Horoscope Today आज का राशिफल 6 दिसंबर 2021: कन्या वालों का हो सकता है विवाद, धनु वालों की होगी तरक्की

Published : Dec 06, 2021, 06:00 AM IST
Horoscope Today आज का राशिफल 6 दिसंबर 2021: कन्या वालों का हो सकता है विवाद, धनु वालों की होगी तरक्की

सार

6 दिसंबर, सोमवार को अगहन मास के कृष्ण पक्ष की द्वितिया और तृतीया तिथि का योग बन रहा है। इस दिन पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र दिन भर रहेगा। सोमवार को पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने से उत्पात नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है।

उज्जैन. 6 दिसंबर, सोमवार को पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने से उत्पात नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। रविवार की रात से चंद्रमा राशि परिवर्तन कर वृश्चिक से धनु में प्रवेश कर चुका है। इस अशुभ योग और चंद्रमा के राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। इस दिन राहूकाल सुबह 8:18 से 9:38 तक तक रहेगा और यम गण्ड काल सुबह 10:58 से दोपहर 12:17 तक। इन अशुभ योग में कोई भी शुभ कार्य न करें। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…
 

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। रात्रि का समय आज आप अपने परिजनों के साथ आमोद प्रमोद में व्यतीत करेंगे। आज का दिन आपके लिए थोड़ा सतर्कता बरतने के लिए होगा, लेकिन आपको हर मामले में जीवनसाथी का सहयोग भी पर्याप्त मात्रा में मिलता दिख रहा है। 
उपाय- भगवान श्रीगणेश को जनेऊ चढ़ाएं।

वृष राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को आज नए पद की प्राप्ति होगी। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलेगा। आज का दिन आपके लिए उत्तम परिणाम देने वाला रहेगा। बिजनेस में किसी से रूपए पैसे का लेनदेन करेंगे, तो वह भी आपका सफल रहेगा। आज आपको हर मामले में संतोष व शांति का अनुभव होगा। 
उपाय- माता कै पैर छूकर घर से निकलें।

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
विद्यार्थियों को परीक्षा में आशातीत सफलता मिलने से उनका मन प्रसन्न होगा। आज आपकी अपने पिताजी से कोई बहस बाजी हो सकती है, लेकिन कभी-कभी बड़ों की बात मानना भी अच्छा होता है। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको संतान की शिक्षा से संबंधित किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
फायदा- चींटियों के लिए आटा-शक्कर मिलाकर सुनसान जगह पर रखें।

कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज आप अपनी बुद्धि व विवेक से जो भी निर्णय लेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य से भला बुरा सुनने को मिल सकता है। आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। रोजगार की दिशा में जो लोग कार्यरत हैं, आज उनको कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। 
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक गाय के दूध से करें।

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
आज आपकी वाणी की सौम्यता आपको आपके कार्यालय में मान सम्मान दिलवाएगी और आपकी पदोन्नति भी हो सकती है। यदि आपकी माता जी को नेत्र विकार से संबंधित कोई समस्या है, तो उसके कष्टों में आज वृद्धि हो सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा में समस्या का सामना करना पड़ेगा। 
उपाय- पीपल पर जल चढ़ाएं और शनिदेव के मंत्रों का जाप करें।

कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope)  
ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आज कोई कहासुनी हो सकती है, लेकिन जीवन साथी उसमें आपके साथ ही खड़ी नजर आएंगी। भाई बहनों के साथ रिश्ता मजबूत होगा। यदि आज किसी से उधार लेने का सोचा है, तो वह भी आज आपको आसानी से मिल जाएगा। आज आपकी संतान के विवाह की बात पक्की हो सकती है। 
उपाय- सूर्य को अर्घ्य दें और आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ करें।

तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
व्यापार में यदि लंबे समय से धन की समस्या आ रही थी, तो वह भी आज समाप्त होगी। अपने किसी विदेश में रह रहे परिजन से कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। आज आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा। परिवार में यदि बहन के विवाह में कोई समस्या थी, तो वह आज किसी वरिष्ठ जन की मदद से दूर होगी। 
उपाय- दही-शक्कर खाकर घर से निकलें।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
यदि आपको अपने व्यापार के लिए कोई नया आईडिया आए, तो वह भी आज आपको अपने सहयोगियों को नहीं बताना है और उसे तुरंत आगे बढ़ाना होगा रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को आज थोड़ी निराशा हाथ लग सकती है। आज का दिन आपके लिए थोड़ा निराशाजनक हो सकता है। 
उपाय- हनुमानजी को गुलाब का फूल चढ़ाएं।

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
ससुराल पक्ष से भी आज आपको धन लाभ हो सकता है। शाम का समय आज आप किसी सांस्कृतिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। यदि आपका कोई सरकारी कार्य लंबे समय से रुका हुआ है, तो आज आप उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। 
उपाय- बच्चों को चाकलेट बाटें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 
यदि आप आज किसी नए बिजनेस में इन्वेस्ट करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए भी आज दिन उत्तम रहेगा। भाई बहनों के साथ रिश्ते में यदि कोई अनबन चल रही थी, तो आज वह भी समाप्त होगी। आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम देने वाला रहेगा। आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज उत्तम अवसर प्राप्त हो सकते हैं। 
उपाय- घर में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं।

कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 
आज आपको अपने किसी प्रयजन से कोई विपरीत समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आपको अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ेगा, इसलिए सावधान रहें। आज आप किसी की भलाई उतनी ही करें, जितनी सही हो, नहीं तो लोग इसे आप का स्वार्थ समझने लगेंगे। आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। 
उपाय- काले कुत्ते को दूध पिलाएं।

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
यदि आज किसी से पैसे का लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना करें, नहीं तो आपका यह धन फंस सकता है। गृहस्थ जीवन आनंदमय रहेगा। आज का दिन आपका काफी व्यस्तता में व्यतीत होगा। यदि आज आप किसी यात्रा पर जाते हैं, तो आपकी मूल्यवान वस्तु के चोरी या खोने का भय बना हुआ है।
उपाय- किसी मंदिर में शुद्ध घी का दीपक जलाएं।
 

 

PREV

Recommended Stories

Weekly Horoscope December 2025: आने वाले 7 दिन कैसे रहेंगे आपके लिए? जानें मेष से मीन राशि तक का हाल
Aaj Ka Rashifal 7 December 2025: चंद्र-मंगल बदलेंगे राशि, जानें आपकी लाइफ पर कैसा होगा असर?