
उज्जैन. 6 जनवरी, सोमवार को पौष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। इसे पुत्रदा एकादशी कहते हैं। इस दिन सूर्योदय भरणी नक्षत्र में होगा। इसके बाद दोपहर लगभग 12.31 के बाद कृत्तिका नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। सोमवार को भरणी नक्षत्र होने से चर और उसके बाद कृत्तिका नक्षत्र होने से स्थिर नाम के 2 शुभ योग बन रहे हैं। इस दिन शाम को चंद्रमा राशि बदलकर मेष से वृष राशि में प्रवेश करेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन-
मेष
फायदा- आज अच्छे और नए अनुभव हो सकते हैं। विदेश से धन लाभ के योग बन रहे हैं। घर में माहौल खुशनुमा रहेगा।
नुकसान- नौकरी बदलने के लिए समय ठीक नहीं है। बिना सोचे-समझे पैसा निवेश न करें। पुरानी बीमारी आज फिर परेशान कर सकती है।
उपाय- पानी में हल्दी और चंदन डालकर स्नान करें।
वृष
फायदा- अटका हुा पैसा वापस मिल सकता है। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। सेहत के लिए भी दिन अच्छा है।
नुकसान- अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है। जिद में आकर खुद का ही नुकसान कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है।
उपाय- हनुमानजी के मंदिर में शुद्ध घी का दीपक जलाएं।
मिथुन
फायदा- बिजनेस में कोई बड़ा सौदा हो सकता है। संतान से सुख और आर्थिक सहायता मिल सकती है। विवाह के प्रस्ताव भी आ सकते हैं।
नुकसान- ऑफिस में बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ेगी। नया निवेश न करें तो बेहतर रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
उपाय- किसी मंदिर में सफाई के लिए झाड़ू का दान करें।
कर्क
फायदा- तंगी से निजात मिलेगी, धन लाभ होगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। लाइफ पार्टनर से सुख और खुशियां मिलेंगी।
नुकसान- दुश्मन नुकसान करवा सकते हैं। ऑफिस की राजनीति का शिकार हो सकते हैं। निवेश के मामलों में थोड़ा धैर्य रखना होगा।
उपाय- नदी में तांबे का चौकोर टुकड़ा प्रवाहित करें।
सिंह
फायदा- आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। बिजनेस के लिए भी दिन अच्छा है।
नुकसान- पैसा उधार देने से बचें, वरना उलझ सकता है। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता न मिलने से निराशा होगी। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
उपाय- आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ करें।
कन्या
फायदा- पुराने विवाद आज सुलझ सकते हैं। दुश्मनों से सुलह हो सकती है। बिजनेस और नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य है।
नुकसान- कोई अनचाहा बदलवा परेशान कर सकता है। पैसों के मामलों में किसी पर भरोसा न करें। खर्च बढ़ने से भी तनाव हो सकता है।
उपाय- माता-पिता के पैर छूकर घर से निकलें।
तुला
फायदा- फायदेमंद यात्रा के योग बन रहे हैं। पैसों के मामलों में दोस्तों से सहायता मिलेगी। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है।
नुकसान- कुछ मामलों में न चाहते हुए भी समझौता करना पड़ेगा। निवेश के लिए समय ठीक नहीं है। ब्लड प्रेशर के मरीज सेहत का ध्यान रखें।
उपाय- भगवान विष्णु को तुलसी के पत्ते चढ़ाएं।
वृश्चिक
फायदा- सोचे हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। पैसों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं।
नुकसान- लापरवाही के कारण नुकसान हो सकता है। माता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। गलत तरीके से पैसा कमाने में दिमाग न लगाएं।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक गाय के दूध से करें।
धनु
फायदा- भाइयों के सहयोग से सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। कानूनी मामलों में जीत मिलेगी। पैतृक संपत्ति से धन लाभ के योग बन रहे हैं।
नुकसान- पैसों के मामले में किसी तरह का जोखिम न लें। यात्रा के दौरान धन हानि हो सकती है। काम अधिक होने से तनाव रहेगा।
उपाय- गरीब बच्चों को टॉफी-चॉकलेट बांटें।
मकर
फायदा- नौकरी में मनचाहा ट्रांसफर के योग बन रहे हैं। अधिकारियों से मदद मिलेगी। बिजनेस में फायदा होने से मन प्रसन्न रहेगा।
नुकसान- दूसरों के मामले में दखल न दें। पिता की सेहत खराब हो सकती है। किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है।
उपाय- पीपल के पेड़ में हल्दी का पानी डालें।
कुंभ
फायदा- संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलेगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा। सरकार की ओर से धन लाभ हो सकता है।
नुकसान- किसी से विवाद हो सकता है। चोट लगने की संभावना बन रही है। दुश्मन आप पर हावी हो सकते हैं।
उपाय- घर के बाहर कुमकुम से स्वस्तिक बनाएं।
मीन
फायदा- कुछ फैसले आपको तरक्की और फायदा देंगे। आर्थिक परेशानियां खत्म हो सकती है। परिचित लोग आपकी मदद कर सकते हैं।
नुकसान- आप पर काम का बोझ बढ़ सकता है। मौसमी बीमारियां हो सकती है। लव लाइफ के लिए दिन ठीक नहीं है।
उपाय- काले कुत्ते को दूध पिलाएं।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।