6 जुलाई 2020 का राशिफल: धनु राशि वालों को शेयर मार्केट में नुकसान हो सकता है, जानें कैसा होगा आपका दिन

6 जुलाई, सोमवार को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। इस दिन उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से मृत्यु नाम का अशुभ योग बनेगा, जो दिन भर रहेगा।

Asianet News Hindi | Published : Jul 5, 2020 5:20 PM IST

उज्जैन. 6 जुलाई, सोमवार को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। इस दिन उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। सोमवार को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से मृत्यु नाम का अशुभ योग बनेगा, जो दिन भर रहेगा। सोमवार की सुबह चंद्रमा राशि बदलकर धनु से मकर में प्रवेश करेगा। मकर राशि में पहले से ही शनि स्थित है। इस तरह मकर राशि में चंद्रमा और शनि की युति बनेगी। जानिए आपकी राशि पर क्या होगा इसका असर…

मेष
फायदा-
नौकरी पेशा के लिए दिन सामान्य है। आज काम के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। मेहनत से काम निपटाने की कोशिश करेंगे।
नुकसान- सेहत का ध्यान रखें। राज की बातें किसी से शेयर करेंगे तो नुकसान हो सकता है। जरूरी कामों में रुकावटें आ सकती हैं।
उपाय- भगवान विष्णु को पीला वस्त्र चढ़ाएं।

वृष
फायदा- बिजनेस में नई योजनाएं बन सकती हैं। ऑफिस में नया पद और जिम्मेदारी मिल सकती है। विवाह प्रस्ताव मिलने के योग बन रहे हैं।
नुकसान- पैसा उधार लेना पड़ सकता है। काम का दबाव ज्यादा होने से तनाव हो सकता है। कोई बड़ा सौदा हाथ से निकल सकता है।
उपाय- हनुमानजी को जनेऊ चढ़ाएं।

मिथुन
फायदा- पुरानी बीमारी से आराम मिल सकता है। भौतिक सुख सुविधाओं की ओर रुझान बढ़ेगा। पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिल सकता है।
नुकसान- कामकाज में भी थोड़ी रुकावटें आ सकती हैं। जीवनसाथी से मतभेद होने की संभावना है। आज कहीं पैसा उलझ सकता है।
उपाय- तुलसी को जल चढ़ाएं और शुद्ध घी का दीपक जलाएं।

कर्क
फायदा- अपनी मेहनत पर परिवार वालों को गर्व होगा। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलने के योग हैं। पैसों से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं।
नुकसान- कानूनी मसलों से दूर ही रहें। पूरी बात समझे बिना कोई फैसला न लें। वाहन के मामलों में सावधानी रखें।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को पूजा की सुपारी चढ़ाएं।

सिंह
फायदा-
नौकरी में रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। निवेश के कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। पुरानी समस्या का समाधान हो सकता है। 
नुकसान- किसी मामले में कन्फ्यूजन हो सकता है। जल्दबाजी में कोई गलती हो सकती है। मेहनत की तुलना में सफलता कम मिलेगी।
उपाय- माथे पर चंदन का तिलक लगाकर घर से निकलें।

कन्या
फायदा-
बिजनेस के लिए दिन अच्छा है। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। किसी की मदद से पुराने मामले निपट सकते हैं।
नुकसान- स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी। परिवार की समस्या से तनाव बढ़ सकता है। फालतू विवादों में उलझने से बचें।
उपाय- पानी में कुमकुम डालकर सूर्य को अर्घ्य दें।

तुला
फायदा- लव लाइफ के लिए भी दिन अच्छा है। जॉब के अच्छे ऑप्शन मिल सकते हैं। किसी उधार लिया पैसा आज चुका सकते हैं।
नुकसान- ऑफिस में किसी से विवाद हो सकता है। बिजनेस में कोई बड़ा फैसला न लें। कोई करीबी व्यक्ति मदद करने से इंकार कर सकता है।
उपाय- शनिदेव के 12 नामों का जाप करें।

वृश्चिक
फायदा- नए लोगों से फायदा हो सकता है। आज कोई सरप्राइज आपको मिल सकता है। आर्थिक मामलों में सुधार के योग बन रहे हैं।
नुकसान- ब्लड प्रेशर और शुगर वाले मरीज सेहत का ध्यान रखें। खर्च ज्यादा हो सकता है। पत्नी से किसी बात पर अनबन हो सकती है।
उपाय- कुष्ठ रोगियों की जितनी संभव हो मदद करें।

धनु
फायदा-
स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिल सकती है। रोजगार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीता पाएंगे।
नुकसान- शेयर मार्केट में नुकसान हो सकता है। भावुक होकर कोई फैसला न लें। करीबी व्यक्ति आपका फायदा उठा सकते हैं।
उपाय- अस्पताल में रोगियों को फल का दान करें।

मकर
फायदा- संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। तेल से जुड़े बिजनेस में फायदा हो सकता है। कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है।
नुकसान- पार्टनर से किसी बात पर विवाद हो सकता है। काम में देरी के कारण बॉस नाराज हो सकते हैं। सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी।
उपाय- आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ करें।

कुंभ
फायदा-
सेहत भी ठीक रहेगी। आत्मविश्वास के चलते हर काम में सफलता मिलेगी। नया बिजनेस शुरू करने के लिए दिन ठीक है।
नुकसान- कोई महंगी चीज चोरी हो सकती है। भाइयों या दोस्तों से किसी बात पर अनबन हो सकती है। नौकरीपेशा के लिए दिन ठीक नहीं है।
उपाय- पीपल पर जल चढ़ाएं और विष्णुजी के मंत्रों का जाप करें।

मीन
फायदा-
अटके हुए कागजी कामकाज निपट सकते हैं। टेंशन वाले मामलों में आज राहत मिल सकती है। कोई बड़ी जिम्मेदारी पूरी हो सकती है।  
नुकसान- आंख से जुड़ी बीमारी हो सकती है। आपकी बात से किसी का दिल दुख सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। पैसा निवेश न करें।
उपाय- मंदिर के अन्नक्षेत्र में अनाज का दान करें।

Share this article
click me!