7 अप्रैल 2020 का राशिफल: कन्या राशि के विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है, जानें कैसा होगा आपका दिन

मंगलवार को पहले उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से धाता और उसके बाद हस्त नक्षत्र होने से सौम्य नाम के 2 शुभ योग बन रहे हैं। मंगलवार की शाम को बुध ग्रह राशि बदलकर मीन में प्रवेश करेगा।

Asianet News Hindi | Published : Apr 6, 2020 3:19 PM IST

उज्जैन. 7 अप्रैल, मंगलवार को चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इस दिन सूर्योदय उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में होगा। इसके बाद सुबह लगभग 8.30 के बाद हस्त नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। मंगलवार को पहले उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से धाता और उसके बाद हस्त नक्षत्र होने से सौम्य नाम के 2 शुभ योग बन रहे हैं। मंगलवार की शाम को बुध ग्रह राशि बदलकर मीन में प्रवेश करेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन-

मेष
फायदा- न्यायालय के मामलों में जीत मिलेगी। नया कारोबार अच्छा चलेगा। नौकरी में भी उपलब्धियां मिलेंगी।
नुकसान- प्रेमियों के दिन ठीक नहीं है। वैवाहिक जीवन में तालमेल की कमी हो सकती है। खांसी या पेट दर्द हो सकता है।
उपाय- देवी लक्ष्मी के दर्शन एवं पूजा करना शुभ रहेगा।

वृषभ
फायदा- यात्रा पर जाना किसी बड़े फायदे का संकेत होगा। भाग्य एवं पिता का सहयोग मिलेगा। पुराने दोस्तों के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
नुकसान- घुटनों का दर्द परेशान कर सकता है। बिना सोचे-समझे निवेश करने से बचें। प्रेमी से किसी बात पर अनबन हो सकती है।
उपाय- दुर्गा मंत्रों का जाप करें।

मिथुन
फायदा- व्यापार में फायदा हो सकता है। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीताने का मौका मिलेगा।
नुकसान- जीवनसाथी का व्यवहार विचलित कर सकता है। नौकरी में जिम्मेदारियां ज्यादा बढ़ सकती हैं। पेट से संबंधित रोग हो सकते हैं।
उपाय- भगवान भोलेनाथ के वाहन नंदी की पूजा करें।

कर्क
फायदा- व्यापार में तेजी रहने से फायदा हो सकता है। आय की स्थिति मजबूत होगी। मान-सम्मान मिलने के योग बन रहे हैं।
नुकसान- रिश्ते निभाने में समझदारी दिखाएं। पढ़ाई को लेकर कोई समस्या आ सकती है। व्यस्तता के कारण साथी से दूरी बनी रहेगी।
उपाय- किसी गरीब व्यक्ति को मिठाई का दान करें।

सिंह
फायदा- कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। समय आपके पक्ष में रहेगा। अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा।
नुकसान- अतिआत्मविश्वास से बचें। गैस संबंधित रोग हो सकते हैं। निवेश से बचने का प्रयास करें।
उपाय- शिवलिंग का जलाभिषेक करें।

कन्या
फायदा-
विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। नए काम को लेकर उत्साह बना रहेगा। धन-संपत्ति में वृद्धि के योग हैं।
नुकसान- प्रेम संबंधों में कटुता आ सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। कुछ बनते हुए काम रुक सकते हैं।
उपाय- ब्राह्मणों को भोजन करवाएं और वस्त्रों का दान करें।

तुला
फायदा- जीवनसाथी का साथ मिलने से मन खुश रहेगा। बिजनेस में फायदा हो सकता है। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिल सकती है।
नुकसान- कुछ अनचाहे काम करने पड़ सकते हैं। यात्रा में नुकसान हो सकता है। किसी से अनावश्यक विवाद हो सकता है।
उपाय- हनुमानजी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक लगाएं।

वृश्चिक
फायदा- प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। भाइयों का साथ मिलेगा। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात फायदेमंद साबित हो सकती है।
नुकसान- काम को लेकर तनाव हो सकता है। प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है। एलर्जी की वजह से सर्दी-खांसी के योग बन रहे हैं।
उपाय- 11 बार गायत्री मंत्र का जाप करें।

धनु
फायदा- माता-पिता का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। पुरानी स्वास्थ्य समस्या समाप्त होगी। जीवनसाथी के साथ घूमने जाने का मौका मिलेगा।
नुकसान- सोच-समझकर ही पैसा निवेश करें। जोखिम भरे निर्णय लेने से बचें। रिश्तों को निभाने में परेशानी आएगी।
उपाय- शिवजी के मंदिर में महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।

मकर
फायदा- प्रेम प्रस्तावों में सफलता मिल सकती है। संतान से सुख और सहयोग मिलेगा। आय के साधनों में वृद्धि होने के योग हैं।
नुकसान- ट्रांसफर होने के योग बन रहे हैं। सिर दर्द के कारण परेशान रहेंगे। विरोधियों के कारण थोड़ी परेशानी हो सकती है।
उपाय- शनिदेव के 12 नामों का जाप करें।

कुंभ
फायदा- मन प्रसन्न रहेगा। मनचाही नौकरी मिल सकती है। बिजनेस में सफलता के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।
नुकसान- पैर में चोट लग सकती है। विरोधी हावी होने की कोशिश करेंगे। लेनदेन में सावधानी रखें।
उपाय- चींटियों को शक्कर मिला आटा खिलाएं।

मीन
फायदा- प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। बिजनेस में उन्नति होगी। ऑफिस में सभी का सहयोग मिलेगा। शिक्षा में आ रही बाधाएं दूर होंगी।
नुकसान- दुश्मनों से कड़ी टक्कर मिल सकती है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आपका मन गलत कामों की ओर झुक सकता है।
उपाय- गणपति मंदिर में साबूत धनिया चढ़ाएं।

Share this article
click me!