Horoscope Today आज का राशिफल 5 अप्रैल 2022: मेष वाले गलत संगत से बचें, वृष वाले ले सकते हैं गलत निर्णय

Published : Apr 05, 2022, 05:00 AM IST
Horoscope Today आज का राशिफल 5 अप्रैल 2022: मेष वाले गलत संगत से बचें, वृष वाले ले सकते हैं गलत निर्णय

सार

5 अप्रैल, मंगलवार को चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। नवरात्रि का चौथा दिन होने से इस दिन देवी कूष्मांडा की पूजा की जाएगी। मंगलवार को सूर्योदय कृत्तिका नक्षत्र में होगा, जो शाम 04:52 तक रहेगा। इसके बाद रेवती नक्षत्र रात अंत तक रहेगा।

उज्जैन. मंगलवार को पहले कृत्तिका नक्षत्र होने से गद नाम का अशुभ और उसके बाद रेवती नक्षत्र होने से मातंग नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। मंगलवार को चंद्रमा वृषभ राशि में रहेगा। गुरु और शुक्र कुंभ राशि में, मंगल और शनि मकर राशि में रहेंगे। सूर्य और बुध मीन राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक राशि में रहेंगे। मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए। जानिए कैसे बीतेगा आपका दिन…

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
रोजमर्रा के कामकाज से फायदा हो सकता है। आज संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। रुके हुए काम निपटाने के लिए भी दिन ठीक है। ऑफिस में तनाव रहेगा। लाइफ पार्टनर नाराज हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना के योग बन रहे हैं।
उपाय- बिल्वपत्र के पेड़ की जड़ में जल चढ़ाएं।

वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
संतान से सहयोग मिल सकता है। आज आप बिजनेस बढ़ाने की कोशिश करेंगे। विवाह प्रस्ताव भी आ सकते हैं। बिना मांगे किसी को सलाह न दें। दूसरों के मामले में दखल देना परेशान कर सकता है। खर्च ज्यादा हो सकता है। हर काम संभलकर रहें।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को मालपुए का भोग लगाएं।

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
मनचाही नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं। विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। आज लिए फैसले आपके फेवर में होंगे। गले से जुड़े रोग हो सकते हैं। अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है। प्रेमियों के लिए दिन अच्छा नहीं है।
उपाय- किसी ब्राह्मण को जनेऊ का दान करें।

कर्क राशिफल (Cancer Daily horoscope)
नौकरीपेशा के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस को लेकर कोई फायदेमंद यात्रा हो सकती है। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। कानूनी मामलों में उलझ सकते हैं। प्रॉपर्टी के मामलों में नुकसान हो सकता है। किसी पर भी बिना सोचे-समझे भरोसा न करें।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक गाय के दूध से करें।

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
बिजनेस के लिए भी दिन अच्छा है। अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। काम समय पर पूरा कर पाएंगे। महिलाओं के विवाद में न बोलें। बुजुर्गों की तबीयत को लेकर परेशान रहेंगे। कोई करीबी आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। 
उपाय- किसी मंदिर में अनाज का दान करें।

कन्या राशिफल (Virgo Daily horoscope)
लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। साझेदारी के बिजनेस में फायदा हो सकता है। माता की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। काम का बोझ ज्यादा होने से परेशानी होगी। स्टूडेंट्स को मेहनत का परिणाम नहीं मिल पाएगा।
उपाय- नदी में नारियल प्रवाहित करें।

तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। आज अटका हुआ पैसा मिलने के योग हैं।  नई जमीन या मकान खरीदने का विचार बन सकता है। संतान की चिंता सताएगी। पति-पत्नी में गलतफहमी हो सकती है। सेहत के लिए दिन ठीक नहीं है। 
उपाय- हनुमानजी के मंदिर में शुद्ध घी का दीपक जलाएं।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। कोई पुराना विवाद आज खत्म हो सकता है। शेयर मार्केट से फायदा हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन ठीक नहीं है। पिता की सेहत खराब हो सकती है। पैसों के कारण किसी से विवाद हो सकता है।
उपाय- किसी विवाहित महिला को मेहंदी का दान करें।

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य है। राजनीति से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है। पुराने रोगों में आराम मिलेगा। कॉन्फिडेंस की कमी भी हो सकती है। नई बिजनेस डील में रुकावटें आने के योग बन रहे हैं। भाइयों में विवाद हो सकता है।
उपाय- भगवान शिव को 5 तरह के फल चढ़ाएं।

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
पैसों की आवक बनी रहेगी। आज माता की ओर से सुख मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। ब्लड प्रेशर के मरीज सेहत का ध्यान रखें। दूसरों के मामलों में दखल देने से बचना होगा। आज कोई बड़ा सौदा न करें। नुकसान हो सकता है।
उपाय- कुष्ठ रोगियों को भोजन करवाएं।

कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
कानूनी मामलों में जीत मिल सकती है। अतिरिक्त धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार के सभी लोगों का सहयोग मिलेगा। सर्दी-जुकाम से परेशान रहेंगे। झूठ बोलने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। गलतफहमी के कारण किसी से विवाद हो सकता है।
उपाय- अग्नि में घी-गुड़ की आहुति दें।

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
किसी पुराने दोस्त से मिलने के योग बन रहे हैं। काम के सिलसिले में यात्रा होने की संभावना है। नया प्रेम संबंध शुरू हो सकता है। दुश्मन हावी होने की कोशिश करेंगे। पैसों के मामले में कोई जोखिम न लें। ऑफिस में अधिकारियों से विवाद हो सकता है।
उपाय- 7 कन्याओं को घर बुलाकर भोजन करवाएं।
 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज