Horoscope Today आज का राशिफल 7 दिसंबर 2021: अच्छा रहेगा वृष वालों का दिन, वृश्चिक वालों को मिलेगा योजना का लाभ

7 दिसंबर, मंगलवार को अगहन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। मंगलवार को चतुर्थी तिथि होने से ये अंगारक चतुर्थी कहलाएगी। इस दिन सूर्योदय उत्तराषाढा नक्षत्र में होगा जो पूरे दिन रहेगा। मंगलवार को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से मानस नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है।

Asianet News Hindi | / Updated: Dec 07 2021, 06:00 AM IST

उज्जैन. 7 दिसंबर, मंगलवार को सूर्योदय उत्तराषाढा नक्षत्र में होगा जो पूरे दिन रहेगा। मंगलवार को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से मानस नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। दोपहर में लगभग 12.22 पर चंद्रमा राशि बदलकर धनु से मकर राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही शनि स्थित है। शनि और चंद्रमा की युति का प्रभाव सभी राशि के लोगों पर पड़ेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन… 

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज आपको अपने घर व व्यापार कहीं भी क्रोध में कोई निर्णय नहीं लेना है, यदि आपने लिया, तो वह आपके लिए कोई बड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है। आय और व्यय में भी आज आपको संतुलन बना कर रखना होगा, तभी आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत रख पाएंगे। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रखेगा। 
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें।

वृष राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
ऑफिस में कार्य करने वाले लोगों को आज उनके शत्रु उनके साथी  बने नजर आएंगे, लेकिन वह भी उनसे सावधान रहने की आवश्यकता है। रोजगार के क्षेत्र में आ रही समस्याओं का समाधान खोजने में आज आप सफल रहेंगे। आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को आज नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। 
उपाय- भगवान श्रीगणेश की पूजा करें और दूर्वा चढ़ाएं।

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज आपके किसी मित्र के कारण आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। आज का दिन आपके लिए करियर में अच्छी तरक्की के योग बना रहा है, लेकिन किसी सहयोगी के कारण आज आपको विश्वासघात मिल सकता है, इसलिए आज आपको अपने मन में चल रहे विचारों को किसी से सांझा नहीं करना है। 
उपाय- तुलसी को जल चढ़ाएं और शुद्ध घी का दीपक लगाएं।

कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज आप अपने परिजनों के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं, लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा क्योंकि उसमें कुछ गिरावट आ सकती है। आज आपको व्यापार में धन लाभ प्राप्त हो सकता है। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कार्य क्षेत्र में व्यवधान आने के योग बन रहे हैं। 
उपाय- माता-पिता को वस्त्र उपहार में दें।

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
आज आपको अपने पिताजी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। यदि उनको कोई रोग पहले से ही सता रहा है, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। यदि आज आपने जोखिम उठाने की सोची, तो वह आपके लिए नुकसान का सौदा हो सकता है। आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। 
उपाय- राशि स्वामी सूर्य के मंत्रों का जाप करें।

कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope)  
प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी के प्रति ईमानदार रहना होगा। यदि ऐसा नहीं किया, तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। परिवार की किसी महिला सदस्य से आज आपको आर्थिक सहयोग भी प्राप्त होता दिख रहा है। आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। 
उपाय- पीपल पर जल चढ़ाएं शनिदेव के मंत्रों का जाप करें।

तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद कोर्ट कचहरी में चल रहा है, उसमें भी आज आपको जीत मिलेगी और विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आज का दिन आपके लिए उन्नति दायक रहेगा। शत्रु परेशान कर सकते हैं। 
उपाय- शिव मंदिर में बैठकर शिव तांडव स्त्रोत का पाठ करें।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
जीवनसाथी की सलाह से आज आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी, लेकिन आपको व्यर्थ के धन को व्यय करने से बचना होगा। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। आज का दिन आपको व्यवसाय की योजनाओं को लाभ मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में खराबी आने के कारण आपका रूटिंग डगमगा सकता है। 
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण को पंचामृत का भोग लगाएं।

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
यदि आप किसी संपत्ति के क्रय विक्रय का मन बना रहे हैं, तो उसके चल व अचल पहलुओ को स्वाधीनता से जांच ले, लेकिन आज आपको अपने किसी रिश्तेदार के साथ धन के लेनदेन करने से बचना होगा, नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है। आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाइयों भरा रहेगा। 
उपाय- राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित मामला चल रहा है, तो आज उसमें आपको लाभ होगा व आपको भी किसी संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। ऑफिस में आज आप किसी नए प्रोजेक्ट पर अपने सहयोगियों के साथ मिलकर कार्य करेंगे। 
उपाय- काले कुत्ते को दूध पिलाएं।

कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 
आज संतान के दायित्वों की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ से किए जा रहे कार्य में आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। यदि आपके कुछ लंबे समय से अटके हुए सभी कार्य आसानी से पूरे होंगे। आज का दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि का दिन रहेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है।
उपाय- देवी लक्ष्मी को कमलगट्‌टे की माला चढ़ाएं।

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
भाई व बहन की चिंता आज आपको सता रही थी, तो आज उनका रिश्ता पक्का हो सकता है। आज का दिन दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई अप्रिय समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान नजर आएंगे। 
उपाय- देवी सरस्वती को सफेद फूलों की माता अर्पित करें।
 

 

Share this article
click me!