6 मई 2020 का राशिफल: धनु राशि के स्टूडेंट्स मानसिक रुप से परेशान हो सकते हैं, कैसा होगा आपका दिन ?

6 मई, बुधवार को वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इस तिथि पर नृसिंह चतुर्दशी का पर्व मनाया जाता है। बुध‌वार को पहले चित्रा नक्षत्र होने से कालदण्ड और उसके बाद स्वाती नक्षत्र होने से धूम्र नाम के 2 अशुभ योग बन रहे हैं।

Asianet News Hindi | Published : May 5, 2020 3:23 PM IST

उज्जैन. 6 मई, बुधवार को वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इस तिथि पर नृसिंह चतुर्दशी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन सूर्योदय चित्रा नक्षत्र में होगा। इसके बाद दोपहर लगभग 1 बजे से स्वाती नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। बुध‌वार को पहले चित्रा नक्षत्र होने से कालदण्ड और उसके बाद स्वाती नक्षत्र होने से धूम्र नाम के 2 अशुभ योग बन रहे हैं। मंगलवार की रात को चंद्रमा राशि बदलकर कन्या से तुला में आ चुका है। बुध‌वार को सभी राशियों पर इसका असर दिखाई देगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन-

मेष
फायदा- करियर में नए मौके मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति में बदलाव भी होगा। निवेश के लिए समय आपके फेवर में रहेगा।
नुकसान- सेहत से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। पैसों को लेकर किसी से अनबन हो सकती है। संतान की असफलता से मन उदास रहेगा।
उपाय- भगवान गणपति को दूर्वा चढ़ाएं।

Latest Videos

वृष
फायदा- प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। आमदनी के नए सोर्स बनेंगे। मामा पक्ष का सहयोग मिलेगा।
नुकसान- अति आत्मविश्वास नुकसान पहुंचा सकता है। दुश्मन हावी होने की कोशिश करेंगे। कानूनी मामलों में फंस सकते हैं।
उपाय- पीपल पर जल चढ़ाएं और शुद्ध घी का दीपक लगाएं।

मिथुन
फायदा- मेहनत का फायदा आज मिल सकता है। व्यापार एवं नौकरी में आपका काम बढ़िया रहेगा। न्यायालयीन मामलों में पक्ष मजबूत होगा।
नुकसान- आज कुछ ज्यादा व्यस्त रहेंगे। जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है। जीवनसाथी से विवाद हो सकता है।
उपाय- घर के बाहर केसर से स्वस्तिक बनाएं।

कर्क
फायदा- कोई अच्छी खबर आज मिल सकती है। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। प्रमोशन के साथ नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है।
नुकसान- आज आपका पैसा कहीं अटक भी सकता है। गुस्से में अपने काम भी बिगाड़ सकते हैं। मौसमी बीमारियां परेशान करेंगी।
उपाय- किसी गरीब व्यक्ति की ईलाज में मदद करें।

सिंह
फायदा- लव लाइफ में सितारे आपका साथ देंगे। चतुराई से बिगड़े हुए काम बना लेंगे। आज आप दूसरों की मदद करेंगे।
नुकसान- काम का बोझ अचानक बढ़ जाएगा। पैसों की कमी से परेशान रहेंगे। दबाव में आकर कोई काम न करें।
उपाय- शनिदेव के मंत्रों का जाप करें।

कन्या
फायदा-
जमीन से जुड़ा कोई फायदेमंद सौदा हो सकता है। आपके कुछ उलझे हुए मामले सुलझ जाएंगे। करियर के लिए यह समय अच्छा है। मेहनत करते रहें।
नुकसान- माता की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। जहां से उम्मीद है, वहां से पैसा नहीं मिलेगा। काम तय समय पर पूरा न होने से परेशान हो सकते हैं।
उपाय- किसी गरीब व्यक्ति को जूते या चप्पल का दान करें।

तुला
फायदा-
ऑफिस में चल रहा विवाद खत्म हो सकता है। नौकरी से जुड़ा कोई आकर्षक प्रस्ताव मिल सकता है। आपके व्यवहार की तारीफ होगी।
नुकसान- जोश और होश के संतुलन की आज बहुत जरूरत है। जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। पेट के रोग परेशान करेंगे।
उपाय- माता-पिता के पैर छुएं और नए वस्त्र लाकर दें।

वृश्चिक
फायदा-
नौकरी के कुछ अच्छे ऑफर आज मिल सकते हैं। पुरानी परेशानियां खत्म हो सकती हैं। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।
नुकसान- कोई आपको ठगने की कोशिश करेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। बेकार की चीजों पर पैसा खर्च हो सकता है।
उपाय- गाय को हरी घास और बंदरों को रोटी खिलाएं।

धनु
फायदा- किसी नए काम की योजना बना सकते हैं। रुके हुए काम पूरे होने से खुशी मिलेगी। पार्टनर का सहयोग मिलेगा।
नुकसान- आज आप किसी पर गुस्सा हो सकते हैं। फालतू कामों में समय बर्बाद न करें। स्टूडेंट्स मानसिक रुप से परेशान हो सकते हैं।
उपाय- दुर्गा सप्तशती के मंत्रों का जाप करें।

मकर
फायदा- पुराने पारिवारिक विवाद सुलझ सकते हैं। पैतृक संपत्ति से फायदा होगा। बिजनेस को लेकर नई योजना बन सकती है।
नुकसान- कोई आपके काम में कमी निकाल सकता है। कोई गलती आपको परेशान करेगी। संतान के भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे।
उपाय- जेब में चांदी का तार रखें।

कुंभ
फायदा- नौकरी से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं। आज आपका कॉन्फिडेंस बढ़ा हुआ रहेगा।
नुकसान- किसी से बहस हो सकती है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, मौसमी बीमारियां हो सकती है।
उपाय- पानी में चुटकी भर काले तिल डालकर नहाएं।

मीन
फायदा- अतिरिक्त आमदनी से मन खुश होगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार आएगा। विद्यार्थियों के लिए समय ठीक है।
नुकसान- बदहजमी हो सकती है। शेयर मार्केट में नुकसान हो सकता है। गहरे पानी में जाने से बचें, दुर्घटना के योग बन रहे हैं।
उपाय- तुलसी के पौधे पर जल चढ़ाएं।

Share this article
click me!

Latest Videos

हरियाणा में BJP ने तोड़ा 57 साल का रिकॉर्ड: फॉर्मूला हिट-60 नए कैंडिडेट्स में 34 जीते
Haryana Election: Uchana Kalan में Dushyant Chautala की करारी हार, हैरान करने वाली है BJP की जीत
LIVE: हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव परिणाम 2024 | ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट
हरियाणा चुनाव में चला नायब सिंह सैनी का जादू, गेमचेंजर बनीं ये 10 बातें । Haryana Election Result
मोदी कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, जानें कब तक मिलता रहेगा मुफ्त राशन