ाएं।

मिथुन
फायदा- जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में फायदा हो सकता है। सेहत ठीक रहेगी। संतान को मनचाही सफलता मिल सकती है।
नुकसान- कोई भी काम सोच-समझकर करें। खुद को विवादों से दूर रखने की कोशिश करें। वाहन सावधानी से चलाएं।
उपाय- गाय को रोटी के ऊपर गुड़ रखकर खिलाएं।

कर्क
फायदा- कोर्ट केस में सफलता मिल सकती है। रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। अविवाहितों को संबंध तय हो सकते हैं।
नुकसान- कुछ जरूरी काम अधूरे रह सकते हैं। नौकरी और बिजनेस में सोच-समझकर फैसले लें। हड्डियों से संबंधित रोग परेशान कर सकते हैं।
उपाय- घर से कुछ मीठा खाकर निकलें।

सिंह
फायदा-
बिजनेस में सफलता मिल सकती है। धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। पुराने रोगों से छुटकारा मिल सकता है।
नुकसान- शत्रुओं के कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है। कोई परिचित व्यक्ति धोखा दे सकता है। लेन-देन में किसी पर विश्वास न करें।
उपाय- सूर्यदेव को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं।

कन्या
फायदा- बिजनेस व यश में वृद्धि होगी। कोई बड़ी डील हो सकती है। परिवार का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा।
नुकसान- नौकरी में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। पारीवारिक मामलों को लेकर परेशान हो सकते हैं। माता-पिता की सेहत को लेकर तनाव रहेगा।
उपाय- शमी वृक्ष पर जल चढ़ाएं।

तुला
फायदा-
बिजनेस में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। लंबी दूरी की यात्राओं का योग बन रहा है। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है।
नुकसान- माता या भाई-बहनों से मतभेद होने की संभावना है। पेट और स्किन से जुड़े रोग हो सकते हैं। किसी से वाद-विवाद हो सकता है।
उपाय- किसी गरीब कन्या को वस्त्रों का दान करें।

वृश्चिक
फायदा- रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। सेहत के मामले में समय अच्छा रहेगा।
नुकसान- धन खर्चा होने की संभावना है। कोई आपको कोर्ट केस में फंसा सकता है। जो भी बोलें-सोच समझकर बोलें।
उपाय- शिवजी का अभिषेक गाय के दूध से करें।

धनु
फायदा- आर्थिक मामलों में पिता से मदद मिलेगी। जमीन, जायदाद के मामलों में किस्मत का साथ मिलेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
नुकसान- सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। नया काम शुरू करने से पहले अच्छे से विचार कर लें। यात्राओं में भी रुकावटें आ सकती हैं।
उपाय- नदी में काले तिल प्रवाहित करें।

मकर
‌फायदा- बिजनेस के लिए समय अच्छा है। मनचाही जगह तबादला हो सकता है। दूर स्थान की यात्रा फायदा पहुंचाएगी।
नुकसान- लीवर और हड्डियों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। रोजमर्रा के कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। दुश्मनों से संभलकर रहें।
उपाय- भैरव महाराज को दही बड़े का भोग लगाएं।

कुंभ
फायदा-
किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। मौज-मस्ती में दिन गुजरेगा। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
नुकसान- जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है। फालतू खर्चा होने की संभावना है। अपने मन की बात या कोई खास प्लानिंग किसी से शेयर न करें।
उपाय- माता-पिता के पैर छूकर ही घर से निकलें।

मीन
फायदा- आपके कामकाज में मनचाहा बदलाव हो सकता है। किस्मत का साथ मिल सकता है। बिजनेस से जुड़े नए मौके आपको मिल सकते हैं।
नुकसान- कार्यस्थल पर कुछ लोग बाधा पहुंचा सकते हैं। लेन-देन में सावधानी रखें। ससुराल पक्ष से कोई अशुभ खबर मिल सकती है।
उपाय- हनुमानजी के मंदिर में शुद्ध घी का दीपक जलाएं।

Share this article
click me!