Tarot Horoscope Today आज का टैरो राशिफल 5 दिसंबर 2021, जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन

टैरो (Tarot), कार्डों की रहस्यमयी दुनिया और भविष्य आंकलन की सर्वप्रिय विधा है। इस शब्द की उत्पत्ति भी रहस्यमय है। टैरो सिर्फ शब्द नहीं, भविष्य और जीवन है। टैरो डेक में कुल 78 कार्ड होते हैं, जिन्हें मेजर आर्काना तथा माइनर आर्काना में विभक्त किया गया है।

Asianet News Hindi | Published : Dec 4, 2021 1:46 PM IST

उज्जैन. टैरो (Tarot), कार्डों की रहस्यमयी दुनिया और भविष्य आंकलन की सर्वप्रिय विधा है। इस शब्द की उत्पत्ति भी रहस्यमय है। टैरो सिर्फ शब्द नहीं, भविष्य और जीवन है। टैरो डेक में कुल 78 कार्ड होते हैं, जिन्हें मेजर आर्काना तथा माइनर आर्काना में विभक्त किया गया है। 5 दिसंबर, रविवार को मेष राशि वाले कोई बड़ी डील कर सकते हैं। वृष राशि वालों को सफलता मिलेगी। मिथुन वाले यात्रा पर जा सकते हैं। बढ़ सकता है सिंह वालों के काम का बोझ। तुला वालों का बढ़ेगा आत्मविश्वास। टैरो कार्ड एक्सपर्ट भूमिका कलम से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा रविवार…

मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Daily Horoscope)
आज अगर आपक कोई बड़ा निर्णय लेना चाहते हैं तो उसे टाल दें। व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी सभी परिस्थिति को अपने नियंत्रण में लाना आपके लिए आसान होगा। आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आपको प्रमोशन या किसी बड़ी डील की सूचना मिल सकती है। 
लकी कलर: हरा, लकी नंबर: 6

वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Tarot Daily Horoscope)
काम का बोझ ज्यादा होने से आपका तनाव बढ़ सकता है। काम की गति भी धीमी रहेगी। आज का दिन आपके लिए कॉम्पीटिशन वाला होगा। अपने ही लोग आपसे प्रतिस्पर्धा करने की कोशिश कर सकते हैं। लेकिन आपकी सफलता निश्चित है। 
लकी कलर : नारंगी, लकी नंबर: 9

मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Daily Horoscope)
काम अपनी योजना के मुताबिक ना होने से थोड़ी नाराजगी बनी रहेगी। घर संबंधित कोई भी निर्णय लेना आज के दिन टालें। यात्रा के योग बनेंगे, जो कि शुभ रहेंगे। विदेश जाने और किसी नए कार्य की शुरूआत भी हो सकती है। 
लकी कलर : पीला, लकी नंबर : 9

कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Daily horoscope)
आप लोगों से या तो अधिक करीब होंगे या फिर दूर इन बातों में संतुलन बनाकर रखें। व्यक्ति की योग्यता परख कर भरोसा करें। कोई चोट लगने की संभावना है। आपका अनुभव आपके काम आएगा उसके आधार पर ही निर्णय लेना उचित होगा। 
लकी कलर : नीला, लकी नंबर : 7

सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Daily Horoscope)
हर बात को केवल अपने ही नजरिए से देखना आपके मन का बोझ बढ़ा सकता है। लोगों को करीब आने का अवसर दें। आज आप जिम्मेदारियों के बोझ में दबा हुआ महसूस करोगे। आज हार महसूस होगी। लेकिन मन छोटा न करें। 
लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 7

कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Daily horoscope)
मन प्रसन्न रहेगा। व्यक्तिगत बातों का अवलोकन और उनमें लाया बदलाव निकट भविष्य में होने वाली घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए उपयुक्त होगा। प्रकृति से जुड़े कामों में आपको सफलता जरूर मिलेगी। आज नए अवसर भी मिलेंगे जो आपके लिए शुभ होंगे। 
लकी कलर : पर्पल, लकी नंबर: 5

तुला टैरो राशिफल (Libra TarotDaily Horoscope)
आज आपकी यात्रा रोमांच से भरी होगी। जीवन से जुड़ी किसी एक बात को प्रगति की ओर ले जाने का निर्णय ले सकते हैं। आज का दिन एडवेंचर से भरा होगा। आपका आत्मविश्वास ही आपकी सफलता की कुंजी है। नए प्रयोग सफल हो सकते हैं। 
लकी कलर : आसमानी, लकी नंबर : 5

वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Daily Horoscope)
माता द्वारा बोले गए कटु शब्द आपको दुख पहुंचा सकते हैं और अकेलेपन की भावना भी ला सकते हैं। परिवार संग तनाव उदास बनाएगा। आत्मविश्वास और रचनात्मकता से भरा दिन होगा। आज नए कार्य शुरू कर सकते हैं। 
लकी कलर: लाल, लकी नंबर : 9

धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Daily Horoscope)
जिम्मेदारी को ठीक तरह से निभा पाएंगे। किसी की मदद काम आएगी। अधिकारपूर्वक निर्णय लेने और काम करने का समय है। किसी भी बात में पीछे न रहें। सफलता मिलेगी। काम को एकाग्रता से करना आज आपके लिए महत्वपूर्ण होगा। 
लकी कलर: सफेद, लकी नंबर : 4

मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Daily Horoscope)
काफी समय से जिस अवसर का आपको इंतजार था, वह अवसर आज आपको मिल सकता है। आज पुराने मित्रों से मुलाकात होने से खुशी का अनुभव करेंगे। घरेलू खर्च बढ़ेगें, हिम्मत से आगे बढ़ें, सफलता जरूर मिलेगी।
लकी कलर: गोल्डन, लकी नंबर: 8

कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Daily Horoscope)
किसी मध्यस्थ के चलते पुराने विवादों को मिटाने का मार्ग प्राप्त होगा। जीवनसाथी या प्रेमी के साथ नजदिकियां बढ़ने से आत्मविश्वास चरम पर होगा। घर में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है। 
लकी कलर : क्रीम, लकी नंबर : 2

मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Daily Horoscope)
कड़ी मेहनत के बाद आपको मनचाहा परिणाम मिल सकता है। आज का दिन आपके लिए सौभाग्यशाली रहेगा। कोई बड़ी डील होने की संभावना बन रही है। नई खोज में जुटे रहें क्योंकि भाग्य आपके साथ है। 
लकी कलर: सफेद, लकी नंबर : 9 
 

Share this article
click me!