4 मई 2020 का राशिफल: कर्क राशि वाले आज कहीं पैसा न फंसाए तो अच्छा है, कैसा होगा आपका दिन ?

सोमवार को पहले उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम का शुभ योग और उसके बाद हस्त नक्षत्र होने से वज्र नाम का अशुभ योग बन रहा है।

Asianet News Hindi | Published : May 3, 2020 5:18 PM IST

उज्जैन. 4 मई, सोमवार को वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। इस दिन सूर्योदय उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में होगा। शाम को लगभग 4.30 बजे हस्त नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। सोमवार को पहले उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम का शुभ योग और उसके बाद हस्त नक्षत्र होने से वज्र नाम का अशुभ योग बन रहा है। रविवार की रात से चंद्रमा के कन्या राशि में आ जाने से इसका प्रभाव सोमवार को सभी राशियों पर दिखाई देगा-

मेष
फायदा- उधार दिया पैसा मिल सकता है। हर तरह के लक्ष्य आज आप पूरे कर सकते हैं। निवेश की योजना भी आज बन सकती है।
नुकसान- पुराने रोग भी आज आपको परेशान कर सकते हैं। आज बिजनेस में कोई रिस्क न लें। किसी को भी पैसा उधार देने से बचें।
उपाय- शिव महिम्न स्त्रोत का पाठ करें।

Latest Videos

वृष
फायदा- विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। पैसों के मामले सुलझ सकते हैं। दोस्त आपको समस्याओं से बाहर निकलने में मदद करेंगे।
नुकसान- गले के रोग परेशान कर सकते हैं। किसी नजदीकी व्यक्ति से अनबन हो सकती है। नए काम की शुरुआत के लिए दिन ठीक नहीं है।
उपाय- भगवान कालभैरव को इमरती का भोग लगाएं।

मिथुन
फायदा- दोस्तों से सहयोग मिलेगा। किसी पुरानी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। सामाजिक मेल-जोल के मौके मिलेंगे।
नुकसान- वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। बुरी आदतों के कारण परेशानी हो सकती है। नदी या तालाब में जाने से बचें।
उपाय- नवनाग स्त्रोत का पाठ करना फायदेमंद रहेगा।

कर्क
फायदा- नए लोगों से संपर्क लाभ पहुंचाएगा। नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।
नुकसान- पार्टनर आपकी भावनाओं को आहत कर सकता है। मनोरंजन के प्लान फेल हो सकते हैं। आज कहीं पैसा न फंसाए तो अच्छा है।
उपाय- देवी सरस्वती को सफेद फूलों की माला चढ़ाएं।

सिंह
फायदा- रोजमर्रा के कामों से फायदा मिल सकता है। प्रॉपर्टी से भी लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।
नुकसान- कानूनी मामलों में फंस सकते हैं। सेहत बिगड़ सकती है। काम ज्यादा होने से तनाव बढ़ सकता है।
उपाय- हनुमानजी को मीठा पान चढ़ाएं।

कन्या
फायदा-
रुका हुआ पैसा आज मिल सकता है। आज कोई फायदेमंद सौदा हो सकता है। पुरानी बीमारी ठीक हो जाएगी। किस्मत का साथ भी मिलेगा।
नुकसान- दूसरों के मामले में दखल न दें। बनती बात बिगड़ सकती है। मेहनत से कुछ कम सफलता मिलेगी।
उपाय- शिवलिंग पर बिल्व पत्र चढ़ाएं।

तुला
फायदा- अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। आज आपकी महत्वाकांक्षा बड़ी हुई रहेगी। किसी चिंता से मुक्ति मिल सकती है।
नुकसान- अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। खर्च ज्यादा हो सकता है। किसी से विवाद या बहस की स्थिति बन सकती है।
उपाय- गरीब बच्चों को मिठाई खिलाएं।

वृश्चिक
फायदा- आज आपकी सेहत भी सामान्य रहेगी। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। दांपत्य जीवन में खुशहाली से मन प्रसन्न रहेगा।
नुकसान- ऑफिस में कुछ परेशान हो सकते हैं। दूसरों के कारण किसी विवाद में फंस सकते हैं। लेन-देन में सावधानी रखें।
उपाय- घर के बाहर तिल के तेल का दीपक जलाएं।

धनु
फायदा- बिजनेस में नए संबंध बन सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सम्मान और सहयोग मिल मिलेगा।
नुकसान- एक साथ कई मुश्किलें आ सकती हैं। समय पर काम पूरा नहीं कर पाएंगे। कोई आपका गलत फायदा उठा सकता है।
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण को पंचामृत का भोग लगाएं।

मकर
फायदा- पिता के सहयोग से पैसों की समस्या दूर हो सकती है। सेहत के लिहाज से दिन ठीक रहेगा। बिजनेस में कोई नया सौदा करेंगे।
नुकसान- जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। जिद में आकर कोई गलत काम न करें। लोग आपकी भावुकता का फायदा उठा सकते हैं।
उपाय- शिव मंदिर में बैठकर महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।

कुंभ
फायदा-
बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। आज कुछ अतिरिक्त आमदनी हो सकती है। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं।
नुकसान- पैसों के कारण किसी से अन-बन हो सकती है। आपकी बातों से किसी को ठेस लग सकती है। बिजनेस प्लान लीक हो सकता है।
उपाय- गरीब कन्याओं को खीर खिलाएं।

मीन
फायदा- संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलने के योग हैं। प्रॉपर्टी के मामलों में फायदा हो सकता है। परिवार में नया सदस्य आ सकता है।
नुकसान- दौड़-धूप से थकान हो सकती है। अस्पताल में खर्च ज्यादा होगा। कोई महंगी चीज गुम हो सकती है।
उपाय- गाय को चारा खिलाएं।

Share this article
click me!

Latest Videos

हरियाणा में BJP ने तोड़ा 57 साल का रिकॉर्ड: फॉर्मूला हिट-60 नए कैंडिडेट्स में 34 जीते
Haryana Election: Uchana Kalan में Dushyant Chautala की करारी हार, हैरान करने वाली है BJP की जीत
LIVE: हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव परिणाम 2024 | ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट
हरियाणा चुनाव में चला नायब सिंह सैनी का जादू, गेमचेंजर बनीं ये 10 बातें । Haryana Election Result
मोदी कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, जानें कब तक मिलता रहेगा मुफ्त राशन