Horoscope Today आज का राशिफल 7 फरवरी 2022: मिथुन वाले न करें क्रोध, कर्क वालों को मिलेगी खुशखबरी

7 फरवरी, सोमवार को माघ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। सूर्योदय अश्विनी नक्षत्र में होगा, जो सुबह 9.59 तक रहेगा। इसके बाद भरणी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। सोमवार को पहले अश्विनी नक्षत्र होने से राक्षस नाम का अशुभ योग और बाद में भरणी नक्षत्र होने से चर नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है।

Asianet News Hindi | Published : Feb 6, 2022 12:48 PM IST

उज्जैन. 7 फरवरी, रविवार को पहले अश्विनी नक्षत्र होने से राक्षस नाम का अशुभ योग और बाद में भरणी नक्षत्र होने से चर नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। सोमवार को चंद्रमा मेष राशि में रहेगा। सूर्य, शनि और बुध मकर राशि में, शुक्र ग्रह धनु राशि में, गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक में व मंगल धनु राशि में रहेंगे। आगे जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
ससुराल पक्ष से भी आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जो लोग विवाह योग्य हैं, उनके लिए आज विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं, जिसके कारण उनकी समस्या का समाधान भी होगा, लेकिन आज आपको अपने जीवन साथी के स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है। 
उपाय- सुहागिन महिलाओं को मेहंदी का दान करें।

वृष राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
संतान पक्ष की ओर से भी आज आपको कोई प्रसन्नतादायक समाचार सुनने को मिलेगा, जिसके कारण आपके मन में हर्ष होगा। आज यदि आप साझेदारी में किसी व्यापार को करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन बेहतर रहने वाला है। आज का दिन आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए होगा। 
उपाय- कुष्ठ रोगियों को भोजन करवाएं।

Latest Videos

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
परिवार में आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसमें परिवार के वरिष्ठ सदस्यो से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता को व परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बना सकते हैं। आज आपको अपने क्रोधी स्वभाव में बदलाव लाना होगा। 
उपाय- गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज आपको अपने धन का निवेश भी दिल खोलकर करने में फायदा होगा। जो लोग संतान के भविष्य के लिए धन को संचय करने की सोच रहे हैं, उन्हें एफडी अथवा लॉटरी आदि में धन का निवेश करना बेहतर रहेगा। आज आपको अपने किसी परिजन के ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण को पंजीरी का भोग लगाएं।

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
यदि आपका अपने भाई बहनों से कोई मनमुटाव चल रहा था, तो उसमें भी आज सुधार होगा। यदि आज आपके पिताजी को अकस्मात कोई स्वास्थ्य समस्या होगी, तो उसमें सायंकाल तक सुधार होने की पूरी उम्मीद है। आज आप अपने कुछ अकस्मात खर्चों के कारण परेशान रहेंगे, लेकिन वह आपको मजबूरी में करने ही पड़ेंगे।
उपाय- शिवजी को भांग चढ़ाएं।

कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 
आज आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। यदि आज आप व्यवसाय की किसी नई योजना को लांच करें, तो उसमें अपने पिताजी से सलाह मशवरा अवश्य करें। जो लोग पिछले समय से किसी बीमारी से ग्रस्त है, उनके कष्टों में आज वृद्धि हो सकती है।
उपाय- जरूरतमंदों को काला कंबल दान करें। 

तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
नौकरी कर रहे जातकों को आज ध्यान देना होगा कि उन्हें जो कार्य सौंपा जाएगा, उसे ध्यान मग्न होकर करें, नहीं तो आपको अपने अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है। यदि आज आपके परिवार के वरिष्ठ सदस्य आपसे किसी कार्य को करने के लिए मना करें, तो उसमें आपको उनकी बात मानना बेहतर रहेगा। 
उपाय- छोटे बच्चों को मिठाई खिलाएं

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज आपका अपने किसी परिजन पर किया हुआ भरोसा काम में आएगा, क्योंकि आज आपको समय पर उनसे आपको मदद मिल सकती है। आज आप अपना कुछ धन दान पुण्य के कार्य में भी लगाएंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज आप अपने मित्रों के साथ किसी सत्संग, जागरण आदि में सम्मिलित हो सकते हैं। 
उपाय- देवी पार्वती को लाल चुनरी अर्पित करें।

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद लंबे समय से लटका हुआ है, तो आज उसमे आपको जीत मिल सकती है, जो लोग विवाह योग्य हैं, उनके लिए बेहतर रिश्ते आ सकते हैं। आज का दिन आपकी इच्छाओं की पूर्ति का दिन रहेगा, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे, क्योंकि व्यापार में आज आपको लाभ के अवसर मिलते रहेंगे।
उपाय- हनुमानजी को चोला चढ़ाएं।

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आप अपने रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए उत्सुक रहेंगे और जिन्हें पूरा करके ही दम लेंगे। व्यस्तता के कारण आप अपने परिवार के लोगों के लिए भी आसानी से समय निकालने में कामयाब रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप ससुराल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप करने जा सकते हैं। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है।
उपाय- तुलसी को दीपक लगाएं। 

कुंभ (Aquarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपको अपने भाइयों से भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है। सायंकाल के समय आज आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं, जो लोग किसी परिवार के सदस्य के खराब व्यवहार के कारण परेशान हैं, तो उसमें भी आज उन्हें सुधार देखने को मिलेगा। आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहने वाला है।
उपाय- शनिदेव को तेल चढ़ाएं।

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
व्यापार कर रहे लोगों के सामने असमंजस की स्थिति बनी रहेगी, लेकिन वह अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके उससे बाहर निकलने में कामयाब रहेंगे। नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने अधिकारियों के सामने कोप का भाजन बनना पड़ सकता है, इसलिए आज उनको अपनी आंखें खुले रखकर कार्य करना बेहतर रहेगा।
उपाय- हल्दी का तिलक लगाएं।

 

कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...

Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे

Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें

Gemini Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक राशिफल: बिजनेस को लेकर कर सकते हैं बड़ा फैसला, नौकरी में मिलेगी सफलता

Cancer Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक राशिफल: बनी रहेंगी हेल्थ की समस्याएं, बिजनेस में अनिर्णय की स्थिति बनेगी

Leo Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक राशिफल: बिजनेस और नौकरी में मिलेगी सफलता, जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग

Libra Horoscope 2022 तुला का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में न करें बड़ा निवेश, हो सकते हैं किसी षड़यंत्र का शिकार

Scorpio Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक राशिफल: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, बिजनेस आगे बढ़ाएंगे

Sagittarius Horoscope 2022 धनु का वार्षिक राशिफल: शनि के कारण फंस सकते हैं परेशानी में, बढ़ सकते हैं खर्च

Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे

Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा

Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग

Share this article
click me!

Latest Videos

पति है सामने तो भूलकर भी न करें ये 4 काम #Shorts
PM Modi Samman Niddhi 18th Kist: आ सकती है किसान सम्मान निधि की अटकी किस्त, तुरंत कर लें ये काम
Haryana Exit Poll : हरियाणा में होगी BJP की विदाई? पिछड़ने के क्या हैं 5 प्रमुख कारण
हजारों समर्थकों के सामने ईरानी नेता खामेनेई ने खाई कसम, कहा- अब इजरायल खत्म
उत्तराखंड: 200 फीट खाई में समा गई बारातियों की बस, तिनकों की तरह बिखरीं लाशें