
उज्जैन. गुरुवार को चंद्रमा वृषभ राशि से निकलकर मिथुन में प्रवेश करेगा, वहीं मंगल मकर से निकलकर कुंभ में। गुरु और शुक्र कुंभ राशि में, शनि मकर राशि में, सूर्य और बुध मीन राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक राशि में रहेंगे। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…
मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज आप इन्वेस्टमेंट न ही करें तो बेहतर रहेगा, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। पति-पत्नी के बीच किसी बात पर कहासुनी हो सकती है। बुजुर्गों का अधिकांश समय पोते-पोतियों के साथ गुजरेगा। कड़ी मेहनत से आप अपने लक्ष्य पाने में सफल रहेंगे। अपने व्यक्तित्व के दम पर आप लोगों को आकर्षित कर पाएंगे।
उपाय- पीपल की पूजा करें।
वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज नौकरी में आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कोई बड़ा फैसला लेने से पहले अनुभवी लोगों से सलाह अवश्य लें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं, आपको बचकर रहना होगा। परिवार में किस का गिरता स्वावस्थ्य आपकी चिंता का कारण बन सकता है। परिजनों का साथ मिलेगा।
उपाय- कन्याओं को श्रृंगार की सामग्री उपहार में दें।
मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आपको झगड़ों से बचना होगा, नहीं तो तनाव के कारण तबियत खराब हो सकती है। पैसों के मामलों में जोखिम न लें तो बेहतर रहेगा। लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। बिजनेस में भागीदारी से फायदा हो सकता है। रोजगार के साधनों में बढोत्तरी हो सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को फायदा होगा।
उपाय- ऊं नम: शिवायं मंत्र का जाप करें।
कर्क राशिफल (Cancer Daily horoscope)
किसी प्रियजन से मुलाकात आपकी परेशानी कम कर सकती है। आज आप अच्छा पैसा कमा सकते हैं, इसके लिए आपको आंख और कान खोलकर रखने होगें और अवसरों को पहचानना होगा। कोई पुराना निवेश आज आपको फायदा पहुंचा सकता है। पति-पत्नी के बीच प्रेम बना रहेगा।
उपाय- जेब में लाल रूमाल रखें।
सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज आपको किसी के बहकावे में आने से बचना होगा, नहीं तो भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। आर्थिक फायदे के कई मौके आपके पास आ सकते हैं। आपके वरिष्ठ और परिचित आपकी हरसंभव मदद करेंगे। भूलकर भी किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें, नुकसान हो सकता है।
उपाय- दही-शक्कर खाकर घर से निकलें।
कन्या राशिफल (Virgo Daily horoscope)
पैसों से जुड़े मामलों में लापरवाही भारी पड़ सकती है। संभव हो तो कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूरी बनाकर रखें। विरोधियों के कारण किसी बड़ी समस्या में फंस सकते हैं। लेकिन अपनी चतुराई से आप बच भी जाएंगे। प्रेम संबंधों में आज सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।
उपाय- माता-पिता की सेवा करें।
तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज आपको कोई भी निर्णय भावनाओं में बहकर नही लेना है। बिजनेस में बड़ी डील करते समय अनुभवी लोगों की बात मानेंगे तो हमेशा फायदे में रहेंगे। आज आप बहुत ही जटिल परिस्थितियों में फंस सकते हैं, लेकिन उससे बाहर भी जल्दी ही निकल जाएंगे। जरुरत से ज्यादा पैसा खर्च न करें।
उपाय- किसी मंदिर में ध्वज का दान करें।
वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
पुराने प्रयासों के चलते आज आपको मनचाही सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। पुराने परिचितों से मिलने का मौका भी आज आपको मिलेगा। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी, जिससे विरोधी गुट आपके खिलाफ साजिश कर सकता है। बैंक बैलेंस में भी तेजी आएगी जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।
धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज किसी काम के सिलसिले में आपको न चाहते हुए भी यात्रा करनी पड़ सकती है। नए लोगों से मिलना आपके लिए फायदे का सौदा रहेगा। दोस्तों से किसी बात पर मतभेद हो सकते हैं। क्रोध को अपने ऊपर हावी न होने दें, नहीं तो बनी हुई बात बिगड़ सकती है। नया काम शुरू कर सकते हैं।
उपाय- गरीबों का भोजन करवाएं।
मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
नौकरी में कोई बड़ी जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। समय के साथ चलते रहें, सफलता आपको अवश्य मिलेगी। नई सोच के साथ अपने साथियों से मिलें और भविष्य की योजनाएं बनाएं। अनुभवी लोगों की सलाह से आपको फायदा हो सकता है। पति-पत्नी में चल रहा मनमुटाव आज खत्म हो सकता है।
उपाय- तुलसी के सामने दीपक लगाएं।
कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आपके मन में आज किसी को देखकर हीन भावना आ सकती है, लेकिन आत्मविश्वास में कमी न होने दें। नौकरीपेशा लोगों पर काम का बोझ बढ़ सकता है। बिजनेस में भी नई सोच लेकर आगे बढ़ेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। आज आपको किसी दूसरे के विवाद में फंसने से बचना होगा।
उपाय- शनिदेव की तेल चढ़ाएं।
मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
पुरानी बीमारी आज आपको परेशान कर सकती है। जिसकी वजह से आपको मानसिक तनाव भी हो सकता है। आज आपको अति उत्साही होने से बचना होगा क्योंकि ये आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। पारिवारिक मामलों में सोच-समझकर फैसला लें। माता-पिता की सलाह आपके काम आ सकती है।
उपाय- शिवजी की पूजा करें।